×

WBJEE Result 2022: आज जारी हो रहा है पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022 का रिजल्ट, जानें कैसे करें चेक

WBJEE Result 2022: WBJEE 2022 का परीक्षा परिणाम आज घोषित किया जाएगा। WBJEE 2022 परीक्षा एक बहुविकल्पीय प्रश्न प्रारूप में आयोजित हुई थी जिसमें नेगेटिव मार्किंग भी शामिल थी।

Rajat Verma
Published on: 17 Jun 2022 6:12 AM GMT
WBJEE Result 2022 update
X

आज जारी हो रहा है पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022 का रिजल्ट (Social media)

WBJEE Result 2022: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड द्वारा WBJEE 2022 (WBJEE Result 2022) परीक्षा का परिणाम आज शुक्रवार 17 जून को दोपहर 2:30 बजे के करीब ऑनलाइन माध्यम से घोषित किया जाएगा। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE) एक राज्य स्तरीय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा है जो इस साल 30 अप्रैल को आयोजित हुई थी, जिसके इस साल कुल 65,170 उम्मीदवारों ने राज्य इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा ( engineering entrance exam) दी थी।

अभीतक की जानकारी के मुताबिक WBJEE 2022 का परीक्षा परिणाम दोपहर करीब ढाई बजे घोषित किया जाएगा।आपको बात दें कि WBJEE 2022 परीक्षा एक बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) प्रारूप में आयोजित हुई थी जिसमें नेगेटिव मार्किंग भी शामिल थी। यह परीक्षा कुल 200 अंकों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 155 प्रश्न शामिल थे। इस परीक्षा में कुछ प्रश्नों का अधिकतम अंक एक था वहीं कुछ प्रश्नों का अधिकतम अंक दो था।

ऐसे करें चेक

  • इस वर्ष की WBJEE परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आज परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।
  • पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर क्लिक करने बाद WBJEE 2022 टैब पर क्लिक करें।
  • WBJEE 2022 परिणाम के लिंक पर क्लिक करें तथा अंतिम डैशबोर्ड खुलने के बाद रिजल्ट देखने के लिए आप अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।
  • मांगी गई जानकारी देने के बाद अन्तिम रूप से सबमिट विकल्प पर क्लिक करते ही आपको WBJEE 2022 का अंकपत्र स्क्रीन पर देखकर डाउनलोड भी कर सकते हैं।
  • रिजल्ट देखने के बाद आप काउंसलिंग के माध्यम से WBJEE बोर्ड से संबंध कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए पात्र हो सकेंगे।

यह काउंसलिंग ऑनलाइन परीक्षा में प्राप्त आपके अंकों के आधार पर प्रदान की गई रैंक के तहत होगी और इसी क्रम अनुसार आप कॉलेज का चयन कर सकेंगे।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story