×

राशिफलः इस सप्ताह सुपर मून का आग़ाज़ छोड़ेगा राशियों पर अपना ख़ास प्रभाव

By
Published on: 12 Nov 2016 2:09 PM GMT
राशिफलः इस सप्ताह सुपर मून का आग़ाज़ छोड़ेगा राशियों पर अपना ख़ास प्रभाव
X
aries,astro,cancer,Capricorn,daily rashifal,horoscope,gemini,kark,latest hindi news, leo,libra,lucknow, hindi news,makar,mesh,mithun,rashifal,saggitarius,scorpio,taurus,

इस सप्ताह की शुरुआत सुपर मून से हो रही है यानी की चंद्रमा अपनी आकृति से करीबन २० % अधिक दिखाई पड़ेगा एवं पृथ्वी के काफी करीब रहेगा। आइए देखें की इस सुपर मून का क्या असर आपकी राशि में भी हो रहा है।

मेष ( २२ मार्च - २१ अप्रैल )

मेष राशि में ही सुपर मून का आगाज़ काफी हद तक मानसिक एवं भावनात्मक कष्ट ला सकता है। आप इस प्राकृतिक प्रकरण से सबसे ज़्यादा प्रभावित रहेंगे। प्रेम सम्बन्ध में आपको अपनी तरफ से ज़्यादा कोशिश करनी चाहिए। आप किसी भी प्रॉब्लम को सॉल्व करने से जी चुरायेंगे। कार्य क्षेत्र में आपको कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय इस सप्ताह नहीं लेना चाहिए अन्यथा आपको भारी नुक्सान उठाना पड़ सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। यात्रा करते समय किसी भी प्रकार के वाद विवाद से बचे तो बेहतर होगा। आर्थिक स्तिथयों निराशाजनक हो सकती हैं। अंतर्मन में शिव जी का पंचाक्षर मन्त्र पड़ना आपके कई कष्टों से आपको मुक्त करेगा।

शुभ दिन : १६

वृषभ ( २२ अप्रैल - २१ मई ) :

आपकी राशि में सुपर मून का प्रभाव आपके बारहवें भाव में पड़ रहा है। यह समय संयम बरतने का है। अचानक से कोई भी डिसिशन न लें। दिल के मामलों में हालांकि थोड़ा माधुर्य बना रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कड़े रुख अपनाने पड़ेंगे तभी आपको सफलता प्राप्त होगी। सेहत की तरफ भी ध्यान देने की जरूरत है। परिवार में किसी भी प्रकार का बाहरी हस्तक्षेप आपको हानि पहुंचा सकता है। जीवन में अगर उन्नति चाहते हैं तो अपनी लाइफ में क्या सबसे ज़्यादा जरूरी है उसे ज़्यादा महत्त्व दें।

शुभ दिन : १९

मिथुन ( २२ मई - २१ जून ) :

सुपर मून का प्रभाव आपके एकादश भाव में पड़ेगा। जीवन में धन संचय के योग बन रहे हैं। कार्य क्षेत्र में कोई अचानक से आपकी मदद करेंगे। दिल के मामलों में किसी बुजुर्ग की सहायता से प्रेम सम्बन्ध में माधुर्य स्थापित रहेगा। पेट से सम्बंधित तकलीफ हो सकती है। इस सप्ताह की गयी यात्राएं आपके लिए मधुर स्मृतियों से भरी एवं शुभ रहेंगी। सप्ताह के अंत में शुभ समाचार मिलने संकेत हैं। सप्ताह में आपकी सूझ बूझ एवं दूरदृष्टि आपकी लोकप्रियता को और आगे बढ़ाएगी।

शुभ दिन : १३ ,१४ , १८ ,१९।

कर्क ( २२ जून - २१ जुलाई ) :

दिल के मामले बेहद खूबसूरत एवं रोमांटिक रहेंगे। आप अपने लव मेट के सानिध्य में रिलैक्स्ड महसूस करेंगे। कार्य क्षेत्र में बढ़ोतरी किसी महिला के सपोर्ट से होगी। हालांकि ,सुपर मून का प्रभाव आपके लिए कार्य क्षेत्र में थोड़ा अवरोध पैदा कर सकता है। यह सप्ताह उन्नति कारक स्तिथियाँ बना रहा है। हालांकि आर्थिक मामले अभी भी आपको परेशानी में डाल सकते हैं। पारिवारिक मामलातों में कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है. इस सप्ताह यात्राएं ना करे बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में कोई ऐसी महिला आपकी मदद करेंगी जिन्होंने अपनी मेहनत पर एक मुकाम हासिल हो।

