NDA की हवा टाइट! 500 करोड़ का खुलासा करेंगे प्रशांत किशोर, अशोक चौधरी को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

बिहार की सियासत में प्रशांत किशोर ने NDA के दो बड़े नेताओं सम्राट चौधरी और अशोक चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। PK ने 500 करोड़ के भ्रष्टाचार का खुलासा करने की धमकी दी और सात दिन का अल्टीमेटम दिया, जिससे राज्य की राजनीति में हलचल मच गई है।

Harsh Srivastava
Published on: 29 Sept 2025 6:40 PM IST
NDA की हवा टाइट! 500 करोड़ का खुलासा करेंगे प्रशांत किशोर, अशोक चौधरी को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
X

Prashant Kishor News: बिहार की सियासत में 'चुनावी रणनीतिकार' से 'ग्राउंड पॉलिटिशियन' बने प्रशांत किशोर (PK) ने राज्य सरकार और NDA गठबंधन पर अब तक का सबसे बड़ा और विस्फोटक हमला बोल दिया है। पटना में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'हाइड्रोजन बम' फोड़ने के ऐलान के ठीक बाद, प्रशांत किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐसा 'बम' फोड़ा, जिसके आगे विपक्ष के सभी दावे फीके पड़ गए। PK ने बिहार के दो कद्दावर मंत्रियों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (BJP) और अशोक चौधरी (JDU) पर सीधे और बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर 'हत्या' का आरोप, जेल भेजने की मांग

प्रशांत किशोर के ताज़ा हमले के केंद्र में बिहार के डिप्टी सीएम और भाजपा नेता सम्राट चौधरी रहे। प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी पर 1995 के एक सामूहिक मर्डर केस से झूठ बोलकर बच निकलने का संगीन इल्जाम लगाया है।

उम्र छिपाने का दावा: हाथों में कागज़ात लहराते हुए प्रशांत किशोर ने दावा किया कि सम्राट चौधरी ने कथित तौर पर उस वक्त नाबालिग बताकर सज़ा से राहत पाई थी, जबकि PK के मुताबिक, 1995 में उनकी वास्तविक उम्र 26 साल थी।

शपथ पत्र बनाम प्रवेश पत्र: PK ने बताया कि सम्राट चौधरी ने 1995 में अपनी उम्र 14-15 साल दिखाने के लिए बिहार बोर्ड की परीक्षा का प्रवेश पत्र अदालत को दिया था। लेकिन, 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के शपथ पत्र में खुद को 51 साल का बताया, जिसके हिसाब से 1995 में उनकी उम्र 26 साल होती है।

राज्यपाल से मांग: प्रशांत किशोर ने बिहार के राज्यपाल से सीधे अपील करते हुए सम्राट चौधरी को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है।

अशोक चौधरी को 'अल्टीमेटम' और '500 करोड़' की धमकी

प्रशांत किशोर का निशाना सिर्फ भाजपा के मंत्री तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने JDU नेता अशोक चौधरी को भी घेरा और उन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। PK ने आरोप लगाया है कि अशोक चौधरी से जुड़े वैभव विकास ट्रस्ट के नाम पर ₹100 करोड़ से ज़्यादा की संपत्ति खरीदी गई है। उन्होंने इसकी अकाउंट डिटेल सार्वजनिक करने की चुनौती दी।

लीगल नोटिस पर पलटवार: अशोक चौधरी द्वारा भेजे गए मानहानि के लीगल नोटिस का ज़िक्र करते हुए प्रशांत किशोर ने उन्हें सात दिन की मोहलत दी है।

धमकी भरा खुलासा: PK ने धमकी दी है कि अगर सात दिन में अशोक चौधरी ने मानहानि का नोटिस वापस नहीं लिया, तो वह उनसे जुड़ी ₹500 करोड़ की और संपत्ति का ब्योरा पेश करेंगे।

PK की कमाई और दावों पर संदेह

प्रशांत किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने ऊपर लगने वाले आरोपों का भी जवाब दिया और अपनी हालिया कमाई की घोषणा की। उन्होंने बताया कि बीते तीन साल में उन्हें ₹241 करोड़ मिले हैं, जिसमें से ₹98 करोड़ जन सुराज को दान दिया गया है, और बाक़ी का बड़ा हिस्सा टैक्स के रूप में दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह रकम रिश्वत नहीं, बल्कि पेशेवर सलाह की फीस है और केंद्र सरकार ED और CBI से इसकी जांच करा सकती है।

हालांकि, अशोक चौधरी को दी गई धमकी में एक बड़ा पेंच है। प्रशांत किशोर का यह दावा कि नोटिस वापस न लेने पर ही वह ₹500 करोड़ के भ्रष्टाचार का खुलासा करेंगे, उनके आरोपों की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करता है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर भ्रष्टाचार का मामला है, तो उन्हें हर हाल में इसका खुलासा करना चाहिए। ऐसा न करने पर उनके दावों को ब्लैकमेल की रणनीति समझा जा सकता है। फिलहाल, प्रशांत किशोर के इस विस्फोटक खुलासे ने बिहार की राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है, और सबकी निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि सम्राट चौधरी और अशोक चौधरी इस गंभीर आरोप पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

1 / 6
Your Score0/ 6
Harsh Srivastava

Harsh Srivastava

Mail ID - harshsri764@gmail.com

Hi! I am Harsh Srivastava, currently working as a Content Writer and News Coordinator at Newstrack. I oversee content planning, coordination, and contribute with in-depth articles and news features, especially focusing on politics and crime. I started my journey in journalism in 2023 and have worked with leading publications such as Hindustan, Times of India, and India News, gaining experience across cities including Varanasi, Delhi and Lucknow. My work revolves around curating timely news, in- depth research, and delivering engaging content to keep readers informed and connected.

Next Story