×

Jhansi Crime News: प्लान बनाकर की गई बेटी की हत्या, बदला शव का नाम, पिता ने दी थाने में तहरीर

Jhansi Crime News: झांसी में प्लान बनाकर एक बेटी की हत्या कर की गई। यही नहीं, शव की शिनाख्त न हो सके इसके लिए बेटी का नाम ही बदल दिया।

B.K Kushwaha
Report B.K KushwahaPublished By Chitra Singh
Published on: 30 Jun 2021 5:08 PM GMT
Murder
X

मृतका

Jhansi Crime News: प्लान बनाकर उसकी बेटी की हत्या की गई। यही नहीं, शव की शिनाख्त न हो सके इसके लिए बेटी का नाम ही बदल दिया। पिंकी की जगह रिया कर दिया। यह गलत है। इस मामले में मृतका के पिता ने नवाबाद थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

फिरोजाबाद स्थित शिकोहाबाद के किशनपुर निवासी विनोद कुमार ने नवाबाद थाने में लिखित तहरीर देते हुए बताया है कि 29 जून को समय 3.30 बजे एक फोन झांसी के नवाबाद थाने से 8707652095 से कॉल आया जिसने अपना परिचय देते हुए उन्होंने बताया कि तुम्हारी परिवार की लड़की का शव झाँसी के अंशल कालोनी के एक मकान में फाँसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया। सूचना पर वह परिवार के सदस्यों के साथ आया। पुलिस से संपर्क किया। पुलिस से संपर्क करने के बाद मालूम चला कि उसकी लड़की का शव जिस मकान से पुलिस ने बरामद किया है। वह मकान किराये पर सन्नी निवासी छनियापुर थाना कोतवाली ने किराए पर लिए हुए था।

तहरीर में कहा है कि सन्नी पिछले 2-3 साल से उसकी लड़की को अपने दवाब में लेकर अपने साथ उसकी बिना मर्जी के रखे हुए हैं। और उसके न चाहते हुए भी कई बार लड़की के साथ शारीरिक संबंध बना चुका है। सन्नी के बार-बार उसकी लड़की के धमकाने व उसकी मर्जी के बिना शारीरिक संबंध बनाने की बात की पुष्टि उसकी लड़के के द्वारा 30 मई 2021 को थाना ताजगंज आगरा में दिए गए प्रार्थना पत्र से होती है, जो उसकी लड़की हस्तलिपि में दिया गया था। आरोप है कि सन्नी ने प्लान बनाकर उसकी लड़की पिंकी की हत्या की है।

सन्नी ने दिया था बेटी को शादी करने का झांसा

विनोद का कहना है कि सन्नी ने बेटी को शादी करने का झाँसा दिया था। तीन-चार माह से सन्नी उसकी बेटी को अपने चगुंल में रखे हुए था। विनोद का कहना है कि पिंकी ने एक पत्र लिखा था। इसमें कहा था कि जब उसने सन्नी को शादी करने की बात कही तो वह आगरा छोड़ गया और कहने लगा कि में अब तेरे से शादी नहीं करुंगा। मैनें सिर्फ तुझे इस्तेमाल किया, अगर तूने मुझे ज्यादा फोन किया तो में तुझे जान से मरवा दूंगा। दो दिन पहले सन्नी ने उसे अपने ड्राइवर के साथ आगरा भेजा था। आगरा में मुझे सन्नी के ड्राइवर ने भी अश्लील हरकत की और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसे बेहोश हालात में छोड़कर चला गया। इस मामले में पिंकी ने ताजगंज थाने में तहरीर दी थी।

प्रार्थना पत्र

साहब, मुझे न्याय चाहिए, मेरी बहन का किया है कत्ल

साहब, मुझे न्याय चाहिए, क्योंकि मेरी बहन का कत्ल किया। कत्ल कोई और न ही बहन के प्रेमी ने किया है, क्योंकि काफी दिनों से वह युवक उसकी बहन से शारीरिक संबंध बनाए हुए था। शादी करने के दवाब बनाने के उद्देश्य से घटना को अंजाम दिया है। शव को छिपाने के उद्देश्य से उसकी बहन का नाम बदल लिया। पिंकी की जगह रिया नाम दिया गया है। रिया नामक युवती का न तो आधार कार्ड है और न कोई दस्तावेज। पुलिस उक्त मामले को रफा-दफा करने में रुचि ले रही है। यह कहना है मृतका की बहन पूनम का।

पुलिस बार-बार बदल रही है तहरीर

पूनम का कहना है कि जब उसके पिता ने हत्या की तहरीर थाने में दी तो वहां मौजूद दारोगा ने कहा कि यह तहरीर बदलनी होगी, क्योंकि हत्या नहीं या आत्महत्या है। यह बात हम लोगों ने मान ली तो दारोगा ने कहा कि उस तहरीर में शनि राय का नाम नहीं आना चाहिए, क्योंकि शनि राय नामक युवक झांसी में रहता नहीं है। पूनम का कहना है कि शनि राय ही उसकी बहन से शारीरिक संबंध बनाए हुए था।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story