×

परिवार को नशीला पदार्थ खिला फरार हुई किशोरियां, 12 घंटे में पुलिस ने किया बरामद

sudhanshu
Published on: 24 Jun 2018 2:37 PM GMT
परिवार को नशीला पदार्थ खिला फरार हुई किशोरियां, 12 घंटे में पुलिस ने किया बरामद
X

सहारनपुर: थाना जनकपुरी क्षेत्र की दो सहेली किशोरियों ने अपने परिजनों को नशीला पदार्थ खिलाकर घर से फरार हो गई। दोनों के एक साथ गायब होने से और बहला-फुसलाकर अगवा कर लिए जाने की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। दो युवकों के खिलाफ एक किशोरी के चाचा ने थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने भाग दौड़कर 12 घंटे के भीतर ही रविवार को दोनों किशोरियों को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों को मेडिकल के लिए भेजा है और कोर्ट में उनके बयान कराने की कार्यवाही में लगी थी।

पुलिस को दी अगवा होने की सूचना

थाना जनकपुरी के जनक नगर की निवासी 16 और 17 वर्ष वर्षीय दो सहेलियां शनिवार की शाम संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों ने पहले तो उनकी खोजबीन की और कुछ पता न चलने पर दोनों के परिजन देर रात थाना जनकपुरी पहुंचे। जहां 17 वर्षीय लड़की के चाचा ने दोनों लड़कियों को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप देहात कोतवाली के गांव शेखपुरा कदीम निवासी रुस्तम पुत्र मुस्तकीम तथा डिफेंस कॉलोनी देहात कोतवाली के अजहर पर लगाते हुए दोनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। दो नाबालिगों को अगवा कर लिए जाने की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस में भी हड़कंप मच गया। शनिवर की रातभर तथा रविवार की दिनभर की दौड के बाद पुलिस दोनों दोनों किशोरियों को जेल चुंगी के निकट से सकुशल बरामद कर लिया गया। दोनों लड़कियों की बरामदगी की सूचना मिलते ही उनके परिजन व रिश्तेदार भी थाने पर जमा हो गए। इंस्पेक्टर जनकपुरी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वही दोनों लड़कियों को मेडिकल के लिए भेजा गया है और दोनों के कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। कोर्ट के आदेश अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फरार होने से पूर्व परिजनों को दिया नशीला पदार्थ

फरार होने से पूर्व दोनों लड़कियों ने अपने अपने परिजनों को रात के खाने में नशीला पदार्थ खिला दिया था। परिजन जब सोकर उठे तो उन सबके सिर भारी हो रहे थे और लड़कियां भी घर से गायब थी। इसके बाद उनकी तलाश शुरू हुई और फिर सारा माजरा परिजनों की समझ में आ गया और पुलिस ने भी इसी जानकारी के आधार पर लड़कियों के मोबाइल और उनकी लोकेशन ट्रेस करनी शुरू कर दी और फिर लड़कियां शेखपुरा कदीम के आरोपी के साथ उस समय धर ली गई जब वह यहां से दिल्ली निकल जाने की फिराक में थी।

sudhanshu

sudhanshu

Next Story