×

राशिफल 5 अप्रैल: इन 5 राशियों के लिए शुभ या अशुभ कैसा रहेगा रविवार, जानिए...

माह-चैत्र, तिथि-द्वादशी, नक्षत्र-मघा, दिन-रविवार, पक्ष- शुक्ल, सूर्योदय-06.18, सूर्यास्त-18.3जानते हैं आज 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।

suman
Published on: 5 April 2020 1:26 AM GMT
राशिफल 5 अप्रैल: इन 5 राशियों के लिए शुभ या अशुभ कैसा रहेगा रविवार, जानिए...
X
आमदनी अच्छी रहने के कारण सभी आर्थिक चिंताओं से मुक्ति मिल सकती है।

जयपुर: माह-चैत्र, तिथि-द्वादशी, नक्षत्र-मघा, दिन-रविवार, पक्ष- शुक्ल, सूर्योदय-06.18, सूर्यास्त-18.3जानते हैं आज 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।

मेष 5 अप्रैल दिन रविवार को जातक खुद को थोड़ा कमजोर महसूस करेंगे। लेकिन शाम को किसी खुशखबरी की वजह से आप प्रसन्न होगा। परिवार में चल रहा कोई विवाद फिर से खड़ा हो सकता है, आज जातक दिमाग से काम लें,इससे आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत का ख्याल रखें।

वृष 5 अप्रैल दिन रविवार को जातक का दिन अच्छा रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। साथ में कोई फिल्म भी देख सकते है। नौकरी वाले जातकों को थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन चिंता का विषय नहीं है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। बाहर जा रहे है तो सेहत का ख्याल रखें।

मिथुन 5 अप्रैल दिन रविवार को जातक के भाग्य का सितारा बुलंद है, कई कामो में सफलता मिलने वाली है, लेकिन अनियमित खानपान आपकी तबियत बिगाड़ सकता है। आज जीवनसाथी से आप कोई बात शेयर कर सकते है। बिजनेल में लाभ मिलेगा। बच्चों का ख्याल रखें। किसी दोस्त की मदद करेंगे।

कर्क 5 अप्रैल दिन रविवार को जातक का दिन खराब रहेगा। किसी बात को लेकर तनाव ले सकते है, जिसकी वजह से दाम्पत्य जीवन प्रभावित होगा। कुछ दिनों तक खर्चे कम होने वाले है, ये एक अच्छा संकेत है। कामकाजी महिलाओं के लिए दिन शुभ है। हालात बदलेंगे। लेकिन किसी सदस्य की तबियत खराब होने से जीवन में उथल-पुथल होने की संभावना है।

यह पढ़ें...Covid-19: 8अप्रैल को PM मोदी ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग…

सिंह 5 अप्रैल दिन रविवार को जातक का दिन अच्छा है। अपनी कार्यक्षमता में सुधार करने में सफल होंगे। ऑफिस में उच्च अधिकारी भी आपके काम की तारीफ करेंगे। किसी काम में आपको भाई या बहन कि मदद मिलने वाली है। दाम्पत्य जीवन में समरसता बनी रहेंगी। जरूरी कामों से बाहर जाना होगा। इससे आपकी सेहत प्रभावित होगी। आपके अपने आपके साथ आज नहीं होंगे।

कन्या 5 अप्रैल दिन रविवार को जातक का दिन सामान्य रहेगा। कुछ नया सीखने की इच्छा अपने दोस्त से जाहिर कर सकते है। अपनी बातो से आप लोगो का दिल जीतेंगे। जीवनसाथी की तबियत बिगड़ सकती है। इससे चिंता बढ़ेगी। धैर्य रखे, स्थिति काबू में आ जाएगी। बच्चों से परेशान होंगे। उनका ख्याल रखें।

तुला 5 अप्रैल दिन रविवार को जातक का दिन अनुकूल रहेगा। किसी काम में आपके अनुभव और अच्छे नतीजे काम आएंगे। जातक पर कोई बड़ी जिम्मेदारी आने वाली है, जिसे आप निभाने में सक्षम होंगे। प्रेम संबंधों में कुछ उतार चढाव आने की संभावना है। कोई अपना आपका साथ नहीं देगा। इससे आज जातक दुखी होंगे। माता-पिता का ख्याल रखें।

वृश्चिक 5 अप्रैल दिन रविवार को जातक का दिन मिलेजुले स्वभाव का रहेगा। बिजनेस के क्षेत्र में स्थिति मजबूत रहेगी। किसी पुरानी बात को लेकर व्यर्थ का तनाव ले सकते है। जातक में रिस्क लेने की प्रवृत्ति बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन में चल रहे तनाव को दूर करने के लिए प्रयास करने की जरूरत है। निजी संबंधों में किसी तीसरे को ना आने दे। बच्चों में क्रिएटिविटी विकसित करें।

यह पढ़ें...क्या रोमांटिक होते हैं अप्रैल में जन्मे लोग, जानिए इनकी खूबियां और कमियां

धनु 5 अप्रैल दिन रविवार को जातक का दिन बढ़िया नही रहने वाला हैं।,किसी न किसी बात को लेकर बदनामी होगी। शाम तक कोई खुशखबरी मिलेगी, इससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में चल रहा कोई विवाद फिर से खड़ा होगा। इससे बाहर निकलने की जरूरत हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

मकर 5 अप्रैल दिन रविवार को जातक का दिन अच्छा रहेगा। किसी काम में अच्छी सफलता मिलने वाली है। आज का दिन क्रिएटिविटी में लगाएंगे। जातक के परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। दाम्पत्य जीवन जीने वाले जातकों के जीवन में कोई परेशानी खड़ी हो सकती है। घर में सयुंक्त परिवार की वजह से बेवजह के झगड़े होंगे सतर्क रहे। बच्चों में अपना-पराया का भाव ना आने दें।

कुंभ 5 अप्रैल दिन रविवार को जातक का दिन ठीक ठाक रहेगा। कोई रुकी हुई योजना पूरी होंगी। अपने राज किसी से शेयर ना करे, कोई फायदा उठा सकता है। विवाहित जातको के लिए दिन शुभ है, संतान सुख की प्राप्ति होने वाली है । माता-पिता का आशीर्वाद ले उनकी सेवा करें काम बनेगा। नौकरी में परेशानी खड़ी होगी।

मीन 5 अप्रैल दिन रविवार को जातक जो पढ़ाई कर रहे है, उनके लिए दिन शुभ है। पढाई में मन लगाएंगे। नौकरी बदलने की इच्छा रखने वाले जातकों को धीरज रखना चाहिए, स्थिति ठीक नहीं है। आज पिताजी से कोई मदद मिलने वाली है ।दुसरों के विवादों से दूर रहे। जिन जातकों की शादी होने वाली है उनकी शादी तय हो जाएगी। कुछ लोग अपने प्यार का इजार भी करेंगे।

suman

suman

Next Story