अरे दादा! रसोई का बेलन है 'दुर्भाग्य' की वजह! भूलकर भी न करें ये गलती, वरना चली जाएगी घर की बरकत

Kitchen Vastu Tips: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बेलन सिर्फ रसोई का औजार नहीं, बल्कि लक्ष्मी का प्रतीक है। सही तरीके से उपयोग करने पर यह धन और सुख-समृद्धि लाता है।

Akriti Pandey
Published on: 13 Nov 2025 3:52 PM IST (Updated on: 13 Nov 2025 5:03 PM IST)
Kitchen Vastu Tips
X

Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips: कई बार मेहनत करने के बावजूद भी घर में पैसे टिकते नहीं हैं। जितना कमाते हैं, उतना ही खर्च हो जाता है, और आर्थिक स्थिति सुधरने के बजाय बिगड़ती जाती है। ऐसे में लोग अक्सर अपनी किस्मत को दोष देते हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसका कारण सिर्फ भाग्य नहीं, बल्कि घर की ऊर्जा (positive energy) भी होती है। हमारे आस-पास रखी वस्तुओं में एक खास शक्ति होती है जो हमारे जीवन को प्रभावित करती है। इन्हीं में से एक है बेलन, जो हर रसोई का अहम हिस्सा है। ज्योतिष में बेलन को मां अन्नपूर्णा और मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। यदि इसका सही उपयोग किया जाए तो यह घर की आर्थिक तंगी दूर करके सुख-समृद्धि ला सकता है। आइए जानते हैं बेलन से जुड़े कुछ खास उपाय।

पहली रोटी गाय को खिलाएं

हर बार जब रोटी बनाएं, तो पहली रोटी गाय के लिए निकालें। हिंदू धर्म में गाय को बहुत पवित्र माना गया है और कहा गया है कि उसमें सभी देवी-देवताओं का वास होता है। पहली रोटी बेलन से बेलकर गाय को खिलाने से घर के सभी दोष दूर होते हैं और मां लक्ष्मी व अन्नपूर्णा का आशीर्वाद मिलता है। इस उपाय से घर में कभी अन्न या धन की कमी नहीं होती और परिवार में समृद्धि बनी रहती है।

बेलन और चकले को साफ-सुथरा रखें

रोटी बनाने के बाद बेलन और चकले को गंदा या उल्टा रखना बहुत अशुभ माना जाता है। हमेशा इन्हें साफ करके सीधा और सुरक्षित जगह पर रखें। ध्यान रखें, बेलन को कभी भी चकले पर खड़ा करके न रखें। ऐसा करने से घर की सकारात्मक ऊर्जा कमजोर हो जाती है और नकारात्मकता बढ़ती है। एक साफ और व्यवस्थित रसोई मां लक्ष्मी को प्रिय होती है। इसलिए रोज रसोई की सफाई और वस्तुओं की सही जगह पर व्यवस्था बेहद जरूरी है।

शुक्रवार को करें दान

अगर लंबे समय से आर्थिक परेशानी झेल रहे हैं, तो शुक्रवार के दिन नया चकला-बेलन खरीदकर किसी गरीब या जरूरतमंद महिला को दान करें। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह से जुड़ा होता है, जो धन और वैभव के प्रतीक हैं। इस दिन किया गया दान कई गुना फल देता है और धीरे-धीरे गरीबी व तंगी समाप्त होने लगती है।

बेलन का अपमान न करें

बेलन सिर्फ रसोई का औजार नहीं, बल्कि लक्ष्मी का प्रतीक है। इसका इस्तेमाल किसी पर गुस्सा निकालने या झगड़े में करने से बचें। माना जाता है कि बेलन का अपमान करने से घर की बरकत चली जाती है और मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।

रसोई की सफाई रखें

यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहे, तो अपनी रसोई को हमेशा साफ-सुथरा रखें। धूल, बिखरे दाने या गंदगी न केवल सेहत के लिए हानिकारक हैं, बल्कि वे घर की नकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ाते हैं। इन छोटे-छोटे उपायों को अपनाने से घर में सकारात्मक माहौल बनता है और आर्थिक स्थिति में सुधार दिखाई देने लगता है।

Disclaimer: यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है। हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है। NEWSTRACK इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता इसकी पुष्टि नही करता है।

1 / 3
Your Score0/ 3
Akriti Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Akriti Pandey

Former Content Writer Mail ID - akritipandey7897@gmail.comakritipandey7897@gmail.com

Akriti Pandey is a journalist with more than three years of experience in the media industry. She holds a degree in Mass Communication and Journalism and specializes in writing on education, lifestyle, health, and astrology-related topics. Known for her reader-focused approach and engaging storytelling, Akriti is passionate about creating informative and accessible content. In her free time, she enjoys writing, sports, and traveling.

Next Story