साय सरकार का बड़ा फैसला: 5000 शिक्षक भर्ती, 9 नर्सिंग कॉलेज

CM विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शिक्षा और स्वास्थ्य को नई उड़ान, ₹78 करोड़ की स्वीकृति

Newstrack Network
Published on: 25 Oct 2025 4:42 PM IST
Chhattisgarh CM
X

Chhattisgarh CM शिक्षा स्वास्थ्य से जुड़े दो बड़े फैसले (Image from Social Media)

Raipur News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रदेश के भविष्य को संवारने के लिए दो ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। राज्य के वित्त विभाग ने एक तरफ 5,000 शिक्षकों की सीधी भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दी है, तो वहीं दूसरी ओर 9 नए नर्सिंग महाविद्यालयों के भवन निर्माण के लिए ₹78 करोड़ 15 लाख की भारी-भरकम प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है। इन निर्णयों को छत्तीसगढ़ में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में निर्णायक कदम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि किसी भी राज्य के सर्वांगीण विकास की सबसे मजबूत नींव शिक्षा और स्वास्थ्य ही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ के हर बच्चे को उत्कृष्ट शिक्षा मिले और प्रत्येक परिवार को सुलभ चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध हों।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि 5,000 शिक्षकों की नई भर्ती से ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में स्टाफ की कमी दूर होगी, जिससे शिक्षण की गुणवत्ता में बड़ा सुधार आएगा। वहीं, 9 नए नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना से स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ेगा और स्थानीय युवाओं को अपने ही क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। ये कदम विकसित छत्तीसगढ़' के विजन को साकार करेंगे।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने वित्तीय स्वीकृति को प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था के लिए नई दिशा और मजबूती देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में उठाया गया यह कदम शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की कमी को काफी हद तक दूर करेगा।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस फैसले को स्वास्थ्य क्षेत्र में 'मील का पत्थर' करार दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में यह ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। प्रत्येक नर्सिंग महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए ₹8 करोड़ 68 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने विश्वास जताया कि इससे छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सेवाओं और मानव संसाधन विकास के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छुएगा।

दुनिया का अनोखा मेला! यहां संतान सुख के लिए पेट के बल लेटती हैं 1000 महिलाएं, ऊपर से गुजरते हैं लोग…

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने इन फैसलों को मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप शिक्षा और स्वास्थ्य को शीर्ष प्राथमिकता बनाने के संकल्प का हिस्सा बताया। चौधरी ने कहा "शिक्षा और स्वास्थ्य में किया गया हर निवेश वास्तव में छत्तीसगढ़ के भविष्य में किया गया निवेश है। हमारी सरकार वित्तीय अनुशासन बनाए रखते हुए भी मूलभूत क्षेत्रों को संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। यह पहल सीधे-सीधे रोजगार सृजन और सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देगी।"

1 / 6
Your Score0/ 6
Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story