गिरिराज सिंह ने मुस्लिमों को बताया ‘नमक हराम’, बिहार चुनाव से पहले विवादित बयान से मचा सियासी बवाल

Giriraj Singh on Muslim: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अरवल जनपद में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुसलमानों पर बड़ा विवादित बयान दे डाला। उन्होंने मुसलमानों को ‘नमक हराम’ करार दिया।

Shishumanjali kharwar
Published on: 19 Oct 2025 9:07 AM IST
Union Minister Giriraj Singh
X

Union Minister Giriraj Singh

Union Minister Giriraj Singh on Muslim: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हमेशा की तरह एक बार फिर भाजपा के फायर ब्रांड नेता माने जाने वाले गिरिराज सिंह ने बिहार में मतदान से पहले मुसलमानों को लेकर भड़काऊ बयान दिया है।

गिरिराज सिंह के बयान से सियासी भूचाल मचना तय है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अरवल जनपद में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुसलमानों पर बड़ा विवादित बयान दे डाला। उन्होंने मुसलमानों को ‘नमक हराम’ करार दिया। जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मुस्लिम आयुष्मान योजना का उपकार नहीं मानते हैं।

मोदी सरकार समाज के हर वर्ग के लिए करती है कार्य

भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि मोदी सरकार समाज के हर वर्ग के लिए समान कार्य करती है। लेकिन इसके बाद भी मुसलमान भाजपा को वोट नहीं देते हैं। एक मौलवी से बातचीत का जिक्र करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि जब मैंने उनसे पूछा कि आपको आयुष्मान कार्ड मिला है। तब उन्होंने कहा हां मिला है। इसके बाद जब मैंने पूछा कि इस योजना में कहीं भी हिंदू-मुसलमान हुआ। तब उन्होंने कहा नहीं। फिर मैंने तुरंत पूछा कि अच्छा! फिर आपने हमको वोट दिया।

तब उन्होंने कहा कि हां दिया था। इसके बाद मैंने कहा कि आप खुदा का नाम लेकर बताइए कि आपने हमको वोट दिया था। तब उन्होंने इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने किसी को गाली दिया। उन्होंने कहा कि नहीं। इसके बार उन्होंने कहा कि जब मेरी कोई गलती नहीं थी तो फिर वोट क्यों नहीं देते। उन्होंने आगे कहा कि जो किसी का उपकार नहीं मानते हैं। उन्हें ‘नमक हराम’ कहा जाता है। गिरिराज सिंह ने कहा कि मैंने तुरंत मौलवी से कहा कि इन ‘नमक हरामों’ का वोट मुझे नहीं चाहिए।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shishumanjali kharwar
ABOUT THE AUTHOR

Shishumanjali kharwar

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story