TRENDING TAGS :
नीतीश, तेजस्वी या चिराग! कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री? चौंका कर रख देगा सर्वे का खुलासा
Bihar Election Survey: एनडीए के समर्थन में 48.09 फीसदी और महागठबंधन के समर्थन में 35.08फीसदी लोगों ने अपना वोट दिया। वहीं असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआई और प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के पक्ष में भी लोगों ने अपना समर्थन दिया है।
Bihar Election Survey
Bihar Election Survey: बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव में भले ही अभी थोड़ा समय है लेकिन राजनीतिक दलों में घमासान अभी से मची हुई है। हर दल बिहार में सरकार बनाने का सपना बुन रहा है और इसके लिए पूरी जोर-आजमाईश भी लगा रहा है। इसी बीच सी वोटर और इंक इनसाइड के एक सर्वे रिपोर्ट ने सभी को चौंका कर रख दिया है। दरअसल कौन नेता बिहार में मुख्यमंत्री पद के लिए जनता को पसंदीदा चेहरा है, इसको लेकर सर्वे किया गया। सर्वे का खुलासा बेहद हैरान कर देने वाला है। सर्वे के दौरान ज्यादातर लोगों ने एनडीए के समर्थन में ही अपना मत दिया है।
चुनाव में किसे वोट करेंगे
सर्वे के दौरान जब लोगों से यह पूछा गया कि यदि आज ही चुनाव हो जाए। तो फिर आप किस दल को वोट करेंगे। इस पर एनडीए के समर्थन में 48.09 फीसदी और महागठबंधन के समर्थन में 35.08फीसदी लोगों ने अपना वोट दिया। वहीं असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआई और प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के पक्ष में भी लोगों ने अपना समर्थन दिया है।
नीतीश का गिरा ग्राफ, तेजस्वी का मीटर हाई
इंक साइड सर्वे के दौरान जब लोगों से बिहार के मुख्यमंत्री के लिए फेस को लेकर पूछा गया तो जवाब बेहद हैरान कर देने वाला रहा। इस सर्वे में बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति लोग उदासीन नजर आए। वहीं बिहार के लोगों ने मुख्यमंत्री चेहरे के लिए सबसे ज्यादा मत तेजस्वी यादव को दिया।
सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक सीएम फेस के लिए नीतीश कुमार को केवल 36 फीसदी लोगों का ही समर्थन मिला। वहीं तेजस्वी यादव को 38 प्रतिशत लोगों ने वोट किया। चिराग पासवान के सपोर्ट में केवल पांच फीसदी लोग ही नजर आए। सम्राट चौधरी को दो प्रतिशत लोगों ने ही पसंद किया। इस तरह अगर पूरे सर्वे रिपोर्ट पर निगाह डाले तो तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री चेहरे के लिए जनता की पहली पसंद बन गये हैं।


