×

कब चमकेगा भाग्य, उम्र की सीमा कितनी है हाथ की इन रेखाओं से जानिए खुद

हर व्यक्ति अपना भूत, भविष्य व वर्त्तमान को जानना चाहता है। खास किसी इंसान को ये पता चल जाए कि वो कितने साल जिंदा रहने वाला है उसकी उम्र कितनी है तो क्या कहने। ज्योतिष शास्त्र में किसी भी व्यक्ति की उम्र कितनी ये आसानी से पता लग जाएगा। इसके लिए बस हस्तरेखा की थोड़ी बहुत  गहन जानकारी होनी चाहिए।

suman
Published on: 5 Dec 2019 3:22 PM GMT
कब चमकेगा भाग्य, उम्र की सीमा कितनी है हाथ की इन रेखाओं से जानिए खुद
X

जयपुर: हर व्यक्ति अपना भूत, भविष्य व वर्त्तमान को जानना चाहता है। खास किसी इंसान को ये पता चल जाए कि वो कितने साल जिंदा रहने वाला है उसकी उम्र कितनी है तो क्या कहने। ज्योतिष शास्त्र में किसी भी व्यक्ति की उम्र कितनी ये आसानी से पता लग जाएगा। इसके लिए बस हस्तरेखा की थोड़ी बहुत गहन जानकारी होनी चाहिए।

हस्तरेखा में कहा गया है कि कलाई की रेखा को मणिबंध रेखा कहते हैं। यह रेखा हथेली में न होकर हथेली जहां खत्म होती है उस स्थान पर होती है। ये रेखा कंगन जैसी होती है। इनकी संख्या कभी तीन को कभी एक होती है। मणिबंध रेखा के आकार-प्रकार और इनकी संख्या से व्यक्ति के भाग्य और उम्र की जानकारी मिलती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कलाई पर 4 मणिबंध रेखाओं के बारे में बता रहे हैं।

यह पढ़ें...कुछ भी स्थाई नहीं: सब कुछ किराए पर, जानें कैसे

कलाई की एक मणिबंध रेखा व्यक्ति के 25 साल की उम्र को बताती है। इसलिए ऐसा माना जाता है कि कलाई पर जितनी मणिबंध रेखाएं हों, उसे 25 से गुणा कर व्यक्ति की आयु उतनी ही होती है। मतलब ये कि यदि किसी की कलाई पर 3 मणिबंध रेखाएं हैं, तो संबंधित व्यक्ति की आयु 75 साल होगी। मणिबंध रेखाओं का कटा-फटा होना व्यक्ति के जीवन की समस्याओं को दर्शाता है। साथ ही मणिबंध रेखा का जंजीरनुमा होना दुखी जीवन की ओर संकेत संकेत देता है।

जिन लोगों की कलाई पर गोलाकार घेरा बनाते हुए 4 मणिबंध रेखाएं होती हैं, वे बेहद भाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोगों की आयु लम्बी होने के साथ-साथ जीवन में खुशियां भी अपार होती है। ऐसे लोगों को जीवन में सफलता भी बहुत जल्द मिलती है। साथ ही ऐसे लोग जिस क्षेत्र में जाते हैं वहां अपनी विशेष पहचान बनाते हैं और उन्नति पाते हैं।इन लोगों का परिवार खुशहाल होता है। ये अपने साथ दुसरे का भी भला सोचते हैं और जीवन में बहुत नाम कमाते हैं। जाने के बाद भी लोग इन्हें याद करते है।

यह पढ़ें...ये धागा नहीं है आम, शनि की साढ़ेसाती में भी आता है बहुत काम, जानिए कैसें?

suman

suman

Next Story