×

अवैध वसूली करने वाले होमगार्ड पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, बीच सड़क पर की जमकर धुनाई

By
Published on: 17 April 2017 5:00 AM GMT
अवैध वसूली करने वाले होमगार्ड पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, बीच सड़क पर की जमकर धुनाई
X

मुरादाबाद: यूपी के मुरादाबाद में 2 महिलाओं ने सरेराह होमगार्ड को पकड़ कर पिटाई कर दी। महिलाओं का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड ने उसके पति से 1000 रुपए छीने और विरोध करने पर डंडे से मारा।

क्या है पूरा मामला

-मुरादाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र के गुरहट्टी चौराहे पर एक होमगार्ड की ड्यूटी लगी रहती है।

-आरोप है कि होमगार्ड ई-रिक्शा चालकों से अवैध वसूली करता है।

-अनीता ने आरोप लगाया कि उनका पति कचहरी से स्टेशन तक ई-रिक्शा चलाता है।

-यहां तैनात होमगार्ड उससे सुविधा शुल्क वसूलता है। न देने पर रिक्शा पर डंडे से मारता है। जिससे कई बार रिक्शा टूट चुका है।

खुद देखा होमगार्ड को रिश्वत लेते

-रविवार को अनीता अपनी ननद बबीता और पति के साथ स्टैंड पर मौजूद थी।

-इस दौरान होमगार्ड आया और पैसे की डिमांड करने लगा।

-मना करने पर पति को डंडे से मारा और जेब से 1000 रूपए निकाल लिए।

-यह देख महिलाओं ने इसका विरोध किया और होमगार्ड से धक्का-मुक्की शुरू हो गई।

-धक्का-मुक्की में एक महिला के कपड़े फट गए।

-फिर क्या सभी महिलाओं ने मिलकर चप्पलों से उसकी पिटाई शुरू कर दी।

-बड़ी मुश्किल से होमगार्ड वहां से अपने आप को बचाकर भाग पाया।

-इस हंगामे के बीच होमगार्ड का साथी भी था, लेकिन साथी को पिटता देख उसने चुप रहने में ही भलाई समझी। चुपचाप पूरा मामला देखता रहा।

-मौका देखते ही पुलिसकर्मी और महिलाए बिना किसी कानूनी कार्रवाई किए खिसक लिए।

Next Story