×

Electric Scooter: TVS ने लांच किया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स और दाम

TVS ने अपने iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर नया अपडेट प्रदान किया है, जिसमें अब इस अपडेटेड iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर 2022 को नए रंग, और उच्च वेरिएंट के अधिक सुविधाजनक बनाया गया है।

Rajat Verma
Written By Rajat Verma
Published on: 19 Jun 2022 12:50 PM GMT (Updated on: 21 July 2022 3:08 AM GMT)
TVS iQube Electric Scooter
X

TVS iQube Electric Scooter। (Social Media)

TVS iQube Electric Scooter 2022: देश की प्रख्यात दो-पहिया वाहन निर्माता कंपनी TVS ने अपने iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर नया अपडेट प्रदान किया है, जिसे 2022 अपडेट कहा जा रहा है। अब इस अपडेटेड iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर 2022 (TVS iQube Electric Scooter) को नए रंग, और उच्च वेरिएंट के अधिक सुविधाजनक बनाया गया है। TVS ने iQube 2022 मॉडल को वर्तमान में स्टैंडर्ड और iQube S के तहत दो संस्करण में बिक्री के लिए पेश किया है, जिसमें iQube S संस्करण को अधिक सुविधाओं और अधिक रंग विकल्पों के साथ एक बड़ा इंस्ट्रूमेंट कंसोल प्रदान किया गया है तथा साथ ही बड़ी बैटरी पैक के साथ पहले की अपेक्षा में अधिक दूरी तय करने की क्षमता भी प्रदान की गई है।

TVS iQube पहले से ही बेहतर तरीके से निर्मित और डिज़ाइन किया गया स्कूटर है, जिसमें पारंपरिक डिज़ाइन दिया गया है और साथ ही अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटरों की तुलना में अलग और बेहतर बताया जा रहा है। इसके अलावा इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में सुरक्षित डिज़ाइन मौजूद है जो EV सेक्शन की आधुनिकता को ध्यान में रखकर निर्मित किया गया है।

विशेषताएं

TVS iQube 2022 में ट्विन एलईडी हेडलाइट के साथ एलईडी इंडिकेटर्स भी दिए गए हैं। साथ ही इसमें 5 इंच का इंस्ट्रूमेंट कंसोल पहले की भांति ही मौजूद है, जिसके माध्यम से स्मार्टफोन कनेक्टिविटी सहित कई सुविधाओं का लाभ उठाया जा सकता है। स्मार्टफोन कनेक्टिविटी की सुविधा आप मोबाइल ऐप के माध्यम से उठा सकते हैं, जिसमें नेविगेशन, जियो-फेंसिंग, राइड एनालिटिक्स, इनकमिंग कॉल अलर्ट, साइड स्टैंड इंडिकेशन, बैटरी लेवल, लो बैटरी इंडिकेशन, वर्किंग असिस्ट सहित कई अन्य सुविधाएं मौजूद हैं। इसके साथ ही लुक को बेहतर बनाने के उद्देश्य से TVS में अपने iQube 2022 इलेक्ट्रिक स्कूटर को तीन रंगों में लांच किया है, जिसमें पर्ल व्हाइट, शाइनिंग रेड और टाइटेनियम ग्रे शामिल है।

माइलेज

TVS कंपनी ने iQube 2022 में 4.4 kW का पीक पावर आउटपुट प्रदान किया है, जो कि कंपनी के दावे के मुताबिक 0 से 40 किमी प्रति घंटे की गति 4.2 सेकंड में ही तय कर सकता है तथा साथ ही इसकी अधिकतम गति 78 किमी प्रति घंटा है। दो-पहिया इलेक्ट्रिक स्कूटर की सूची में यह गति बेहद ही सराहनीय है और यदि कंपनी का यह दावा प्रमाणित निकलता है तो इसे स्कूटर को खरीददार विशेष महत्व दे सकते हैं।

TVS iQube 2022 की कीमत

दिल्ली में TVS iQube 2022 के मानक संस्करण की कीमत ₹1 लाख से कम है लेकिन आपको इसका चार्जर अलग से खरीदना पड़ेगा। इसके अतिरिक्त iiQube S वैरिएंट की खरीद पर ₹10,000 अधिक खर्च करने पर आपको रंगों का विकल्प प्रदान किया जाएगा और साथ ही इसमें 7-इंच का बड़ा इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी मौजूद है। कंपनी के मुताबिक iQube S की अधिकतम गति 140 किमी प्रति घंटा है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story