×

गुरु का मकर में प्रवेश: मुश्किलों से पाना चाहते हैं छुटकारा, करें ये उपाय

एस्ट्रों के अनुसार जीवन में ग्रहों का बहुत महत्व होता है। संपूर्ण ब्रह्मांड उसी पर टिका है। जब ये ग्रह अपनी चाल बदलते हैं तो जीवन में कई परिवर्तन आते हैं। वर्तमान परिस्थिति में जो चल रहा है वह भी ज्योतिषीय भाषा में ग्रहों की देन हैं। इसी तरह गुरु ग्रह मकर राशि में 30 मार्च को प्रवेश कर चुके हैं।

suman
Published on: 31 March 2020 6:03 AM GMT
गुरु का मकर में प्रवेश: मुश्किलों से पाना चाहते हैं छुटकारा, करें ये उपाय
X

जयपुर :एस्ट्रों के अनुसार जीवन में ग्रहों का बहुत महत्व होता है। संपूर्ण ब्रह्मांड उसी पर टिका है। जब ये ग्रह अपनी चाल बदलते हैं तो जीवन में कई परिवर्तन आते हैं। वर्तमान परिस्थिति में जो चल रहा है वह भी ज्योतिषीय भाषा में ग्रहों की देन हैं। इसी तरह गुरु ग्रह मकर राशि में 30 मार्च को प्रवेश कर चुके हैं। गुरु के मकर राशि में प्रवेश करने से पिछले चार महीनों से चल रहा गुरु-केतु का योग खत्‍म हो गया है।

गुरु का राशि परिवर्तन करियर और रुपये-पैसों की दृष्टि से काफी महत्‍वपूर्ण माना जाता है। गुरु ग्रह को ज्ञान, करियर, रुपये-पैसे और सौंदर्य का कारक ग्रह माना गया है। गुरु मकर राशि में 10 अप्रैल तक बने रहेंगे। ऐसे में अगर आप भी अपने जीवन में पैसे और पदोन्नति से जुड़ी मुश्किलों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो गुरु को प्रसन्‍न करने के लिए करें ये उपाय।

*यदि कोई व्यक्ति अपने करियर में तरक्की पाना चाहता है तो गुरुवार के दिन पीली वस्तु जैसे सोना, हल्दी, चने की दाल आदि चीजों का दान करें। गुरुवार के दिन अपने माता-पिता और गुरु से जरूर मिलने जाएं या उनके साथ कुछ समय जरूर बिताएं।

यह पढ़ें...नवग्रहों की शांति के लिए महाउपाय: ; चैत्र नवरात्रि के आने वाले 4 दिन होंगे बहुत खास…

*गुरुवार के दिन पानी में हल्दी डालकर नहाएं। ऐसा करने से शारीरिक और मानसिक शुद्धि होने के साथ आपके घर में सुख और समद्धि का भी वास होगा।

*गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करें। शाम के समय केले के पेड़ के नीचे दीपक जलाकर रखें। इस दिन लड्डू या बेसन की मिठाई का भोग भगवान को लगाएं। ऐसा करने से व्यक्ति को इंटरव्यू में सफलता मिलती है।

यह पढ़ें...नवग्रहों की शांति के लिए महाउपाय: ; चैत्र नवरात्रि के आने वाले 4 दिन होंगे बहुत खास…

*केसर तिलक, यदि कोई व्यक्ति गुरुवार के दिन से केसर या हल्दी का तिलक लगाना शुरू कर दें और बादाम और नारियल गरीबों में बांटें तो उसे रुके हुए धन की प्राप्ति होती है।

*गुरु बृहस्पति की फोटो को पीले कपड़े पर रखकर पूजा करें। पूजा में चंदन, पीले चावल, पीले फूल और पीले रंग के पकवान भगवान को चढ़ाएं।

suman

suman

Next Story