शुभ दिन : १३,१४,१७ ,१९

सिंह ( २२ जुलाई - २१ अगस्त )

इस सप्ताह यात्राओं के बेहद शुभ योग बन रहे हैं। सप्ताह अंत में कोई खुशखबरी भी आपको मिल सकती है। आप अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव की तरफ ध्यान देंगे। सुपर मून के आपके नवम भाव में प्रवेश करने से आपकी भाग्य उन्नति में अवरोध उत्पन्न कर सकता है। प्रेम सम्बन्ध में जितना एफर्ट आप इस वक़्त करेंगे वह आने वाले समय में आपकी रिलेशनशिप को सुदृढ़ करेगा। कार्य क्षेत्र में थोड़ा विचलित से रहेंगे एवं इसी वजह से आपको आर्थिक नुक्सान भी उठाना पड़ सकता है। पारिवारिक सौहार्दय बनाने आपको एक्स्ट्रा एफर्ट करने पडेंगे। सप्ताह अंत खुशियों से भरा होगा।

शुभ दिन : १८,१९।

कन्या : ( २२ अगस्त - २१ सितम्बर ) :

कार्य क्षेत्र में उन्नति के कई अवसर खुलते जायेंगे। यह सप्ताह अपने प्रोजेक्ट्स के बल बुते पर अत्यधिक सफलता प्राप्त करने के योग बना रहा है। सुपर मून का अष्टम भाव में प्रवेश आपके लिए अधिक चिंताएं बढ़ाएगा। आप को बेवजह एंग्जायटी हो सकती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी एवं जीवन में नयी स्फूर्ति महसूस करेंगे। प्रेम सम्बन्ध में कई उतार चढ़ाव इस सप्ताह हो सकता है। आर्थिक मामले में बच्चों से सम्बंधित खर्चे अधिक हो सकते है। यात्राएं शुभ रहेंगी। परिवार में कोई दो कारणों की वजह से मन मुटाव हो सकता है एवं भावनात्मक तौर पर आपको कोई चीज़ परेशान कर सकती है। सप्ताह के अंत में किसी चार्मिंग पर्सनालिटी से आप काफी प्रभावित रहेंगे।

शुभ दिन : १४,१६,१८,१९

तुला ( २२ सितम्बर - २१ अक्टूबर )

कार्य क्षेत्र में उन्नति के बहुत अच्छे योग बन रहे हैं। जीवन में थोड़ा सा रिस्क भी ले सकते हैं. आपके अंदर विपरीत परिस्थितियों को अनुकूल बनाने की एक अप्रतिम क्षमता अग्रणीय होगी। आर्थिक मजबूतियां बनाने के लिए आपको अपना फोकस निवेश की तरफ करना पड़ेगा। सुपर मून का आपके जीवन साथी के घर में प्रवेश इस तरफ परेशानी ला सकता है। प्रेम सम्बन्ध में रेस्टलेस महसूस करेंगे और निर्णय लेने से हिचकिचाएंगे। यात्राएं ना करना ही बेहतर हैं। पारिवारिक मसलों में अपने गुस्से को काबू में रक्खें अन्यथा अपने करीबी लोगों को आपके कटु शब्द बेहद दुखी कर सकते हैं।

शुभ दिन : १४,१९।

वृश्चिक ( २२ अक्टूबर - २१ नवम्बर )

नयी शुरुआत एवं नयी उमंगें , आपके लिए प्रेम सम्बन्ध में एक नयापन लेकर आएँगी। आप अपनी रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस रहेंगे। कार्य क्षेत्र में रचनात्मक कार्यों में उन्नतिकारक स्तिथयों बनने लगेंगी। सफलता के योग अच्छे हैं एवं आपके प्रोजेक्ट्स आपकी इच्छानुसार परिणाम देंगे। यह सप्ताह आर्थिक स्तिथयों के लिए भी अच्छा रहेगा। सुपर मून का आपके छठे भाव में प्रवेश करने से सेहत की तरफ ज़्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। नौकर चक्रों की तरफ से भी परेशानियाँ उठानी पड़ सकती हैं। परिवार की सुरक्षा एवं सम्पन्नता की तरफ आपका ध्यान ज़्यादा रहेगा। यात्रा करना इस सप्ताह आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा। सप्ताह के अंत में किसी वैवाहिक कार्यक्रम में आप सम्मलित हो सकते हैं।

