×

सिर्फ 3 राशियों पर है ये चंद्र ग्रहण मेहरबान, बाकी का है बुरा हाल, जानिए प्रभाव

10 जनवरी को इस साल 2020  का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। इस साल कुल 6 ग्रहण लगने वाले हैं जिसमें 2 सूर्य ग्रहण और 4 चंद्र ग्रहण है। पहला चंद्र ग्रहण यह ग्रहण रात 10 बजकर 37 मिनट से लेकर 11 जनवरी को देर रात 2 बजकर 42 मिनट तक बना रहेगा। इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे से भी ज्यादा रहने वाली है।

suman
Published on: 10 Jan 2020 12:33 AM GMT
सिर्फ 3 राशियों पर है ये चंद्र ग्रहण मेहरबान, बाकी  का है बुरा हाल, जानिए प्रभाव
X
पक्ष कृष्ण, तिथि चतुर्थी, नक्षत्र अश्विनी सूर्योदय प्रातः 06बजकर 13 मिनट, सूर्यास्त सायं 06 बजकर 40 मिनट, जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन…

जयपुर: 10 जनवरी को इस साल 2020 का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। इस साल कुल 6 ग्रहण लगने वाले हैं जिसमें 2 सूर्य ग्रहण और 4 चंद्र ग्रहण है। पहला चंद्र ग्रहण यह ग्रहण रात 10 बजकर 37 मिनट से लेकर 11 जनवरी को देर रात 2 बजकर 42 मिनट तक बना रहेगा। इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे से भी ज्यादा रहने वाली है।

भारत के अलावा ये ग्रहण यूरोप, एशिया, अफ्रीका और आस्‍ट्रेलिया महाद्वीपों में भी देखा जा सकेगा। इस साल के बाकी चंद्र ग्रहण 5 जून, 5 जुलाई और 30 नवंबर को पड़ेंगे। इस चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा मिथुन राशि में विराजमान रहने वाले हैं। जिसकी वजह से मिथुन राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। जानते हैं साल के पहले चंद्र ग्रहण का किस राशि पर पड़ेगा कैसा प्रभाव।

यह पढ़ें.....जनवरी में जन्मे लोगों से करनी है शादी तो यहां जानिए कैसा होता है उनका स्वभाव

मध्यम फलदायी

मेष राशि के जातकों के लिए मध्‍यम फलदायक होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में किसी सदस्‍य को कष्‍ट हो सकता है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। इस यात्रा का लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि के जातकों के लिए धन का नुकसान होगा सकता है। इस समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्‍यथा परिवार में या बाहर लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को लेकर सावधान रहें, आपका वहां भी विवाद हो सकता है। चंद्र ग्रहण का सबसे अधिक प्रभाव है।

मिथुन राशि चंद्र ग्रहण का असर इस राशि पर पड़ने वाला है। यह प्रभाव बहुत अच्‍छा नहीं होगा। हो सकता है मानसिक कष्‍टों से गुजरना पड़े। परिवार में किसी का स्‍वास्‍थ्‍य भी खराब हो सकता है। परिजनों से झगड़ा भी हो सकता है।

कर्क राशि इस राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण प्रभावशाली रहेगा। इसका कारण यह है कि चंद्रमा कर्क राशि का स्‍वामी है। ग्रहण आपके बारहवें भाव में लगने जा रहा है। इसके चलते खर्च बढ़ सकते हैं। बिना किसी कारण के भी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इससे कष्‍ट होगा।

इन 4 राशियों का काम बिगड़ेगा

सिंह राशि यह ग्रहण इस राशि के 11वें भाव में लगना है, इससे अप्रत्‍याशित लाभ हो सकता है। हो सकता है धन में वृद्धि हो। परिवार में भी किसी से उपहार मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्‍छा नहीं है।

कन्‍या राशि के लिए चंद्र ग्रहण का असर मिला जुला रहेगा। नौकरी में अधिकारियों से सामंजस्‍य बना रहेगा लेकिन परिवार में तालमेल बिगड़ सकता है। वाणी पर काबू रखें।

तुला राशि इस राशि के जातको के लिए यह ग्रहण 9वें भाव में लग रहा है। इस वजह से आपके काम बिगड़ सकते हैं। पराक्रम सामान्‍य रहेगा। परिवार में व्‍यर्थ के वाद-विवाद से बचें। लोगों से मतभेद हो सकता है।

वृश्चिक राशि इस राशि के लिए यह ग्रहण अष्‍टम भाव में है। इससे किसी दुर्घटना का योग बन रहा है। ऐसे में इस राशि के लोग सावधानी बरतें।

यह पढ़ें.....इन 5 राशियों को आज का दिन देगा बेहतर परिणाम,पढ़िए 8 जनवरी का राशिफल

सेहत पर ध्यान दें

धनु राशि इस राशि के लोगों को अपने पारिवारिक जीवन में ध्‍यान देने की जरूरत है। ग्रहण के चलते रिश्‍तों पर प्रभाव पड़ेगा। अपने बिजनेस में पार्टनर से भी विवाद हो सकता है।

मकर राशि इस राशि के लिए ग्रहण अच्‍छा परिणाम देगा। शत्रुओं से जातक को राहत मिलेगी। सेहत की ओर ध्‍यान देना होगा।

कुंभ राशि इस राशि के लोगों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ फलदायक है। यदि जातक की संतान पढ़ाई कर रही है तो उसे पढ़ाई में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों के लिए भी समय ठीक रहेगा।

मीन राशि इस राशि के लोगों के लिए चौथे भाव में चंद्र ग्रहण है। यह मिले जुले परिणाम देगा। एक तरफ आपका स्‍वास्‍थ्‍य गड़बड़ रहेगा तो दूसरी तरफ आपको लेनदेन या सौदे में सफलता मिलेगी। भूमि या भवन बेचते समय ध्‍यान रखें।

suman

suman

Next Story