हमास की दरिंदगी! लाशों के साथ रेप, प्राइवेट पार्ट में गोली मारी...खौफनाक कहानी सुन कांप जाएगी रूह

Israel Hamas War: प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हमास के आतंकियों ने युद्ध के दौरान दरिंदगी की सभी सीमाएं लांघ दी। उन्होंने इजरायल की महिलाओं के लाशों के साथ भी दरिंदगी की। हमास के आतंकियों ने महिलाओं की लाशों के साथ दुराचार किया।

Update:2025-07-08 17:07 IST

Israel Hamas War

Israel Hamas War: इजरायल और हमास के बीच लंबे समय से भीषण युद्ध चल रहा है। साल 2023 में हमास के हमले बाद शुरू हुई जंग की आग ईरान तक पहुंच गयी। युद्ध में अब तक दोनों की पक्षों के हजारों सैनिक और आम जनता मारी जा चुकी है। सात अक्टूबर 2023 को शुरू हुए युद्ध पर इजरायल के प्रत्यक्षदर्शियों ने हमास की दरिंदगी को जो खौफनाक कहानी बतायी। उसे सुनकर किसी की भी रूक कांप जाएगी।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हमास के आतंकियों ने युद्ध के दौरान दरिंदगी की सभी सीमाएं लांघ दी। उन्होंने इजरायल की महिलाओं के लाशों के साथ भी दरिंदगी की। हमास के आतंकियों ने महिलाओं की लाशों के साथ दुराचार किया। यहीं नहीं लड़कियों को पकड़ कर पेड़ और खंभों में बांध दिया गया और उनके कपड़े उतार दिया गया। इसके बाद हमास के दरिंदों ने लड़कियों के प्राइवेट पार्ट और सिर पर गोली मार दी थी।

लंदन के एक अखबार ने जांच रिपोर्ट में सात अक्टूबर 2023 के हमले को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किये हैं। युद्ध में हमास के आतंकियों ने इजरायल के 1200 लोगों की हत्या कर दी थी। इसके बाद हमास के दरिंदों ने छह अलग-अलग जगहों पर रेप और गैंगरेप किया। हमास के आतंकियों की इस दरिंदगी की कहानी रिहा किये गये 15 इजरायली बंधकों, रेप से बचने वाली महिला और 17 प्रत्यक्षदर्शियों ने दिया है। इजरायल के कानूनी एक्सपर्ट ने पीड़ितों हमास के दरिंदों की जानकारी ली। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिन महिलाओं के साथ आतंकियों ने रेप किया और फिर उनका अंगभंग किया। उनको मरने के लिए उसी जगह पर छोड़ दिया गया।

कई पीड़ितों को मार दी गयी गोली

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमास के आतंकियों ने कई पीड़ितों को बेरहमी के साथ गोली मार दी और फिर लाशों के साथ दुराचार किया। कई पीड़ित महिलाओं के हाथ पैर बांधकर उनके कपड़े उतार दिये गये। यहीं नहीं उनकी प्राइवेट पार्ट को भी विकृत किया गया। साथ ही उनके सिर में गोली मार दी गयी।

Tags:    

Similar News