इन राशियों पर दिखेगा शनि की साढ़ेसाती का असर,जानिए कौन-कौन इसमें शामिल

शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है। शनि को सभी ग्रहों में न्यायाधीश का पद मिला हुआ है। शनि अच्छे कर्म करने वालों के अच्छा फल और बुरे काम करने वालों को दंड देते हैं। शनिदेव सूर्य और माता छाया के पुत्र हैं। शनिवार का दिन शनि की आराधना के लिए सबसे बढ़िया है।

suman
Published on: 2 Dec 2019 2:59 PM
इन राशियों पर दिखेगा शनि की साढ़ेसाती का असर,जानिए कौन-कौन इसमें शामिल
X

जयपुर: शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है। शनि को सभी ग्रहों में न्यायाधीश का पद मिला हुआ है। शनि अच्छे कर्म करने वालों के अच्छा फल और बुरे काम करने वालों को दंड देते हैं। शनिदेव सूर्य और माता छाया के पुत्र हैं। शनिवार का दिन शनि की आराधना के लिए सबसे बढ़िया है। इस दिन भगवान शनि को तेल का दान किया जाता है। जानते हैं आने वाले साल में शनिदेव की कृपा किस पर कैसी रहेगी। और शनिदेव से जुड़ी बातें.....

शनिदेव कर्म प्रधान देवता है। शनि के भाई यमराज और बहन यमुना है। परिश्रमी लोगों पर शनि की कृपा बनी रहती है। शनि को मकर और कुंभ राशि का स्वामी है।शनि इस समय धनु राशि में हैं। 24 जनवरी 2020 को शनि धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस समय वृश्चिक, धनु और मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती है। वृष और कन्या राशि पर ढय्या है।

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए हर शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाना चाहिए। इसके अलावा पीपल के पेड़ की पूजा करना भी शुभ होता है। शनिवार के दिन तेल और पीपल की पूजा करने के साथ शमी के पेड़ भी पूजा करना चाहिए। जिन लोगों के ऊपर शनि की दशा और महादशा चलता है उन्हें हर मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

यह पढ़ें...2020 में इन राशियों पर होगी प्यार व धन की बरसात, जानिए कौन हैं शामिल?

इस साल शनि ग्रह 24 जनवरी को धनु राशि से स्वराशि मकर में गोचर करेगा। इसके साथ ही इसी साल 11 मई से 29 सितंबर तक यह मकर राशि में वक्री होगा और 27 दिसंबर को अस्त। धनु और मकर राशि में पहले ही शनि साढ़े साती का प्रभाव चल रहा था। फिर कुंभ राशि के लिए साढ़े साती का पहला चरण भी शुरू हो जाएगा।

मेष साल 2020 में मेष राशि के जातकों पर शनि की साढ़े साती का प्रभाव नहीं रहेगा।

वृष राशि के जातकों का साल 2020 में शनि की साढ़े साती से दूर-दूर का कोई भी नाता नहीं है।

मिथुन राशि के जातकों की कुंडली में शनि की साढ़े साती को कोई प्रभाव देखने को मिलेगा।

कर्क राशि के लिए 2020 में शनि की साढ़ेसाती का असर नहीं रहेगा।

सिंह राशि साल 2020 में सिंह राशि के जातकों पर शनि का प्रकोप नहीं रहेगा।

कन्या राशि साल 2020 में कन्या राशि के लोगों पर शनि की साढ़ेसाती का असर नहीं होगा।

तुला राशि इस साल शनि की साढ़ेसाती का असर तुला जातकों पर नहीं पड़ेगा।

यह पढ़ें...इन लोगों का लगेगा पढ़ाई में मन या प्यार में करेंगे दिन बर्बाद, जानिए राशिफल

वृश्चिक राशि साल 2020 में वृश्चिक जातकों की कुंडली पर शनि की साढ़ेसाती नहीं है।

धनु राशि इस साल धनु जातकों पर शनि की साढ़े साती का प्रभाव रहेगा। शनि की साढ़े साती आपके अंतिम चरण में है।

मकर राशि शनि का गोचर राशि में ही हो रहा है। इसलिए इस साल जातक शनि की साढ़े साती के दूसरे चरण में रहेंगे।

कुंभ राशि इस साल जातक की साढ़े साती का प्रथम चरण शुरु हो रहा है जो अगले 5 सालों तक आपकी कुंडली में रहने वाला है।

मीन राशि इस साल मीन राशि के जातकों की कुंडली में शनि की साढ़े साती नहीं है।

suman

suman

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!