Jaya Kishori Quotes:बड़प्पन वाणी से नहीं, कर्म से झलकता है-जया किशोरी के ये विचार बदल देंगे पूरा दिन!

Jaya Kishori Quotes Hindi: सुबह की सकारात्मक शुरुआत चाहते हैं? पढ़ें जया किशोरी जी के प्रेरणादायक विचार, जो पूरे दिन को ऊर्जा, शांति और उत्साह से भर देते हैं

Suman  Mishra
Published on: 14 Nov 2025 10:52 AM IST (Updated on: 14 Nov 2025 11:36 AM IST)
Jaya Kishori Quotes:बड़प्पन वाणी से नहीं, कर्म से झलकता है-जया किशोरी के ये विचार बदल देंगे पूरा दिन!
X

Jaya Kishori Quotes Hindi: हर दिन की शुरुआत कैसी हो, कि हमारा पूरा दिन अच्छा है। अगर सुबह की शुरूआत सकारात्मक विचारों और शांत मन से हो, तो पूरा दिन ऊर्जा, उत्साह और खुशी से भर जाता है। इसी वजह से सुबह के समय अच्छे विचारों का महत्व सबसे अधिक माना जाता है। जया किशोरी जी जो भक्ति, प्रेरणा और जीवन ज्ञान की प्रतीक है, उनके विचार सुबह की शुरुआत को न सिर्फ सकारात्मक बनाते हैं बल्कि आत्मा को भीतर से मजबूत भी करते हैं। उनके शब्द सिर्फ सुनने भर के लिए नहीं हैं, बल्कि जीवन जीने की एक सच्ची कला सिखाते हैं।

जया किशोरी जी के अनुसार कि मनुष्य का वास्तविक बल उसके विचारों में छिपा होता है। यदि विचार सकारात्मक हों तो परिस्थितियाँ कैसी भी हों, इंसान आगे बढ़ने की ताकत पा लेता है। उनके अनुसार, जीवन की हर चुनौती हमें और अधिक मजबूत बनाने के लिए आती है। ईश्वर किसी को दुख देने के लिए कठिन समय नहीं भेजते, बल्कि हमें हमारे भीतर के साहस से परिचित कराने के लिए मौके देते हैं।

जया किशोरी जी के प्रेरणादायक विचार

बड़प्पन वाणी से नहीं, काम से झलकता है- अपने आप को बड़ा बोलने से कोई बड़ा नहीं हो जाता, बड़प्पन तब नजर आता है जब काम आप करें और तारीफ दुनिया करे। यह विचार हमें सिखाता है कि वास्तविक महानता बोलने में नहीं, बल्कि कर्म में होती है। जो व्यक्ति बिना दिखावे के मेहनत करता है, उसकी उपलब्धियां स्वयं उसके बारे में बोलती हैं।

खुद का खुद सहारा बने

जब आप गिरें तो किसी के सहारे की प्रतीक्षा ना करें, खुद को उठाएं और फिर से शुरुआत करें।जीवन में गिरना स्वाभाविक है, लेकिन हर बार हमें उठने की जिम्मेदारी खुद ही लेनी चाहिए। आत्मनिर्भरता ही सच्ची शक्ति है।

हर छोटी अच्छी बात का जश्न मनाएं

हर दिन अपनी छोटी जीत का जश्न मनाएं। जीवन दुख और सुख के संतुलन पर आधारित है,आशा कभी न छोड़ें। छोटी-छोटी उपलब्धियाँ मिलकर बड़ी सफलता बनाती हैं। इन पर खुश होना खुद के प्रति कृतज्ञता का भाव जगाता है।

सच्ची पूजा करें जिसमें सेवा भाव हो

सच्चे अर्थों में पूजा वही है जो इंसान को विनम्र बनाए और उसे दूसरों की भलाई की ओर प्रेरित करे। जया किशोरी जी का मानना है कि ईश्वर की कृपा उन पर सबसे ज्यादा होती है जो दूसरों की सेवा करने में खुशी पाते हैं।

ईश्वर परीक्षा लेते हैं, पर छोड़ते नहीं

ईश्वर हमें कभी कठिनाई में नहीं डालते। वे सिर्फ हमारी परीक्षा लेते हैं ताकि हम पहले से अधिक मजबूत होकर जीवन के रास्तों पर आगे बढ़ सकें।

खुद को रोज बेहतर बनाएं

जिंदगी में हर दिन कुछ नया सीखने की कोशिश करें, ताकि आप अपने कल से बेहतर आज बन सकें।सीखना जीवन को आगे बढ़ाने का सबसे सुंदर माध्यम है। जो इंसान सीखता रहता है, वह कभी रुकता नहीं।

मन जीत लिया, संसार जीत लिया

यदि मन शांत और सकारात्मक हो जाए तो दुनिया की कोई भी चुनौती बड़ी नहीं लगती। मनुष्य की सबसे बड़ी शक्ति उसका मन ही है।

दूसरों की खुशी में अपनी खुशी ढूंढें

खुश रहने का सबसे आसान तरीका है दूसरों के लिए कुछ अच्छा करना। जब हम दूसरों की खुशी में अपने आनंद का हिस्सा खोजते हैं, तो मन अधिक शांत और संतुष्ट रहता है।

गिरना गलत नहीं, गिरकर उठना ही सफलता है

गिरना जीवन का हिस्सा है, लेकिन गिरने के बाद उठ जाना सबसे बड़ी जीत है।हर गलती हमें नया अनुभव देती है। उससे सीखकर आगे बढ़ना ही जीवन की असली कला है।

भगवान के प्रेम की शुरुआत मानव प्रेम से होती है,“यदि आप वास्तव में ईश्वर के प्रति अपना प्रेम दिखाना चाहते हैं, तो पहले उसके लोगों से प्रेम करना शुरू करें।ईश्वर से प्रेम तभी सार्थक है जब हम उनकी बनाई हर आत्मा का सम्मान करें। करुणा, दया और प्रेम ही आध्यात्मिकता की नींव हैं।

खुद की तुलना किसी से न करें

हर व्यक्ति की यात्रा अलग होती है। तुलनाएँ मन को दुख देती हैं और आत्मविश्वास कम करती हैं। इसलिए, खुद को ही अपना मापदंड बनाएं।सफलता का सबसे बड़ा मंत्र यही है,अपना काम ईमानदारी से करें और परिणाम को ईश्वर पर छोड़ दें। यही गीता का भी सार है।

नकारात्मक लोगों से दूरी बनाएँ

कभी-कभी हमें अपने जीवन से नकारात्मक लोगों को शांतिपूर्वक हटाना चाहिए। जब मन से बोझ हटता है तो ब्रह्मांड नए और अनुकूल अवसरों से द्वार खोल देता है।लालच बढ़ता ही जाता है। लेकिन संतोष मन में स्थिरता और सुकून लाता है। संतुष्टि सीखने वाला ही वास्तविक सुख पाता है।

सुबह-सुबह सकारात्मक विचार पढ़ने से मन में एक नई ऊर्जा का संचार होता है। जया किशोरी जी के प्रेरक वचनों में वह सरलता और गहराई है जो जीवन की कठिन परिस्थितियों में भी प्रकाश दिखाती है। उनके विचार हमें सिखाते हैं कि चाहे परिस्थिति कैसी भी हो, विश्वास, धैर्य और कर्म ही जीवन के स्तंभ हैं। यदि हम दिन की शुरुआत इन प्रेरणादायक विचारों से करें, तो हमारे भीतर सकारात्मकता, दृढ़ता और नई उम्मीदों का जन्म होता है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Suman  Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Suman Mishra

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है

Next Story