आने वाला है ‘बड़ा’ संकट! एक साल में 1.58 लाख घटी इस देश की आबादी, क्या है वजह?

Poland Population Crisis: जनवरी से लेकर सितंबर 2025 तक पोलैंड में करीब 1.81 लाख बच्चों के जन्म रिकॉर्ड हुए। जोकि साल 2024 के समान अवधि की तुलना में 11 हजार कम है।

Update:2025-10-25 11:53 IST

Poland Population Crisis

Poland Population Crisis: दुनिया का एक ऐसा देश जहां की जनसंख्या लगातार घट रही है। हर साल लाखों लोग काल के गाल में समा रहे हैं। इसके साथ ही जन्म दर की संख्या भी मौतों से कम है। यह हैरान कर देने वाली हकीकत यूरोपीय देश पोलैंड की है। तेजी से घट रही आबादी इस देश के लिए चिंता का विषय बन गयी है। यहां रहने वाले युवा नौकरी की तलाश में देश को छोड़ रहे है।

पोलैंड के सरकारी सांख्यिकी कार्यालय (जीयूएस) ने आंकड़ा जारी किया जोकि हैरान कर देन वाला है। आंकड़ों के मुताबिक बीते एक साल के अंदर पोलैंड की आबादी 1,58,000 लोगों से घटकर केवल 37.38 मिलियन ही रह गयी है। तेजी से आबादी में आयी गिरावट पूरे समाज के लिए चिंता का विषय है।

ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंचा जन्म दर

रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी से लेकर सितंबर 2025 तक पोलैंड में करीब 1.81 लाख बच्चों के जन्म रिकॉर्ड हुए। जोकि साल 2024 के समान अवधि की तुलना में 11 हजार कम है। देश में 6.5 फीसदी जन्म दर में गिरावट आयी है। यह पिछले की तुना में 0.3 फीसदी कम है। विशेषज्ञों का मानना है कि पोलैंड के इतिहास में यह जन्म दर सर्वाधिक निचले स्तरों में से एक हैं।

यूरोप में कम प्रजनन दर निचले स्तर पर

बीते साल पोलैंड की कुल प्रजनन दर (टीएफआर) एक महिला के जीवनकाल में औसतन जन्म दिये बच्चों की संख्या में 1.11 फीसदी गिरावट दर्ज हुई। जोकि यूरोपीय संघ में सबसे निचले स्तरों में से एक है। जबकि देश की जनसंख्या को स्थिर रखने के लिए कम से कम जन्म दर औसतन 2.1 होना चाहिए। इसकी एक वजह यह भी सामने आ रही है कि युवा विवाह को टाल रहे है और बच्चे पैदा करने से डरते हैं।

नौकरी की असुरक्षा, महामारी और महंगाई भी गिरती आबादी की एक बड़ी वजह सामने आयी है। 2024 में मां बनने की औसतन आयु 29.1 साल रही जोकि साल 1990 में 22.7 साल थी। यह भी सामने आ रहा है कि बच्चों को जन्म देने लायक उम्र की महिलाओं की संख्या में भी कमी हो रही है। लगातार घटती आबादी पोलैंड के सामने जनसांख्यिकीय संकट को पैदा कर रह है।

Tags:    

Similar News