पाकिस्तान की जाफर एक्सप्रेस पर ‘टारगेटेड’ हमला, रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाया, चार रॉकेट भी दागे

Jaffar Express: बलूचिस्तान में रेलवे ट्रैक पर विस्फोटक उपकरण लगाकर धमाका कर दिया गया। हालांकि जाफर एक्सप्रेस के रेलवे ट्रैक पर गुजरने से ठीक पहले यह धमाका हुआ।

Update:2025-11-17 11:10 IST

Jaffar Express

Jaffar Express Attacked: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में फिर से जाफर एक्सप्रेस को निशाना बनाया गया। बलूचिस्तान के नसीरादाबाद जनपद में रेलवे ट्रैक पर विस्फोटक उपकरण लगाकर धमाका कर दिया गया। हालांकि जाफर एक्सप्रेस के रेलवे ट्रैक पर गुजरने से ठीक पहले यह धमाका हुआ। जिससे जाफर एक्सप्रेस एक बड़े हमले का शिकार होने से बच गयी। पाकिस्तान में सबसे अधिक निशाना बन चुकी जाफर एक्सप्रेस पर हुआ यह नवीनतम हमला था।

पुलिस और रेलवे अधिकारियों के मुताबिक शहीद अब्दुल अजीज बुल्लो इलाके में अज्ञात हमलावरों ने रेलवे ट्रैक पर बम से धमाका किया। क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस धमाके से कुछ क्षण पहले ही सेक्शन से पार हो गयी थी। हमले में ट्रेन या कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ है। रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाने के साथ ही अज्ञात हमलावरों ने दूर से ही ट्रेन पर चार रॉकेट भी दागे गये।

हालांकि कोई भी रेल कोच से नहीं टकराया। विस्फोट में रेलवे ट्रैक का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हमले के बाद क्वेटा और देश के बाकी हिस्सों के बीच रेल सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी गयी हैं। उल्लेखनीय है कि सुरक्षा खतरों के चलते चार दिन के बाद ट्रेन सेवा बहाल हुई थी। बलूच राष्ट्रवादी नेता मीर यार बलूच के मुताबिक बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स ने जारी बयान में हमले की जिम्मेदारी ली है।

मार्च में शुरू हुआ जाफर एक्सप्रेस पर हमलों का सिलसिला

साल 2025 की शुरूआत में मार्च माह में जाफर एक्सप्रेस पर हमला हुआ था। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के उग्रवादियों ने ट्रेन हमला किया। जिस समय रेल पर हमला हुआ उसमें 440 यात्री सवार थे। इसके बाद जून, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर माह में भी ट्रेन को निशाना बनाया गया। हमले में कई यात्री घायल भी हो चुके हैं। हमले में ट्रेन की बोगियां कई बार पटरी से भी उतर चुकी हैं।

Tags:    

Similar News