TRENDING TAGS :
2026 का राशिफल बदल देगा 12 राशियों के किस्मत की चाल,अगले साल बन रहा ग्रहों का महासंयोग
2026 ka Rashifal (2026 वार्षिक राशिफल ):जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का करियर, धन, प्रेम, स्वास्थ्य और जीवन में क्या बदलाव आएंगे। नए अवसर, चुनौतियाँ और उपाय को लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें लव राशिफल...वार्षिक प्रेम राशिफल- NewsTrack
2026 ka Rashifal 2026 (2026 वार्षिक राशिफल ): नई उम्मीदों के साथ 2026 अनेक बड़े ग्रह परिवर्तनों का साल है। बृहस्पति का गोचर कार्य और धन के अवसर खोलेगा, जबकि शनि जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी करेगा। राहु-केतु रिश्तों और निर्णयों में नई दिशा देंगे। मंगल पूरे साल ऊर्जा देगा लेकिन कुछ महीनों में आवेग भी बढ़ा सकता है। यह वर्ष उन लोगों के लिए विशेष है जो ज़िंदगी में स्थिरता और विकास दोनों चाहते हैं।जानते हैं कि राशिफल 2026 आपके लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि – Aries 2026 वार्षिक राशिफल
मेष राशि वालों के लिए 2026 बदलाव और यात्राओं से भरा साल है। विदेश से जुड़े कार्य, प्रोजेक्ट या यात्राएँ बार-बार बनती रहेंगी। यदि आप मल्टीनेशनल कंपनी में हैं तो इस वर्ष ट्रेनिंग, कॉन्फ्रेंस और नए प्रोजेक्ट्स के लिए विदेश जाना पड़ सकता है। बिज़नेस वाले जातकों के इंपोर्ट-एक्सपोर्ट में तेजी आएगी, लेकिन यात्राओं के कारण थकान और खर्च बढ़ेंगे। इस वर्ष आपको अपनी ऊर्जा बचाकर रखना जरूरी है।
आर्थिक स्थिति
साल धन संचय के लिहाज से अच्छा रहेगा। पुराना फंसा पैसा मिल सकता है और किसी निवेश से लाभ मिलने की सम्भावना है। मार्च–अप्रैल धन वृद्धि का समय है। नौकरी के अवसर बढ़ेंगे और प्रमोशन होने की भी संभावना है।
लव लाइफ
यह साल प्रेमियों और नए रिश्तों के लिए शुभ है। जिनका रिश्ता नया है, उनमें नज़दीकियाँ बढ़ेंगी। शादीशुदा लोगों को अगस्त के बाद सुख में वृद्धि होगी और जीवनसाथी करियर के कारण आर्थिक लाभ देंगे।
सेहत
ऊर्जा बनी रहेगी लेकिन दुर्घटना, चोट और थकान से बचना होगा। नींद पूरी रखना बेहद जरूरी है।
उपाय व चेतावनी
हनुमान चालीसा का पाठ करें। हर मंगलवार पक्षियों को दाना दें। किसी पर जल्दी विश्वास न करें और धन संबंधी राज किसी को न बताएं।
वृषभ राशि – Taurus 2026 वार्षिक राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए 2026 स्थिरता और समृद्धि लाने वाला वर्ष है। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएँ सफल होंगी। जिन लोगों का काम कला, मीडिया, सौंदर्य या डिजाइन से जुड़ा है, उन्हें विशेष लाभ होगा। व्यापार वाले नए संपर्कों से मुनाफा कमाएंगे।
आर्थिक स्थिति:
आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। साल की शुरुआत में नया स्रोत जुड़ सकता है। रुका हुआ पैसा वापसी के योग। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का मन बनेगा।
लव लाइफ:
प्रेम में गंभीरता आएगी। लंबे समय से सिंगल लोगों के लिए रिश्ता तय हो सकता है। शादीशुदा लोगों की समझ और निकटता बढ़ेगी।प्रेम, विवाह और वैवाहिक जीवन के लिए बेहद शुभ रहेगा
सेहत:
पाचन और स्किन से जुड़ी हल्की समस्याएँ परेशान कर सकती हैं। पानी अधिक पिएँ और मीठे से थोड़ी दूरी रखें।
उपाय व चेतावनी:
हर शुक्रवार सफेद वस्त्र या मिठाई दान करें। किसी बड़े निवेश से पहले सलाह अवश्य लें।
मिथुन राशि – Gemini 2026 वार्षिक राशिफल
मिथुन जातकों के लिए 2026 सीख और नए अनुभवों का साल है। राहु आपकी सोच को तेज करेगा लेकिन निर्णयों में उतार–चढ़ाव ला सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई दिशा मिल सकती है। बिज़नेस पार्टनरशिप में लाभ मिलेगा।
आर्थिक स्थिति:
