×

UP Gold Silver Price Today: सोना 650 रुपए लुढ़का, चांदी इस भाव, जानिए आपके शहर में क्या हैं नए रेट्स

UP Gold Silver Price Today 1 December 2023: लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के भाव में गिरावट आई है। जानिए सोने का रेट।

Viren Singh
Published on: 1 Dec 2023 12:15 AM GMT (Updated on: 1 Dec 2023 12:15 AM GMT)
UP Gold Silver Price Today
X

UP Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

UP Gold Silver Price Today 1 December 2023: उत्तर प्रदेश सर्राफा बाजार में 1 दिसंबर को सोना-चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। शुक्रवार को प्रदेश में सोने के भाव जहां गिरावट हुई तो वहीं चांदी के भाव स्थिर हैं। सोना 600 रुपये से अधिक टूटा है, जिसके बाद यह 63 हजार रुपये के नीचे आ गया है। ऐसे में अगर आप बाजार से सोना चांदी को खरीदने जा रहे हैं तो आपको आज जेब अधिक ढीली करनी पड़ेगी।

सोना 600 रुपए से अधिक खर्चा

लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के भाव में गिरावट आई है। आज 24 कैरेट सोना 650 रुपये टूटकर 62,880 रुपए 10 ग्राम पर है। वहीं, 22 कैरेट सोना 600 रुपये कम होकर 57,650 रुपये 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले गुरुवार को 24 कैरेट का भाव 63,530 रुपए और 58,250 रुपए 10 ग्राम पर था।

चांदी रही स्थिर

लखनऊ सर्राफा बाजार जहां सोना के भाव में गिरावट आई तो वहीं चांदी के भाव स्थिर हैं। शुक्रवार को चांदी के भाव 79,200 रुपए किलो पर है। इससे पहले गुरुवार को भी चांदी का भाव 79,200 रुपए किलो पर था। बुधवार यह 78,500 रुपये पर कारोबार किया।

अन्य शहरों में सोने के लेटेस्ट भाव

कानपुर

57,650 (22 कैरट)

62,880 (24 कैरट)

आगरा

57,650 (22 कैरट)

62,880 (24 कैरट)

नोएडा

57,650 (22 कैरट)

62,880 (24 कैरट)

गाजियाबाद

57,650 (22 कैरट)

62,880 (24 कैरट)

वाराणसी

57,650 (22 कैरट)

62,880 (24 कैरट)

मथुरा

57,650 (22 कैरट)

62,880 (24 कैरट)

अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के जारी होते हैं रेट

बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। ऐसे में अगर किसी ग्राहक को सोना-चांदी के सही रेट जनाना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से पता करना होगा। हालांकि शनिवार और रविवार को सर्राफा बाजार छुट्टी होने की वजह से इसके भाव जारी नहीं किये जाते हैं।

मिस्ड कॉल से पता करें सोने के भाव

इसके अलावा लोग चाहें तो मिस्ड कॉल से सोने के भाव पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना होगा। कुछ ही देश में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story