×

Mesh Ka Love Rashifal 31 October 2023 मेष राशि जातक आज कैसा रहेगा, जानिए कल का भी हाल राशिफल

Mesh Ka Love Rashifal 31 October 2023 मेष राशि जातक प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें लव राशिफल... दैनिक प्रेम राशिफल, आज का राशिफल

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 30 Oct 2023 11:31 AM GMT (Updated on: 30 Oct 2023 12:24 PM GMT)
Mesh Ka Love Rashifal 31 October 2023 मेष राशि जातक आज कैसा रहेगा, जानिए कल का भी हाल राशिफल
X

Mesh Rashi 31 October 2023 :आनेवाला कल 31 अक्टूबर 2023 मंगलवार कृष्ण पक्ष तृतीया चंद्र मेष राशि पर संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 31 अक्टूबर 2023 मंगलवार कल की भविष्यवाणी....

31 October 2023 Ka Mesh Rashifal आज का मेष राशिफल

आज का मेष राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन अपने कार्यों को नया आकार देने के लिए अधिक रचनात्मक दृष्टिकोण अपनाएं। जीवनशैली में सुधार के प्रयास से सफलता मिलेगी। आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस कर सकते हैं। किसी करीबी रिश्तेदार के निजी जीवन में कुछ कठिनाइयों के कारण चिंता रहेगी। छात्रों को उनकी कड़ी मेहनत के कारण उचित परिणाम नहीं मिलने से आत्म-प्रभावकारिता कम हो सकती है। आर्थिक रूप से दिन उत्तम है। सर्वाइकल और मांसपेशियों में दर्द बढ़ सकता है।

धन-संपत्ति (Money) कारोबार सही चलेगा, लेकिन कर्ज की स्थिति बनी रहेगी।

सेहत ( Health) जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, महामारी की चपेट में आने से बचेंगे।

करियर (Career) आईटी क्षेत्र से जुड़ें लोगों को सफलता मिलेगी।

प्यार (Love) विवाह योग्य जातक की वैवाहिक बंधन में बंधने की संभावना है।

परिवार( Family) किसी खास यात्रा पर परिवार का साथ जाना पड़ सकता है।

उपाय (Remedy) पीपल के नीचे दिया जलाए या 7 पत्ते मंदिर में रखें।

पूर्वाभास ( Forecast) भाई या बहन को चोट लग सकती हैं।

शुभ अंक (Lucky Number) 5, संतरा

आनेवाला कल 1 नवंबर 2023 का राशिफल व् भविष्यवाणी


आनेवाला कल 1 नवंबर 2023 बुधवार कृष्ण पक्ष चतुर्थी चंद्र वृष राशि पर संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 1 नवंबर 2023 बुधवार कल की भविष्यवाणी...

कल का मेष राशिफल 1 नवंबर 2023 ( Aries Horoscope Tomorrow)

कल का मेष राशिफल इस राशि के जातक कल का दिन पैसों की बरसात होगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। किसी धार्मिक काम पर पैसा खर्च करेंगे, तो जमीन जायदाद से जुड़े मामलों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। घर-परिवार में सौभाग्य की वृद्धि होगी। धन में वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। नए काम की शुरुआत के लिए बेहतर समय है।

कल का वृष राशिफल 1 नवंबर 2023 (Taurus Horoscope Tomorrow)

कल का वृष राशिफल के अनुसार कल के दिन जातक परिजनों के साथ आनंदमय समय बिताएंगे। व्यावसायिक संबंध मजबूत होंगे। अपने लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो यह समय एकदम उचित है। अपने आस-पास के लोगों पर गुस्सा आ सकता है। क्रोध पर काबू और खर्च पर नियंत्रण रखें।

कल का मिथुन राशिफल 1 नवंबर 2023 (Gemini Horoscope Tomorrow)

मिथुन राशिफल की कल इस राशि के जातक कल के दिन मानसिक रूप से खुशी की अनुभूति होगी। नई जगहों पर भ्रमण पर जाएंगे। दोस्तों के साथ खुश रहेंगे। प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे। विचारों में काल्पनिकता का समावेश होगा। बेहतर होगा इसका इस्तेमाल रचनात्मक कार्यों में करें। किसी नए कार्य की शुरूआत न करें, अच्छे समय का इंतजार करें। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कल का कर्क राशिफल 1 नवंबर 2023 (Cancer Horoscope Tomorrow)

