×

हॉस्टल के बाहर लड़कियों को देख करता था गंदा काम, घटना तीसरी आंख में कैद

Aditya Mishra
Published on: 10 Sep 2018 10:28 AM GMT
हॉस्टल के बाहर लड़कियों को देख करता था गंदा काम, घटना तीसरी आंख में कैद
X

मेरठ: बीएचयू के बाद यूपी के मेरठ में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गर्ल्स हॉस्टल के बाहर छात्राओं के सामने हस्तमैथुन करने वाले 20 वर्षीय युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक के हस्तमैथुन करने की करतूत हॉस्टल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी जिसे निकलवाकर छात्राएं पुलिस के पास पहुंची थीं।

अपनी कम्प्लेन में छात्राओं ने आरोप लगाया था कि उनके हॉस्टल के बाहर स्कूटर पर आकर एक युवक उन्हें शारीरिक संबंध बनाने को कहता है। देखने में अच्छे परिवार का लगने वाला यह युवक हर रोज हॉस्टल के बाहर आकर उन लोगों के सामने हस्तमैथुन करता है।

उसकी हरकतें यहीं तक सीमित नहीं वह लड़कियों से सेक्स करने के लिए भी कहता था। लड़कियों ने बताया कि युवक की ये हरकतें रात के अंधेरे में नहीं बल्कि रोज सुबह दस बजे शुरू हो जाती थीं।

परेशान होकर छात्राएं पुलिस के पास सीसीटीवी फुटेज लेकर पहुची थीं। पुलिस ने इस मामले मे केस दर्ज कर लिया था। युवक को रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक का नाम कार्तिक (20) है।

मेरठ के एसपी सिटी रणविजय सिंह ने कहा कि लालकुर्ती इलाके में बने हॉस्टल में लड़कियां रहती हैं। यह युवक रोज वहां जाकर उनके सामने हस्तमैथुन करता था। छात्राओं ने जो सीसीटीवी फुटेज दिए हैं उसमें युवक साफ अश्लील हरकतें करता नजर आ रहा है। शिकायत के बाद पुलिस की तीन टीमे लगाई गईं थीं जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें...कई दिनों से छेड़ रहा था मनचला, लड़कियों ने चप्पल-जूतों से उतारा रोमियो का भूत

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story