बिहार में ‘Pad Politics’ शुरू! 5 लाख महिलाओं को मुफ्त सेनेटरी पैड...और पैकेट पर राहुल गांधी की फोटो से मचा हड़कंप

Bihar Election 2025: आज शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि पार्टी राज्य की 5 लाख जरूरतमंद महिलाओं में सेनेटरी पैड बांटा जाएगा।

Priya Singh Bisen
Published on: 4 July 2025 3:34 PM IST (Updated on: 4 July 2025 3:36 PM IST)
Bihar Election 2025
X

Bihar Election 2025 (PHOTO CREDIT: SOCIAL MEDIA)

Bihar Election 2025: बिहार में चुनावी सरगर्मी काफी तेजी से बढ़ने लगी है। इसी बीच कांग्रेस ने महिलाओं को लेकर एक बड़ी योजना का ऐलान किया है। आज शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की कि पार्टी राज्य की 5 लाख जरूरतमंद महिलाओं में सेनेटरी पैड बांटा जाएगा। कांग्रेस के पहल के अंतर्गत सेनेटरी पैड के कवर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर छपी होगी।

योजना का नाम 'माई-बहन मान योजना'

इस योजना को 'माई-बहन मान योजना' नाम दिया गया है, जिसमें अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की तरफ से महिलाओं की सेहत और सम्मान के लिए अभियान चलाया जाएगा। पैकेट पर यह भी लिखा गया है कि जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने लगभग ₹2500 की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।


राजेश कुमार ने कहा कि 'बिहार की महिलाओं के लिए कांग्रेस ने खास तैयारी की है। हम एक अभियान के ज़रिये यह सेनेटरी पैड जरूरतमंद महिलाओं तक पहुंचाएंगे। महिला कांग्रेस स्वास्थ्य को लेकर महिलाओं को जागरूक भी करेगी। हमारा लक्ष्य है कि 5 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिले।"

सियासी घमासान भी तेज़

हालांकि, इस योजना को लेकर सियासी घमासान भी तेज़ हो गया है। भाजपा ने सेनेटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर छापे जाने पर सख्त रूख अपनाया है। भाजपा प्रवक्ता रमेश भंडारी ने इस पर बड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "सेनेटरी पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर छापना बिहार की महिलाओं का बहुत बड़ा अपमान है। कांग्रेस महिला विरोधी पार्टी है और इसका जवाब राज्य की महिलाएं चुनाव में देंगी।"

बात दे, राज्य में महिला मतदाताओं को साधने के इस प्रयास को लेकर अब सियासी पारा चढ़ गया है। अब देखना होगा कि कांग्रेस की यह रणनीति उसे कितना राजनीतिक फायदा दिला पाती है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story