×

Basti News: छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी पूरी, कल मनाया जाएगा त्योहार

Basti News: छठ महापर्व कल से, पूजा को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी पूरी

Amril Lal
Published on: 9 Nov 2021 4:32 PM GMT
Chhath Parv
X

अमहट घाट का कुआनो तट (फोटो-न्यूजट्रैक)

Basti News: बस्ती जिले में अमहट घाट कुआनो नदी (Amhat Ghat Kuwano nadi) पर छठ पूजा (Chhath Puja) का आयोजन होता है। यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रहती है। जिला प्रशासन (district administration) की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। नदी में बैरिकेडिंग की जा रही है, साथ ही गोताखोर और नावों की भी व्यवस्था की गई है। वहीं महिलाओं द्वारा बस्ती जिले के अमहट घाट कुआनो नदी के पास हजारों की संख्या में छठ माता की वेदी बनाकर तैयार किए हैं। इसी बेदी को छठ माता (Chhath Mata) मानकर भक्त पूजा करते हैं।

Chhath Puja ki taja khabar - छठ पर्व आरंभ हो गया है और इस पर्व के प्रति लोगों के मन में विशेष आस्था है। यह पर्व प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के दिन मनाया जाता है, और इसलिए इसे छठ पर्व कहा जाता है। छठ पर्व नहाए-खाए से शुरू होता है (Chhath Puja ) और चौथे दिन उगते सूर्य को (Bhagwan Surya) अर्घ्य देने के साथ ही इसका समापन होता है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में महिलाएं 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखती हैं। यह व्रत संतान प्राप्ति और संतान की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है। छठ पर्व से जुड़ी कई लोककथाएं प्रचलित हैं।


बस्ती जिले के अमहट घाट कुआनो नदी (Amhat Ghat Kuwano nadi) के पास पहुंची महिलाओं ने बताया कि छठ माता हम लोगों की मनोकामना पूरी करती हैं, जिसके कारण हम लोग निराजल उनका व्रत रहते हैं। सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर पूजा करते हैं। महिलाओं ने यह बताया कि यह व्रत बच्चों के लिए रखा जाता है, हम लोगों के पास बच्चे नहीं थे, हम लोग छठ माता से पूजा अर्चना की और मन्नते मांगी। हम लोगों की मनोकामना पूरी हो गई, इसीलिए छठ माता की व्रत रहती हूं।


जिला अधिकारी (district administration) बस्ती सौम्या अग्रवाल ने बताया कि छठ पूजा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। छठ पूजा लगभग सभी थाना क्षेत्रों में मनाया जाएगा। जनपद में छठ पूजा को देखते हुए पुलिस प्रशासन की सतर्कता बढ़ा दी गई है। अमहट घाट पर भारी संख्या में भीड़ लगती है, वहां पर साफ सफाई सहित कुआनो नदी (Amhat Ghat Kuwano nadi) में बैरिकेडिंग की गई है, जिससे नदी के गहरे पानी में कोई न जाए। गोताखोर भी लगाए गए हैं, छठ पूजा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story