×

UP Nikay Chunav 2023: रोड शो में बोले निरहुआ- ‘सपा, बसपा, निर्दल हैं दलदल, इसी में खिलेगा कमल’

UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में निकाय चुनाव के प्रथम चरण के प्रचार के अंतिम दिन भोजपुरी अभिनेता और आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने गौरीबाजार और रुद्रपुर नगर पंचायत में रोड शो करके भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने की जनता से अपील की।

Shailesh Kumar Mishra
Published on: 2 May 2023 4:12 PM GMT
UP Nikay Chunav 2023: रोड शो में बोले निरहुआ- ‘सपा, बसपा, निर्दल हैं दलदल, इसी में खिलेगा कमल’
X
देवरिया में निकाय चुनाव के रोड शो करते सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ: Photo- Newstrack

Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में निकाय चुनाव के प्रथम चरण के प्रचार के अंतिम दिन भोजपुरी अभिनेता और आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने गौरीबाजार और रुद्रपुर नगर पंचायत में रोड शो करके भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने की जनता से अपील की। रोड शो में उमड़ी भारी भीड़ को सम्बोधित करते हुए दिनेश लाल निरहुआ ने कहा कि सपा, बसपा और निर्दलीय ये सभी दलदल हैं। इस दलदल में आप लोगों को कमल खिलाना है। क्योंकि कमल मोदी और योगी की पहचान है।

कहा- बुलडोजर फुल स्पीड में दौड़ रहा है

सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि इस कमल को खिलाने की ताकत ही है कि धारा 370 हटी, राम मंदिर बन रहा, घर-घर मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज, मुफ्त शिक्षा पहुंच रही। माफिया मिट्टी में मिल रहे और बुलडोजर फुल स्पीड में दौड़ रहा है। निरहुआ ने कहा कि भाजपा की सरकार है तो विकास है। दूसरी पार्टियां सिर्फ और सिर्फ अपना विकास करेगी। केवल भाजपा ही है जो आप लोगों के हित बारे में सोचती हैं।

शहर में जहां से गुजरा रोड शो, उमड़ी भीड़

भाजपा के समर्थन में यह रोड शो शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरा। जिसकी अगुवाई स्थानीय विधायक शलभ मणि त्रिपाठी करते दिखे। चारों तरफ उत्साह जैसे माहौल में ‘जय श्री राम’ के नारों के बीच जहां-जहां से यह रोड शो गुजरा, इसे देखने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। दर्जनों वाहनों के काफिले के बीच भाजपा के तमाम नेता इसमें शामिल हुए।

जिसमें विधायक अन्तर्यामी सिंह के अलावा राजेश कुमार मिश्रा, सुनील गुप्ता, अजय शाही, पवन मिश्रा, गौरीबाजार प्रत्याशी प्रदीप मद्धेशिया, बैतालपुर प्रत्याशी सरिता पासवान, रुद्रपुर प्रत्याशी सुधा निगम, बृजेश गुप्ता, दिलीप जायसवाल, अम्बिकेश पाण्डेय, विनय जायसवाल, महेश मणि, रमेश गुप्ता, हरेन्द्र जायसवाल सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Shailesh Kumar Mishra

Shailesh Kumar Mishra

Next Story