कर्क राशिफल की 1 नवंबर 2023 की गणना के अनुसार कल का दिन ऑफिस में काफी मेहनत करेंगे, जिसका लाभ आगे चलकर मिलेगा। मेहनत और लगन से आगे बढ़ते रहें। घर परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा। खान-पान पर ध्यान देने के साथ-साथ अपने आस-पास स्वच्छता का भी ध्यान रखें, अनावश्यक खर्च करने से बचें। वाणी पर संयम रखें ।

कल का सिंह राशिफल 1 नवंबर 2023 (Leo Horoscope Tomorrow)

सिंह राशिफल की 1 नवंबर 2023 की गणना के अनुसार इस राशि के जातक कल का दिन कड़वी बातों को नजरअंदाज करने की कोशिश करें। मेहनत और लगन से लक्ष्य पूर्ति में सफल होंगे। साथियों और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी धार्मिक स्थल पर जाकर जरूरतमंद को दान करें, आत्मिक शांति मिलेगी।

कल का कन्या राशिफल 1 नवंबर 2023 ( Virgo Horoscope Tomorrow)

1 नवंबर 2023 की भविष्यवाणी के अनुसार कन्या राशिफल इस राशि के जातक कल के दिन घर में सुख समृद्धि के लिए सौंदर्यबोध बढ़ेगा। पदोन्नति के योग बन रहे हैं, किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। वहीं अगर किसी काम में अड़चन आ रही है तो धैर्यपूर्वक काम को पूर्ण करने का प्रयास करें।

कल का तुला राशिफल 1 नवंबर 2023 ( Libra Horoscope Tomorrow)

तुला राशिफल की 1 नवंबर 2023 की गणना के अनुसार कल का दिन जातक कल बिजनेस में धन लाभ रहेगा। धनप्राप्ति के योग बनेंगे। जो भी करेंगे उसमें बेहतर रहेंगे। दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परीक्षार्थी उम्मीद के अनुरूप परिणाम पाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे। कहीं घूमने भी जा सकते हैं। किसी व्यावसायिक यात्रा पर भी जा सकते हैं, यात्रा से लाभ होगा।

कल का वृश्चिक राशिफल 1 नवंबर 2023 (Scorpio Horoscope Tomorrow )

1 नवंबर 2023 का वृश्चिक राशिफल की गणना के अनुसार इस राशि के जातक आने वाले कल के दिन किसी वजह से अतिरिक्त खर्च करना पड़ सकता है।जातक के लिए दिन अच्छा नहीं रहेगा। गुस्से पर काबू रखें, नहीं तो परिवार वालों के साथ विवाद हो सकता है।

कल का धनु राशिफल 1 नवंबर 2023 (Sagittarius Horoscope Tomorrow)

कल का धनु राशिफल की गणना के अनुसार आने वाले कल के दिनशहर से बाहर घूमने जाने की योजना आकर्षित कर सकती है, लेकिन घर वालों की राय भी ले लेना जरुरी है। आज साथी के प्रति आकर्षण महसूस होगा। वो अपनी भावना का इजहार कर सकते है। आमदनी अच्छी रहने के कारण आर्थिक स्तर पर कोई समस्या नहीं रहेगी।नई नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं।

कल का मकर राशिफल 1 नवंबर 2023 ( Capricorn Horoscope Tomorrow)

कल का मकर राशिफल की गणना बताती है कि कल के दिन घर में सुख समृद्धि के लिए सौंदर्यबोध बढ़ेगा। पदोन्नति के योग बन रहे हैं, किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। वहीं अगर किसी काम में अड़चन आ रही है तो धैर्यपूर्वक काम को पूर्ण करने का प्रयास करें।

कल का कुंभ राशिफल 1 नवंबर 2023 ( Aquarius Horoscope Tomorrow)

कुंभ राशिफल की कल के दिनपरिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। सहजता और सरलता से आगे बढ़ते रहें। सेहत के प्रति सजग रहें। घर परिवार में बड़ों का सानिध्य सुख बढ़ाएगा। मानसिक उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है।

कल का मीन राशिफल 1 नवंबर 2023 (Pisces Horoscope Tomorrow)

मीन राशिफल की 1 नवंबर 2023 की गणना के अनुसार कल का दिन दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परीक्षार्थी उम्मीद के अनुरूप परिणाम पाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे। कहीं घूमने भी जा सकते हैं। किसी व्यावसायिक यात्रा पर भी जा सकते हैं, यात्रा से लाभ होगा। किसी वजह से अतिरिक्त खर्च करना पड़ सकता है

राशिफल ज्ञान


क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story