×

14DEC: इन राशियों के लिए आज वर्जित है यात्रा, जानिए पंचांग व राशिफल

तिथि-द्वितीया, नक्षत्र- पुनर्वसु, सूर्योदय- 07.09सूर्यास्त-17.21 पक्ष-कृष्ण, माह-पौष, वार- शनिवार। आज किसी भी पीपल के पेड़ के नीचे दीप दान करें।

suman
Published on: 14 Dec 2019 3:43 AM GMT
14DEC: इन राशियों के लिए आज वर्जित है यात्रा, जानिए पंचांग व राशिफल
X

जयपुर: तिथि-द्वितीया, नक्षत्र- पुनर्वसु, सूर्योदय- 07.09सूर्यास्त-17.21 पक्ष-कृष्ण, माह-पौष, वार- शनिवार। आज किसी भी पीपल के पेड़ के नीचे दीप दान करें।

यह पढ़ें...इस तारीख को पड़ेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें इसके बारे में सबकुछ

मेष शनिवार को दिन जातक स्वार्थी व्यवहार को छोड़ दें। घर परिवार व बिजनेस के क्षेत्र में लाभ होगा।ववाणी पर संयम रखने से विवाद से बचेंगे। जातक के व्यवहार नें आज कुछ सुधार होगा। आप नए कार्य करने के लिए उत्साहित होंगे तथा कार्य का प्रारंभ भी कर सकेंगे। परंतु द्विधापूर्ण मानसिकता हो तो निर्णय न लीजिएगा। आवश्यक कारणों से छोटा प्रवास हो सकता है।

वृष शनिवार को क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। नकारात्मक विचार मन में न आने दीजिएगा। खान-पान में भी संयम बरतिएगा। दोपहर के बाद आप विचारों में स्थिरता के साथ अपने हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। रचनात्मक व तो सृर्जनात्मक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा।

मिथुन शनिवार को व्यवहार न्यायसंगत रहेगा। दिए गए कम को करने की प्रेरणा मिलेगी। अनुभव होगा कि जितने भी प्रयत्न जातक कर रहे हैं वह उल्टी दिशा में जा रहे हैं। सेहत भी खराब हो सकता है। क्रोध की मात्रा भी अधिक रहेगी। परंतु दोपहर के बाद शारीरिक स्फूर्ति बनी रहेगी। घर की साज-सजावट में रुचि लेकर कुछ परिवर्तन करने की इच्छा होगी।

कर्क शनिवार को पारिवार और बिजनेस के क्षेत्र में दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा, ऑफिस में काम बढ़ने से स्वास्थ्य में कुछ ढीलापन आएगा, परंतु दोपहर के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। मित्रों के साथ मुलाकात होने से आनंद होगा। उनके साथ पर्यटन पर जाने का आयोजन भी होगा। सामाजिक कार्यों में आप अपना योगदान देंगे।

सिंह शनिवार को दिन जातक की शुरुआत में शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा।गुस्सा अधिक रहने से किसी के साथ मनमुटाव होगा। परंतु दोपहर के बाद सेहत में सुधार होगा। परिवार में भी आनंद का वातावरण होगा। बिजनेस में उच्च अधिकारियों के साथ आवश्यक चर्चा होगी। नौकरी में अच्छे अवसर मिलने का दिन है। बच्चों का पढ़ाई मे कम खेलने में ज्यादा मन लगेगा।

कन्या शनिवार को नए कार्य और यात्रा न करे। प्रेम में भावनाएं आहत होगी। आध्यात्मिक क्षेत्र में सिद्धियाँ प्राप्त होने का योग है। सेहत ढीली रहेगी। गुस्सा अधिक रहेगी, जिससे आपका काम बिगडे़ नहीं इसका ध्यान रखिएगा। बिजनेस में किसी के साथ बुरा ना करें।धार्मिक आयोजन मे भाग लेंगे। ऑफिस में विरोधी आपक बुरा करेंगे।

यह पढ़ें... इस पवित्र मास में करें ये सरल उपाय, मात्र 27 दिन में मिलेगा धन व समाज में सम्मान

तुला शनिवार को दिन का प्रारंभ आनंदप्रद रहेगा । विचारों में उग्रता और अधिकारत्व की भावनाएं मन में रहेंगी। आर्थिक लाभ की और प्रवास की संभावना है। शाम के समय अनर्थ न हो जाए इसलिए वाणी पर संयम रखना आवश्यक होगा। विरोधियों से सावधान रहे। नए कार्य को प्रारंभ आज न करें।

वृश्चिक शनिवार को बौद्धिक कार्यों को करने के लिए तथा जनसंपर्क बनाए रखने के लिए और लोगों के साथ घुले-मिले रहने के लिए दिन अच्छा है । यात्रा की संभावना है। धन-सम्बंधित आयोजन करने के लिए समय शुभ है। आज खान-पान का स्वाद भी ले सकेंगे। पारिवारिक जीवन में आनंद छाया हुआ रहेगा।

धनु शनिवार को शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य के लिए संभलकर चलने की सलाह हैं। अधिक श्रम के बाद कार्य में सफलता मिले तो निराश न होगा। यात्रा आज हो सके तो टाल दें। मध्याहन के बाद समय आपके अनुकूल होने का अनुभव होगा। आर्थिक लाभ के लिए समय अनुकूल रहेगा। व्यावसायिक आयोजन अच्छी तरह से कर पाएंगे। अन्य समय आनंदपूर्वक बिता पाएंगे

मकर शनिवार को आप कुछ अधिक संवेदनशील रहेंगे। आपकी भावना को भी ठेस पहुंच सकती है। वाहन चलाते समय ध्यान रखिएगा। आपत्तिकर विचार, व्यवहार और आयोजन से दूर रहिएगा। किसी भी कार्य में शीध्र निर्णय लें। परिवार जनों के साथ परस्पर मनमुटाव ना बढे़ इसका ध्यान रखें। कार्य सफलता के लिए आज अधिक परिश्रम करना होगा।

कुंभ शनिवार को घर के सदस्यों के साथ आप आवश्यक चर्चा-करेंगे। घर की साज-सजावट में और अन्य विषयों में परिवर्तन करने के लिए आपकी रुचि बढेगी। माता के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे कार्यालय में उच्च अधिकारियों के साथ सम्बंध में सुधार आएगा। मध्याहन के बाद सामाजिक कार्यों में आप अधिक रुचि लेंगे। मित्रवर्ग से लाभ होगा। स्वजनों से संपर्क बढेगा और उनके साथ व्यवहार में भी सुधार आएगा। संतानों से लाभ होने की संभावना है। नई मित्रता से चित्त प्रसन्न रहेगा। आकस्मिक धन लाभ की संभावना है

यह पढ़ें... किसी के प्यार, किसी के धन पर होगा नजर, इस ग्रह के परिवर्तन का राशियों पर पड़ेगा असर

मीन शनिवार को दिन जातक नए कार्य का आरंभ करने के लिए उत्साहित रहेंगे। शरीर और मन की स्वस्थता भी इस उत्साह को दोगुना कर देगी। दोपहर के बाद किसी कारणवश आपका स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। खान-पान में ध्यान रखिए। धन संबंधी विषयों पर लेन-देन में भी ध्यान रखे। मन की उदासीनता आपके भीतर नकारात्मक भावों को उत्पन्न न करे इसका ध्यान रहे। आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा।

suman

suman

Next Story