महा-संयोग! सूर्य-शुक्र ‘युति’ से बनेगा शक्तिशाली ’शुक्रादित्य राजयोग’; इन 3 राशियों की चमकेगी तकदीर

Shukra Aditya Rajyog: सूर्य को ग्रहों का पिता, शक्ति और नेतृत्व का प्रतिनिधि माना जाता है। वहीं शुक्र को सुख-संपत्ति, सौंदर्य, वैभव और धन का प्रतीक माना जाता है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 15 Nov 2025 11:51 AM IST
Shukra Aditya Rajyog
X

Shukra Aditya Rajyog

Shukra Aditya Rajyog: साल 2026 के शुरूआत कई मायनों में शुभ संकेत लेकर आ रही है। कई ग्रह अनुकूल स्थिति और स्थान पर होंगे। जिसका असर देश और दुनिया के साथ ही मानव जीवन पर भी पड़ेगा। सूर्य और शुक्र की युति से बनने वाले शुक्रादित्य राजयोग को अहम योग माना जा रहा है। सूर्य को ग्रहों का पिता, शक्ति और नेतृत्व का प्रतिनिधि माना जाता है। वहीं शुक्र को सुख-संपत्ति, सौंदर्य, वैभव और धन का प्रतीक माना जाता है।

दोनों शक्तिशाली ग्रहों की युति से शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण होगा। यह राजयोग आर्थिक अवसरों, सफलता और संभावनाओं के नए द्वार खोलेगा। यह राजयोग उन राशियों के लिए बेहद लाभकारी होंगे जिनकी कुंडली में सूर्य और शुक्र का प्रभाव सकारात्मक होगा। इस योग का असर 2026 की पहली छमारी में अधिक रहेगा। इसके साथ ही व्यक्तिगत जीवन सामाजिक प्रतिष्ठा और परिवारिक रिश्तों में सुधार की संभावनाएं बढ़ जाएगीं।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए साल 2026 का शुक्रादित्य राजयोग बेहद लाभकारी साबित होगा। शिक्षा, यात्रा और विदेश यात्रा के कार्य शुभकारी होंगे। शेयर बाजार और लॉटरी में आर्थिक लाभ हो सकते हैं। किसी भी योजना में निवेश करने से पहले विचार कर लें। अन्यथा जोखिम उठाने पड़ेंगे। नई परियोजनाओं में सफलता मिल सकती है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों पर सूर्य-शुक्र युति से बनने वाले शुक्रादित्य राजयोग का शुभ असर दिखायी देगा। परिवार में सुख शांति बढ़ेगी। आर्थिक लाभ के संकेत मिलेंगे। व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में स्थिरत आएगी। जोखिम भरे कार्य करने से बचे। सोच-समझकर उठाये गये कदम में लाभ निश्चित मिलेगी।

मेष राशि

मेश राशि के जातकों को लिए 2026 का शुक्रादित्य राजयोग सफलताएं लेकर आएगा। सामाजिक मान सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर मिलेंगे। नई जिम्मेदारियों को निभाने का मौका मिलेगा। हालांकि कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले जल्दबाजी की जगह सोच विचार जरूर कर लें।

1 / 4
Your Score0/ 4
Shishumanjali kharwar
ABOUT THE AUTHOR

Shishumanjali kharwar

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story