धन के मामले में इस वर्ष मध्यम से अच्छा समय है। अप्रैल-जून के बीच खर्च बढ़ेंगे लेकिन बाद में आय स्थिर होगी।भूमि और वाहन खरीदने का मन बना रहे जातकों को थोड़ी मेहनत के बाद सफलता की प्राप्ति होगी
लव लाइफ:
रिश्तों में गलतफहमियाँ आ सकती हैं, इसलिए बात छिपाने से बचें। नए संबंध बनने के योग भी हैं।प्रेम जीवन में जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मर्यादा बनाकर चलने की स्थिति में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।
सेहत:
तनाव, नींद की कमी और माइग्रेन की समस्या से बचाव करें। योग और सांस संबंधी प्राणायाम विशेष लाभ देंगे।
उपाय व चेतावनी:
बुधवार को हरी मूंग का दान करें। निर्णय लेते समय जल्दबाज़ी न करें।
कर्क राशि – Cancer 2026 वार्षिक राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए 2026 उपलब्धियों और मानसिक शांति का वर्ष है। नौकरी में प्रमोशन, नए प्रोजेक्ट और मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार में निवेश लाभ देगा। यह वर्ष आपके भरोसे और सम्मान को और मजबूत करेगा।
आर्थिक स्थिति:
आय में निरंतरता रहेगी। किसी बड़ी खरीदारी की संभावना भी है। धन वृद्धि के संकेत।कार्यक्षेत्र में आपको कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यापार को लेकर की गई भागदौड़ आपको सकारात्मक परिणाम देने का काम करेगी।
लव लाइफ:
अविवाहित लोग सही जीवनसाथी पा सकते हैं। प्रेमी जोड़ों में समझ बढ़ेगी। परिवार में शुभ कार्य होंगे।पारिवारिक जीवन में गलतफहमियों से बचेंगे, तो परेशानियों से दूर रह सकेंगे।
सेहत:
छोटी-मोटी मौसमी बीमारी हो सकती है। बाकी साल स्वास्थ्य संतुलित रहेगा।स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से बचें और अपनी सेहत का ख्याल रखें।
उपाय व चेतावनी:
सोमवार को शिवलिंग पर दूध चढ़ाएँ। किसी की आलोचना से बचें।
सिंह राशि – Leo 2026 वार्षिक राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए 2026 नेतृत्व और भूमिका में बदलाव का साल है। शनि आपको मेहनत करवाएगा लेकिन उसके परिणाम मजबूत होंगे। नौकरी में पदोन्नति की पूरी संभावना है। व्यापार तेजी से बढ़ेगा।
आर्थिक स्थिति:
धन लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कोई बड़ा सौदा लाभ दे सकता है। निवेश सावधानी से करें।मिले-जुले परिणाम दे सकता है। लेकिन फिर भी, आपको इस वर्ष सावधानी पूर्वक आगे बढ़ना होगा।
लव लाइफ:
पार्टनर के साथ रिश्ते गहरे होंगे। विवाह योग्य लोगों को प्रस्ताव मिल सकता है।पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण बना रहेगा और आपको किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा
सेहत:
हृदय और बीपी से जुड़ी सावधानी जरूरी है। नियमित दिनचर्या बनाए रखें।स्वास्थ्य को लेकर अधिक सावधान रहें।
उपाय व चेतावनी:
रविवार को तांबे का दान करें। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें।
कन्या राशि – Virgo 2026 वार्षिक राशिफल
इस वर्ष कन्या राशि वालों के लिए विचारों की स्पष्टता और कार्य में स्थिरता आएगी। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो सही अवसर मिलेगा। व्यवसाय में नई तकनीक या नई दिशा आपको लाभ देगी।
आर्थिक स्थिति:
आय में वृद्धि और बचत दोनों बढ़ेंगे। अगस्त-सितंबर में लाभ अधिक होगा।आर्थिक जीवन के लिए साल का दूसरा हिस्सा अच्छा कहा जाएगा।
लव लाइफ:
रिश्तों में सामंजस्य बढ़ेगा। परिवार में नए सदस्य के आगमन के योग।शोध के विद्यार्थियों के लिए बेहतर साबित होगा। प्रेम जीवन भी मधुरता से पूर्ण बना रहेगा।
सेहत:
आंख, कमर और नसों से जुड़ी समस्याओं का ध्यान रखें।
उपाय व चेतावनी:
बुधवार को बेलपत्र चढ़ाएँ। किसी बात को लेकर अधिक सोच-विचार न करें।
तुला राशि – Libra 2026 वार्षिक राशिफल
