×

क्या रोमांटिक होते हैं अप्रैल में जन्मे लोग, जानिए इनकी खूबियां और कमियां

अप्रैल में जन्म लेने वाले लोगों के व्यक्तित्व का कई रंग होता है। ये लोग ज्यादातर परिस्थितियों में सामंजस्य बिठाने की कोशिश करते हैं। ये लोग मजाकिया और माहौल को हल्का रखते हैं। ये लोग जिद्दी स्वभाव के भी होते हैं और दूसरों से पहले ही अपनी बात कहना पसंद करते हैं। हर विषय में इनकी राय इनके लिए सटीक होती है। ये

suman
Published on: 4 April 2020 2:55 AM GMT
क्या रोमांटिक होते हैं अप्रैल में जन्मे लोग, जानिए इनकी खूबियां और कमियां
X

जयपुर : अप्रैल में जन्म लेने वाले लोगों के व्यक्तित्व का कई रंग होता है। ये लोग ज्यादातर परिस्थितियों में सामंजस्य बिठाने की कोशिश करते हैं। ये लोग मजाकिया और माहौल को हल्का रखते हैं। ये लोग जिद्दी स्वभाव के भी होते हैं और दूसरों से पहले ही अपनी बात कहना पसंद करते हैं। हर विषय में इनकी राय इनके लिए सटीक होती है। ये लोग शांत स्वभाव के होते हैं। इनके मन में दूसरों के लिए दया की भावना बहुत अधिक होती है। ये लोग इमानदार होते हैं, साथ ही साथ इनका आत्मविश्वास गजब का होता है। इनकी मेमोरी पावर गजब की होती है और ये खबरों से अपडेट रहना पसंद करते हैं। ये लोग अपने आसपास के लोगों को प्रोत्साहित करते हैं। इन लोगों की खेल, संगीत, और घूमने-फिरने में खास रुचि होती है।

जिद्दी और हंसमुख

ये बहुत खूबसूरत, रौबीले, जिद्दी और हंसमुख होते है। कलात्मक चीजों के कलेक्शन का शौक रखने वाले और एडवेंचर पसंद करने वाले होते है। इनमें एक विशेष प्रकार का जुनून पाया जाता है।

यह पढ़ें…केवल अयोध्या नहीं, यहां भी हैं श्रीराम के प्रमाण, स्वर्ण मृग की तलाश में आए थे भगवान

क्रोध में आपे से बाहर

इन लोगों का गुस्से पर बिलकुल भी नियंत्रण नहीं रहता। जब गुस्से में होते है तो अनाप-शनाप बोलते हैं और सामने वाले से ये उम्मीद रखते हैं कि वो आपको माफ कर दें, लेकिन साथ ही अगर रंग में हो तो हर महफिल में छा जाने की दक्षता रखते हैं। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी गजब का होता है।

लव-अफेयर में इंटरेस्ट

इस महीने जन्म लड़के-लड़किया रोमांटिक होते हैं। बहुत कम उम्र में ही इनके लव-अफेयर के अफसाने बनने लगते हैं। एक साथ चार-पांच अफेयर को संभालने की इनमें खूबी होती है। ये लोग नाटकबाज तो इतने बड़े होते हैं कि अच्छा-अच्छा इनकी ग्रीप में आ जाए। चोरी पकड़ी जाने पर रोनी सूरत बना कर ऐसे मासूम बनेंगे कि पकड़ने वाले को दया आ जाए।

यह पढ़ें…SEXY होते हैं मार्च में जन्मे लोग, नहीं जान सकते इनके दिल की बात, जानें और भी राज

अपोजिट सेक्स के प्रति झुकाव

सेक्स के मामले में भी लकी होते हैं। इन्हें अपोजिट सेक्स से भरपूर प्यार मिलता है। इनका खुद पर नियंत्रण थोड़ा कम ही होता है अत मौका पड़ने पर सारी सीमाओं को लांघने में इन्हें कोई संकोच नहीं होता।

यह पढ़ें…फरवरी में जन्मे है आप तो यहां खुल रहे हैं आपके सारे राज, हॉटनेस में देते हैं सबको मात

करियर

ये लोग खेल, मीडिया, एडवर्टाइजिंग और पॉलिटिक्स में सफल रहते हैं। इनकी विशेषता ही कही जाएगी कि जमाने भर की मस्ती और शरारत करने और शादी के बाद ऐसे गंभीर और समर्पित होते है कि कोई भी इनके पुराने किस्सों पर विश्वास ही ना कर पाएं। इनमें विलक्षण प्रतिभा पाई जाती है। जिस भी क्षेत्र में कदम रखते हैं सफलता के चरम पर पहुंचते हैं। मीडिया में छाए रहने में माहिर होते हैं, चाहे इस फील्ड से इनका कोई लेना-देना हो या ना हो।

यह पढ़ें…जनवरी में जन्मे लोगों से करनी है शादी तो यहां जानिए कैसा होता है उनका स्वभाव

नकचढ़ी लड़कियां

इस महीने जन्मी लड़किया थोड़ी घमंडी और नकचढ़ी होती है। अपने सामने किसी दूसरे को कुछ नहीं समझती है। खर्च करने में नबंर वन होती हैं। कोई इन्हें इस बात के लिए टोक दे तो बुरा मान जाती है। इनकी जुबान तीखी और मुस्कान मीठी होती है।

इस महीने जन्मे लोगों के लकी नंबर और कलर

लकी नंबर : 3, 7, 9

लकी कलर : ग्रीन,येलो और पिंक

लकी डे : संडे, मंडे और सेटरडे

लकी स्टोन : एमथिस्ट

सुझाव : पानी में शहद मिलाकर सूर्य को चढ़ाएं।

suman

suman

Next Story