×

Bihar Accident News: आज दर्दनाक हादसे से कांप उठा बिहार, नहर में गिरी स्कार्पियों और 5 लोगों की मौत

Bihar Accident: छपरा जनपद में एक स्कॉर्पियों अनियंत्रित होकर कर्कुदरिया नहर में गिर गई। गाड़ी पुल स् करीब 20 फीट गहरे पानी में चली गई। जिससे स्कार्पियों सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

Jugul Kishor
Published on: 25 Aug 2023 4:34 AM GMT (Updated on: 25 Aug 2023 5:18 AM GMT)
Bihar Accident News: आज दर्दनाक हादसे से कांप उठा बिहार, नहर में गिरी स्कार्पियों और 5 लोगों की मौत
X
Bihar Accident (Social Media)

Bihar Accident: बिहार के छपरा जिले में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। जनपद में एक स्कॉर्पियों अनियंत्रित होकर कर्कुदरिया नहर में गिर गई। गाड़ी पुल से करीब 20 फीट गहरे पानी में चली गई। जिससे स्कार्पियों सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि एक युवक किसी तरह बच गया है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी शवों और गाड़ी को नहर से बाहर निकाल लिया है। जानकारी के मुताबिक सभी बसंतपुर के बगही में श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे।

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो नहर में जा गिरी

जानकारी के मुताबिक छपरा में श्राद्ध का भोज खाकर 6 लोग स्कार्पियो में सवार होकर गोपालगंज लौट रहे थे। इस दौरान कार जैसे ही कर्ण कुदरिया गांव पहुंची और अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई और डूब गई, जिसकी वजह से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, स्कार्पियो में सवार छह लोगों में से एक व्यक्ति किसी तरह बच गया। ग्राणीणों द्वारा घटना की सूचना मिलते ही मसरख थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। सभी को नहर को बाहर निकवाया और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस ने बताया कि मृतकों में चार लोग गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव के रहने वाले हैं। मृतकों में 40 वर्षीय मंगलदेव प्रसाद पुत्र सूरज प्रसाद, सनवालिया गांव के 52 वर्षीय दिनेश सिंह पुत्र स्वर्गीय रविनंद्र नाथ सिंह, पतिराम साह का 14 वर्षीय पुत्र सुधीर कुमार पुत्र लालबाबू साह और मशरक थाना क्षेत्र के पदमौल गांव निवासी स्व रतन साह का 65 वर्षीय पुत्र रामचंद्र साह शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक गौरव मंगल ने बताया कि सभी मृतकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story