यह साल तुला जातकों के लिए आर्थिक और मानसिक स्थिरता का साल है। रोजगार, व्यापार और सामाजिक स्तर पर सम्मान बढ़ेगा।व्व्यवसाय से जुड़े जातक भी मेहनत के बल पर सफलता प्राप्त कर सकेंगे। आर्थिक जीवन में भी आपको धन से जुड़ी कोई समस्या नहीं आएगी।
आर्थिक स्थिति:
आय बढ़ेगी। अचानक धन लाभ का योग। प्रॉपर्टी से फायदा।जीवन के कुछ क्षेत्रों में समस्याएं बनी रह सकती हैं, लेकिन ज्यादातर कार्यों के परिणाम आपके पक्ष में रहने की संभावना है।
लव लाइफ:
प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। परिजनों का सपोर्ट मिलेगा। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।पारिवारिक जीवन भी सुख-शांति से भरा रहेगा।
सेहत:
गले और स्किन से जुड़ी समस्या सताती रह सकती है।सेहत का ध्यान रखना होगा क्योंकि आपकी सेहत नाज़ुक रह सकती है।
उपाय व चेतावनी:
शुक्रवार को गुलाबी फूल अर्पित करें। रिश्तों में ईमानदारी बनाए रखें।
वृश्चिक राशि – Scorpio 2026 वार्षिक राशिफल
वृश्चिक राशि 2026 में बड़े निर्णय और बदलावों से गुजरेगी। नौकरी में नया रोल या विदेश का अवसर बन सकता है। व्यापारियों के लिए यह साल अप्रत्याशित लाभ लाएगा।आपको जीवन के अनेक क्षेत्रों में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है इसलिए आपको सावधानी बरतने के साथ-साथ मेहनत करते हुए सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ना होगा।
आर्थिक स्थिति:
अचानक धन लाभ की संभावना। अगस्त तक धन में बचत मुश्किल, लेकिन बाद में स्थिति सुधरेगी।कार्यक्षेत्र में इन जातकों को सोच-विचार कर काम करने से कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। वहीं, आर्थिक जीवन भी अनुकूल रहने की संभावना है।
लव लाइफ:
रिश्तों में उतार-चढ़ाव जिनका समाधान धैर्य से ही संभव है।, विवाह और वैवाहिक जीवन से संबंधित मामलों के लिए वर्ष का दूसरा हिस्सा शुभ रहेगा। लेकिन, नवंबर-दिसंबर के महीने में आपको थोड़ा संभलकर चलना होगा
सेहत:
हार्मोनल और ब्लड से संबंधित समस्या हो सकती है।
उपाय व चेतावनी:
मंगलवार को लाल कपड़ा दान करें। गुस्सा नियंत्रण में रखें।
धनु राशि – Sagittarius 2026 वार्षिक राशिफल
धनु जातकों के लिए 2026 तरक्की, नए अवसर और भाग्यवृद्धि का साल है। नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में विस्तार के संकेत मिलेंगे।स्वास्थ्य के क्षेत्र में आपको इस साल समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है इसलिए अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहना होगा।
आर्थिक स्थिति:
धन लाभ, प्रॉपर्टी और साइड इनकम के योग मजबूत। दिसंबर में ज्यादा फायदा।कार्यक्षेत्र के माहौल को समझते हुए काम करने की स्थिति में आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
लव लाइफ:
प्रेम विवाह के योग। शादीशुदा लोगों के रिश्ते मधुर होंगे।पारिवारिक जीवन की, तो आपके घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
सेहत:
साल अच्छा है, लेकिन लापरवाही से बचें।अपनी सेहत का ध्यान रखेंगे, तो आपकी सेहत उत्तम रहेगी।
उपाय व चेतावनी:
गुरुवार को पीले वस्त्र धारण करें। व्यर्थ यात्रा से बचें।
मकर राशि – Capricorn 2026 वार्षिक राशिफल
मकर राशि वालों को शनि कड़ी मेहनत करवाएगा लेकिन उसी अनुपात में सफलता भी देगा। करियर में स्थिरता बढ़ेगी।साल 2026 काफ़ी अच्छा रहेगा। लेकिन, इन जातकों को कभी-कभार छोटी-मोटी परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है। हालांकि, जीवन के ज्यादातर कार्यों के परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे।
आर्थिक स्थिति:
धन बचत बढ़ेगी। किसी पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। अनावश्यक खर्च कम करें।आपके द्वारा किए गए प्रयासों से सफलता मिलेगी और विदेश में अध्ययन की संभावनाएं भी बन सकती हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें
लव लाइफ:
