दुनिया का सबसे बड़ा आतंकी भी था डॉक्टर... जिसके नाम से कांप उठती थी दुनिया!
Most Dangerous Terrorist: अयमान अल-जवाहिरी का जन्म 19 जून 1951 को मिस्र में हुआ था। वह बेहद पढ़ा-लिखा व्यक्ति था और काहिरा यूनिवर्सिटी से मेडिसिन की पढ़ाई करके सर्जन बना। बाद में उसने आतंक की राह चुन ली।
Most Dangerous Terrorist
Most Dangerous Terrorist: दिल्ली के लाल किला बम धमाकों की जांच में यह खुलासा हुआ कि इस साजिश के तार डॉक्टरों की एक गैंग से जुड़े हैं। गिरफ्तार डॉक्टर आदिल अहमद, डॉ. मुजम्मिल शकील और मारा गया संदिग्ध उमर मोहम्मद सभी चिकित्सक थे। इसके अलावा तीन और डॉक्टर शाहीन, आदिल और मोहिउद्दीन जांच के दायरे में हैं। यह कोई पहली बार नहीं है जब शिक्षित लोग आतंक की राह पर चले हैं। दुनिया का सबसे बड़ा आतंकी अयमान अल-जवाहिरी भी पेशे से डॉक्टर था।
सर्जन से आतंक का सरगना तक का सफर
अयमान अल-जवाहिरी का जन्म 19 जून 1951 को मिस्र में हुआ था। वह बेहद पढ़ा-लिखा व्यक्ति था और काहिरा यूनिवर्सिटी से मेडिसिन की पढ़ाई करके सर्जन बना। जवाहिरी अरबी और फ्रेंच भाषाओं में निपुण था। उसने काहिरा यूनिवर्सिटी की छात्रा अजा नोवारी से विवाह किया था।
ओसामा बिन लादेन से नजदीकियां
जवाहिरी पहली बार सऊदी अरब में ओसामा बिन लादेन से मिले। उनके विचार और उद्देश्य मिलते रहे, जिससे दोनों के बीच गहरी नजदीकियां बन गईं। जवाहिरी ने Egyptian Islamic Jihad (EIJ) संगठन की स्थापना की थी, जिसे 2001 में अल-कायदा में मिला दिया गया।
अल-कायदा की कमान और मौत
2011 में ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद जवाहिरी ने अल-कायदा की कमान संभाल ली। वह दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकियों में से एक बन गया।अमेरिका ने उस पर 200 मिलियन डॉलर (करीब 200 करोड़ रुपये) का इनाम घोषित किया था। अंततः 2022 में अमेरिका ने ड्रोन हमले में जवाहिरी को मार गिराया। उस समय उसकी उम्र 71 वर्ष थी।