19 नवंबर से ’गोल्डन टाइम’ शुरू! सूर्य करेंगे शनि के नक्षत्र में प्रवेश; इन राशियों को होगा बंपर लाभ

Surya Nakshatra Parivartan 2025: 19 नवंबर 2025 को सूर्यदेव अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। दो दिसंबर 2025 तक सूर्यदेव अनुराधा नक्षत्र में ही विराजमान रहेंगे।

Shishumanjali kharwar
Published on: 13 Nov 2025 6:00 AM IST
Surya Nakshatra Parivartan 2025
X

Surya Nakshatra Parivartan 2025

Surya Nakshatra Parivartan 2025: ग्रहों का गोचर करना या फिर चाल के बदलाव से सभी राशि पर असर पड़ता है। सूर्यदेव जोकि सभी ग्रहों के राजा और पिता कहे जाते हैं। हर माह भगवान सूर्य गोचर करने के साथ ही नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। जिसका असर देश दुनिया के साथ ही व्यक्ति के जीवन पर भी पड़ता है। द्रिक पंचांग के मुताबिक 19 नवंबर 2025 को सूर्यदेव अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। दो दिसंबर 2025 तक सूर्यदेव अनुराधा नक्षत्र में ही विराजमान रहेंगे।

अनुराधा नक्षत्र के स्वामी शनिदेव हैं। वर्तमान समय में भगवान सूर्य विशाखा नक्षत्र में विराजमान हैं। 19 नवंबर को भगवान सूर्य चाल बदलते हुए नक्षत्र में बदलाव करेंगे। सूर्य जहां अधिकार देते हैं। वहीं शनिदेव कर्म का फल देते हैं। ऐसे में सूर्य के शनि के नक्षत्र में प्रवेश करने पर सम्मान, सत्ता और आत्मविश्वास से जुड़ी परिस्थितियों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। सूर्यदेव का शनि के नक्षत्र में प्रवेश करने पर इन तीन राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकती है।

सिंह राशि

सूर्यदेव के नक्षत्र परिवर्तन का सिंह राशि के जातकों पर सकारात्मक असर दिखाई देगा। सरकारी नौकरी या फिर प्रोन्नति के योग बन सकते हैं। परिवार में वरिष्ठ सदस्य का भरपूर सहयोग मिलेगा। विदेश या फिर उच्च शिक्षा से जुड़ी योजनाएं सफल हो सकती हैं। लंबी यात्रा करने का भी योग बनेगा।

मिथुन राशि

सूर्य के शनि के नक्षत्र में प्रवेश करने पर मिथुन राशि के जातकों के लिए लाभकारी ही साबित होगा। अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। ऑफिस में निर्णयों की सराहना की जाएगी। पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी के योग बन सकते हैं। कार्यों के बीच आ रही बाधाएं खत्म हो जाएगीं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को पैतृक संपत्ति में लाभ मिलने के योग बनेंगे। किसी भी साझेदारी के काम में सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत है। आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई नई योजना बनाने के योग बन सकते हैं। बड़ी खुशखबरी मिलने की भी संभावना है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shishumanjali kharwar
ABOUT THE AUTHOR

Shishumanjali kharwar

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story