शुभ दिन : १३,१४,१७,१९

धनु ( २२ नवम्बर - २१ दिसम्बर )

दिल के मामलों में आप के जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं। जीवन में नयी स्फूर्ति एवं जोश आएगा। कोई मातृ तुल्य महिला आपकी आर्थिक समृद्धि को प्राप्त करने में सहायता कर सकती हैं। कार्य क्षेत्र में शैने शैने सुधार आएगा। सेहत में काफी अच्छा सुधार आएगा। यात्राएं ना करें तो ही बेहतर होगा। सुपर मून का आपके पंचम भाव में प्रभाव आपके लिए बच्चों से सम्बंधित या फिर पढ़ाई लिखाई से सम्बंधित नुक्सान पहुंच सकता है। परिवार से सम्बंधित कुछ अचानक से परेशानी आ सकती हैं। सप्ताह के अंत में थोड़ा सा निराश रहेंगे।

शुभ दिन : १३ ,१५,१६।

मकर : ( २२ दिसम्बर - २१ जनवरी )

प्रेम संबंध एक नयी शुरुआत की तरफ संकेत दे रहे हैं। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो आपके जीवन में उन्हें और मधुर बनाने के कई नए अवसर आएंगे। बच्चों से सम्बंधित खुशियां मिलती रहेंगी। निवेश में साधारण से फायदे होते दिखाई पड़ रहे हैं। कार्य क्षेत्र में भी प्रगति शैने शैने ही होगी। सुपर मून का आपके चतुर्थ भाव में बैठना आपकी माता की सेहत को भी प्रभावित कर सकता है। अधिक चिंताएं करना आपकी सेहत को नुक्सान पहुंच सकता है। आपका परिवार आपके सारे डिसिशन में आपको सपोर्ट करेगा। जीवन में माधुर्य स्थापित करने के आपको कई अवसर भी इस सप्ताह प्राप्त होंगे। सप्ताह के अंत में आप किसी निजी वजह से परेशान रह सकते हैं।

शुभ दिन : १३ , १७

कुंभ ( २२ जनवरी - १८ फरवरी )

दिल के मामले आके जीवन में नयी उमंगें लेकर आएंगे। किसी बड़े बुजुर्ग की आपको इस मसले में मदद भी मिल सकती है. उनका आशीर्वाद और उनकी सलाह आपके जीवन में प्रेम,सौहार्दय एवं शांति लेकर आएगी। परिवार और मित्रों द्वारा कार्य क्षेत्र में आपको मदद मिलती दिखाई पड़ रही है जिसकी वजह से नयी उन्नति के स्रोत खुलते जायेंगे। आर्थिक स्तिथियाँ भी अनुकूल रहेंगी। सुपर मून आपके पराक्रम भाव को प्रभावित करेगा , आपको सेहत की तरफ ज़्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। यात्राएं ना करें तो ज़्यादा बेहतर होगा। परिवार से सम्बंधित पड़ सकते हैं। सप्ताह के अंत में हालांकि किसी वजह से आप थोड़ा सा संकुचित रहेंगे पर यदि आप अपने पर विश्वास कर के कोई भी निर्णय लेंगे तो अन्ततोगत्त्वह सफलता आपको प्राप्त होगी. सप्ताह अंत शुभ समाचार लेकर आएगा।

शुभ दिन : १३,१४,१५,१९

मीन ( १९ फरवरी - २१ मार्च )

प्रेम सम्बन्ध में रोमांस और रोमांच दोनों का ही मिश्रण इस सप्ताह आपके लिए दिखाई पड़ रहा है। दिल के मसलों में महिला वर्ग से भी आपको काफी सपोर्ट रहेगा। कार्य क्षेत्र में उतार चढ़ाव बनते बिगड़ते रहेंगे। आपके द्वित्य स्थान में सुपर मून की स्तिथि इस सप्ताह आप अपने खर्चों पर नियंत्रण नहीं रखने देगी। ऐसा भी हो सकता है की किसी निवेश को लेकर मन ही मन आप काफी दुखी हों एवं उसका जिक्र आप किसी से कर भी ना पा रहे हों। सेहत में अच्छा सुधार आता दिखाई पड़ रहा है। परिवार में खुशियां एवं सौहार्दय स्थापित रहेगा। यात्राएं भी शुभ फल देंगी। सप्ताह अंत में हालांकि कोई खबर आपको दुखी कर सकती है।

शुभ दिन : १३,१६,१७,१८।

Next Story