बिहार NDA में पलटा खेल! सीट बंटवारे में JDU को मिला बड़ा रोल, BJP की चिंता बढ़ी...

Bihar Election News: विधानसभा चुनाव के लिए प्लान इस बार कुछ अलग हो सकता है.

Priya Singh Bisen
Published on: 7 Jun 2025 1:04 PM IST
Bihar Election News
X

Bihar Election News (PHOTO CREDIT: social media)

Bihar Election News: बिहार में इस साल के अंत में संभावित विधानसभा चुनाव को लेकर NDA में सीटों के बंटवारे की रणनीति अब तकरीबन फाइनल ही है। सूत्रों के मुताबिक, यह बंटवारा लोकसभा चुनाव में अपनाए गए फार्मूले के अनुसार ही किया जाना है। इस फॉर्मूले के अंतर्गत सभी सहयोगी दलों को संतुलित तरीके से भागीदारी देने की योजना बनाई गई है।

JDU को मिल सकती है बढ़त


लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 17 सीटों पर और JDU ने 16 सीटों पर चुनाव लड़ा था। लेकिन विधानसभा चुनाव के लिए प्लान इस बार कुछ अलग हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, JDU को लगभग 102 से 103 सीटें दी जा सकती हैं, जबकि बीजेपी 101 से 102 सीटों के साथ चुनावी मैदान में खड़ी होगी।। इससे साफ़ है कि इस बार JDU को NDA में ‘बड़ा भाई’ माना जा सकता है।

243 सीटों पर NDA का समीकरण क्या होगा?

बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों में से लगभग 40 सीटें छोटे सहयोगी दलों के खाते में जाएंगी। बात दे, लोक जनशक्ति पार्टी (LJP), हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (HAM) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को साथ मिलकर यह भागीदारी तय की गई है।

LJP को कितनी मिल सकती हैं ?

लोकसभा में पांच सांसदों के साथ मौजूदगी दर्ज करा चुकी लोक जनशक्ति पार्टी को इस बार लगभग 25 से 28 विधानसभा सीटें मिले की उम्मीद है। वहीं, जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा को करीब 6 से 7 सीटें और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 4 से 5 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है।

छोटे दलों को भी दी जा रही है अहमियत

NDA की इस रणनीति से ये पूरी तरह से स्पष्ट है कि गठबंधन में केवल बड़े दलों को ही नहीं, बल्कि छोटे दलों को भी सम्मानजनक हिस्सेदारी दी जा रही है ताकि सामाजिक और जातीय समीकरण संतुलित बना रहे। हालांकि, सीटों के बंटवारे की आखिरी घोषणा NDA नेताओं की औपचारिक बैठक के बाद ही होगी।

2020 का चुनावी गणित क्या थी ?

साल 2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 110 सीटों के साथ चुनाव लड़ा था और लगभग 74 पर जीत दर्ज की थी। JDU ने 115 सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन सिर्फ 43 सीटें ही अपने खाते में डाल सका। HAM ने 7 में से 4 सीटें जीती थीं, जबकि VIP ने 13 में से 4 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

वहीं, महागठबंधन में RJD ने 144 सीटों पर चुनाव लड़ा और 75 पर जीत दर्ज की थी। वहीं कांग्रेस ने 70 में से 19 सीटें जीती थीं। वाम दलों ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए CPI (ML) ने 19 में से 12 सीटें, CPI ने 6 में से 2 सीटें और CPM ने 4 में से 2 सीटों पर जीत दर्ज की थीं।

Bihar NDA seat sharing, JDU big role, BJP concern, Bihar assembly elections, NDA alliance twist, JDU BJP alliance, seat distribution Bihar, Nitish Kumar influence, Bihar political strategy, NDA internal conflict, BJP JDU tension, Bihar 2025 electionsबिहार NDA इस बार पूरी रणनीति के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में पूरी तरह से जुट गया है। लोकसभा चुनाव के मॉडल को अपनाकर सीटों का बंटवारा किया जा रहा है, जिसमें छोटे दलों को भी महत्व दिता जा रहा है। अब आने वाले समय देखना यह है कि क्या यह फॉर्मूला सत्ता बरकरार रखने में सफलता हासिल कर पाता है या नहीं।

1 / 6
Your Score0/ 6
Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story