विवाह में देरी से हैं परेशान? बस इतना सा करें उपाय, बनेगा विवाह का शुभ योग,Vivah me Deri ke Upay

Vivah me Deri ke Upay विवाह में हो रही है देरी तो उपाय?: : जिन लड़के-लड़कियों के विवाह में लगातार देरी हो रही है, तो जानिए पंडित विजयानन्द तिवारी जी (नैनी प्रयागराज) द्वारा बताए गए अचूक ज्योतिषीय उपाय। जानिए विवाह योग प्रभावी उपाय जानें।

Suman  Mishra
Published on: 12 Nov 2025 10:50 AM IST
विवाह में देरी से हैं परेशान? बस इतना सा करें उपाय, बनेगा विवाह का शुभ योग,Vivah me Deri ke Upay
X

Vivah me Deri ke Upay विवाह में हो रही है देरी तो उपाय?: बच्चों की शादी के लिए माता-पिता बहुत परेशान रहते हैं, लडके -लड़कियों के विवाह होने में देरी हो रही है या फिर शादी तय हो जाने के बाद भी रिश्ता टूट जाता है। तो कई बार ऐसा होता है कि रिश्ते तो आ रहे होते हैं, लेकिन कहीं बात नहीं बन पाती है तो ऐसी समस्याओं से निपटने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं ऐसे बहुत से माता-पिता हैं जो अपने पुत्र या पुत्री के विवाह के लेकर बहुत परेशान हैं। आइए जानते है पंडित विजयानन्द तिवारी जी नैनी प्रयागराज संपर्क सूत्र 9580398964 से जब भी उनमें से किसी के विवाह की बात चलती है, तो कोई न कोई बाधा उपस्थित हो जाती है। इसके चलते उनका विवाह में देरी हो जाती है ।

बहुत से युवा इस बात से बहुत अधिक निराश हो जाते हैं, उनके चेहरों पर भी उदासी और मायूसी व्याप्त हो जाती है। ऐसे अनेक व्यक्तियों को देखा गया है जो काफी उम्र के हो गए लेकिन उनका किसी न किसी अड़चन के कारण उनका विवाह में देरी हो रही है।

हम यहां पर कुछ ऐसे उपाय बता रहें जिनके करने से विवाह की बाधाएं समाप्त हो जाती हैं। हालांकि उन उपायों का प्रयोग करने से पहले यह देख लेना भी आवश्यक है कुंडली में विवाह योग है भी या नहीं। यदि विवाह का योग है तो निम्नलिखित उपाय करके मनोवांछित वर या कन्या की प्राप्ति की जा सकती है।

विवाह में हो रही है देरी तो इन उपायों से होगा लाभ

किसी भी शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान कार्तिकेय के चित्र के सामने (हीं कुमाराय नम:) इस मंत्र का 21 माला जप करें। फिर इसके बाद नियमित रूप से इस मंत्र की 11 माला जाप प्रतिदिन करने से नजर दोष समाप्त होता है और 6 माह के भीतर युवती का विवाह संपन्न हो जाता है। जप में लाल चंदन की माला प्रयुक्त करनी चाहिए।

ध्यान रखिए यदि कुंडली में विवाह योग है तो विवाह तो अवश्य होगा, चाहे देर से ही सही। उपाय यह है केवल हरसिंगार की जड़ या फिर उसके फूल को पूर्णिमा की रात्रि में विवाह योग्य युवक-युवती के ऊपर 21 बार उतारकर तुलसी के पौधे के नीचे दबा दें। शीघ्र विवाह का योग समीप आ जाएगा। यह बड़ा ही अद्भुत प्रयोग है।

विवाह योग्य युवक-युवती को प्रत्येक गुरुवार को स्नान करने वाले जल में एक चम्मच हल्दी डालकर स्नान करना चाहिए। हल्दी के स्थान पर केसर का उपयोग भी किया जा सकता है।

ऐसे युवक-युवती गुरुवार को गाय को भोग लगाएं। इसमें आटे के दो गोली बनाएं, उस पर थोड़ी सी हल्दी लगाकर थोड़ा गुड़ तथा पीली दाल डालकर गाय को खिलाएं। इस उपाय को करने से विवाह का योग शीघ्र बन जाता है। ऐसे युवक-युवती भूलकर भी बुजुर्गों का अपमान न करें ।

लड़कों के विवाह में देरी के लिए उपाय

लड़के प्रतिदिन इस मंत्र का नियमित 2 माला प्रातः काल एवं 2 माला शायं काल जप करें। एक वर्ष के अंतर्गत विवाह हो जाएगा।

पत्नी मनोरमां देहि मनोव्रत्ता नुसारणीं।

तारणीम् दुर्गा संसारय सागरस्य कुलोदभवाम्

लड़कियों के विवाह में देरी के लिए उपाय

लड़कियों को प्रतिदिन इस मंत्र का नियमित 2 माला प्रातः काल और 2 माला शायं काल जप करें। एक वर्ष के अंतर्गत विवाह हो जाएगा

कात्यायनी महामाये महायोगिन्य धीश्वरी।

नन्द गोप सुतं देवि पतिं में कुरु ते नमः।

आपका तन मन स्वस्थ्य रहे आप दीर्घायु हों आपका जीवन मंगलमय हो माता विंध्यवासिनी देवी जी की कृपा अनवरत आप पर बनी रहे।

1 / 8
Your Score0/ 8
Suman  Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Suman Mishra

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है

Next Story