'RJD से चुनाव लड़ेंगे खेसारी?' तेजस्वी से की ख़ास मुलाकात, बढ़ी अटकलें

Khesari Lal meets Tejashwi: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने पटना में तेजस्वी यादव से मुलाकात की, जिससे बिहार की राजनीति में चुनावी अटकलें तेज हो गईं।

Harsh Srivastava
Published on: 15 Aug 2025 3:24 PM IST
RJD से चुनाव लड़ेंगे खेसारी? तेजस्वी से की ख़ास मुलाकात, बढ़ी अटकलें
X

Khesari Lal meets Tejashwi: बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज है और इस हलचल में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नाम भी जुड़ गया है। गुरुवार को खेसारी लाल यादव ने पटना में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात काफी देर तक चली, जिसके बाद ऐसी अटकलें लगाई जाने लगीं कि खेसारी लाल यादव आगामी विधानसभा चुनाव में आरजेडी के टिकट पर मैदान में उतर सकते हैं। हालांकि, भोजपुरी स्टार ने खुद इन अटकलों को खारिज कर दिया है।

'हम तो हीरो ही सही हैं, चुनाव लड़ने नहीं आए'

तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में खेसारी लाल यादव ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया। उन्होंने कहा, "हम चुनाव लड़ने नहीं आए थे, हम तो हीरो ही सही हैं, हम ऐसे ही गर्दा उड़ा रहे हैं।" उन्होंने साफ किया कि वह अभी अपनी फिल्म इंडस्ट्री में अच्छा कर रहे हैं, फिल्में और गाने बना रहे हैं। खेसारी ने कहा कि वह तेजस्वी यादव से बड़े भाई का आशीर्वाद लेने आए थे, क्योंकि उनके बीच भाईचारा है। जब उनसे भविष्य में चुनाव लड़ने को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वह आज में जीते हैं और कल क्या होगा, यह उन्हें नहीं पता। उन्होंने यह भी बताया कि तेजस्वी यादव अक्सर उन्हें चुनाव लड़ने के लिए कहते रहते हैं, लेकिन आज वह एक हीरो हैं और आने वाले कल में क्या होगा, यह भविष्य बताएगा।

लालू परिवार से हैं अच्छे संबंध

आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के एक जाने-माने अभिनेता और गायक हैं। वह मूल रूप से सारण (छपरा) जिले के रहने वाले हैं। उनके तेजस्वी और लालू परिवार से अच्छे संबंध हैं। पिछले साल लोकसभा चुनाव से पहले भी उन्होंने राबड़ी आवास पर जाकर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की थी, तब भी उनके लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई थी। खेसारी लाल यादव की तेजस्वी से यह मुलाकात भले ही 'राजनीतिक नहीं' बताई जा रही है, लेकिन बिहार की सियासत में इसकी चर्चा जोरों पर है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Harsh Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Srivastava

Content Writer Mail ID - harshsri764@gmail.comharshsri764@gmail.com

हर्ष श्रीवास्तव वाराणसी के रहने वाले पत्रकार और डिजिटल कंटेंट प्रोफेशनल हैं। वर्तमान में वे लखनऊ स्थित न्यूज़ट्रैक में डेस्क इंचार्ज के पद पर कार्यरत हैं। यहां वे कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल कोऑर्डिनेशन, न्यूज़रूम संचालन के साथ-साथ रिसर्च आधारित एक्सप्लेनर, न्यूज़ फीचर और विश्लेषणात्मक लेख तैयार करते हैं। उनके पास मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री है। उन्होंने वर्ष 2023 में पत्रकारिता की शुरुआत की और हिन्दुस्तान, टाइम्स इंटरनेट, इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। वाराणसी, दिल्ली और लखनऊ में काम करने के दौरान उन्हें रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग और डिजिटल पत्रकारिता का अनुभव प्राप्त हुआ। हर्ष की विशेष रुचि राजनीति, चुनाव, अपराध, सार्वजनिक नीति, सुशासन और समसामयिक विषयों पर शोध-आधारित पत्रकारिता में है। वे गहन रिसर्च, फैक्ट-चेकिंग और सरल भाषा के माध्यम से जटिल विषयों को पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावी ढंग से पहुंचाने का प्रयास करते हैं।

Next Story