रिश्तों में संवेदनशीलता बढ़ेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।प्रेम संबंधों में आपको सावधानी बरतनी होगी। दोहरी सोच या एक से अधिक रिश्ते आपकी छवि को नुकसान पहुंचा सकते हैं। परिवार से दूरी ना बनाएं।
सेहत:
जोड़ों का दर्द और थकान परेशान कर सकती है।
उपाय व चेतावनी:
शनिवार को काला तिल दान करें। क्रोध और कटु वाणी से बचें।आध्यात्मिक विकास भी देखने को मिलेगा, जो आपके लिए अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि – Aquarius 2026 वार्षिक राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए यह साल उन्नति, आध्यात्मिकता और नई पहचान का साल है। विदेश, ऑनलाइन वर्क और नए प्रोजेक्ट से लाभ होगा।मिला-जुला रह सकता है। हालांकि, आपको ज्यादातर परिणाम सकारात्मक मिल सकते हैं। कार्य-व्यापार या नौकरी से जुड़े क्षेत्रों में कुछ कठिनाइयां बनी रह सकती हैं।
आर्थिक स्थिति:
धन लाभ के अवसर मिलेंगे। साल के मध्य में बड़ा फायदा हो सकता है।कामकाज में आपकी योजनाएं रंग लाएंगी, खासकर यदि आपने वर्ष की शुरुआत में ही स्पष्ट लक्ष्य तय कर लिए हैं। नौकरी में भी पदोन्नति के योग हैं।
लव लाइफ:
रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी। अविवाहित लोगों को सही जीवनसाथी मिल सकता है।प्रेम जीवन के साथ-साथ जिन जातकों का अभी तक विवाह नहीं हुआ है, उनके लिए यह साल अच्छा रहेगा।
सेहत:
मानसिक तनाव से बचें। ध्यान और योग बहुत लाभ देगा।स्वास्थ्य की दृष्टि से, साल को मिले-जुले परिणाम देने वाला कहा जाएगा।
उपाय व चेतावनी:
शनिवार को तेल चढ़ाएँ। अतीत की बातों को मन से निकालें।
मीन राशि – Pisces 2026 वार्षिक राशिफल
मीन राशि वालों के लिए 2026 सौभाग्य, विकास और सामाजिक मान-सम्मान का साल है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन, बिज़नेस वालों को बड़ा लाभ मिलेगा।विद्यार्थियों के लिए वर्ष 2026 मिला-जुला रह सकता है। यदि तनाव मुक्त रहकर पढ़ाई करेंगे, तो परिणाम संतोषप्रद प्राप्त हो सकेंगे।
आर्थिक स्थिति:
आय बढ़ेगी। प्रॉपर्टी से लाभ। अचानक धन लाभ की संभावनाएँ।करियर में परिवर्तन के लिए यह समय अनुकूल नहीं है, फिर भी जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं
लव लाइफ:
रिश्तों में मधुरता और समझ बढ़ेगी। परिवार में शुभ कार्य।प्रेम संबंधों और पारिवारिक मामलों में राहत देने वाली है। पुराने पारिवारिक झगड़े अब सुलझेंगे
सेहत:
वजन और शुगर पर नियंत्रण रखें।जातकों को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा क्योंकि इस वर्ष आपका स्वास्थ्य कमज़ोर रहने की संभावना है।
उपाय व चेतावनी:
गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करें। समय पर निर्णय लें।देव गुरु बृहस्पति भी आपके पक्ष में रहेंगे और आपको शांति और संतुष्टि मिलेगी।
वार्षिक राशिफल
वार्षिक राशिफल पूरे साल का ज्योतिषीय विश्लेषण है। यह किसी वर्ष विशेष में होने वाले विभिन्न ग्रहों के गोचर, स्थिति, वक्री गति और अन्य ज्योतिषीय पहलुओं के अध्ययन के आधार पर तैयार किया जाता है। इसके माध्यम से हम पूरे सालभर में होने वाले उतार-चढ़ाव का पता लगा सकते हैं। हम यह जान सकते हैं कि नौकरी, बिजनेस, शिक्षा, स्वास्थ्य, पारिवारिक और वैवाहिक जीवन आदि के लिए यह साल कैसा रहने वाला है।
क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।
राशिफल की गणना किस पर आधारित है?
जो वार्षिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए वार्षिक राशिफल वर्षभर की भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।
राशिफल क्या होता है?
ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?
न्यूजट्रैक.कॉम पर हम जो राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी वार्षिक फलादेश देख सकते हैं।
दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।


