DU Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी में आज से शुरू हुआ एडमिशन प्रोसेस, यहां से किया ग्रेजुएशन तो मिल सकते हैं नौकरी के बेहतरीन अवसर

DU Admission 2025: आज से दिल्ली यूनिवर्सिटी में शुरु हो गयी है ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया, आइये जाने कैसे होगा दाखिला

Sonal Verma
Published on: 17 Jun 2025 6:24 PM IST
DU Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी में आज से शुरू हुआ एडमिशन प्रोसेस, यहां से किया ग्रेजुएशन तो मिल सकते हैं नौकरी के बेहतरीन अवसर
X

DU Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी भारत की सबसे अच्छी यूनिवर्सिटीज में से एक है। कई स्टुडेंट्स इसमें पढ़ने का सपना देखते हैं। 12वीं के बाद अगर आपको जानी-मानी यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिल जाये तो इससे अच्छा क्या हो सकता है। डीयू में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में ग्रेजुएशन (DU UG Course Admission Process 2025) कोर्स में एडमिशन प्रोसेस शुरु हो गया है। अगर आप भी उस यूनिवर्सिटी में एमिशन लेना चाहते हैं जहां से अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान जैसे फिल्मी सितारों ने पढ़ाई कि है तो ये आपके लिए बड़ा अच्छा मौका है। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने CSAS 2025 (DU CSAS 2025 Portal) पोर्टल ओपन कर दिया है। छात्र रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करके सीयूईटी काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन (DU CUET Counselling 2025 Apply Online) कर सकते हैं। स्टुडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ugadmission.uod.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

डीयू के कुलपति ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस (DU Press Conference Today)

दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दाखिला प्रक्रिया, नीतियों और शेड्यूल की जानकारी दी। इसके साथ ही कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) पोर्टल का पहला चरण भी लॉन्च किया, जो ग्रेजुएशन (CUET DU CSAS UG 2025) में एडमिशन के लिए की फस्ट स्टेप है।

ऐसे करें अप्लाई(DU CSAS UG Admission 2025 Apply Online)

- डीयू एडमिशन की ऑफिशियल वेबसाइट ugadmission.uod.ac.in पर जायें

-'CSAS UG 2025' लिंक पर क्लिक करें

- लॉगइन डिटेल्स फिल करें

-अपनी पर्सनल डिटेल्स जैसे नाम, DOB आदि फिल करें

- एडमिशन के लिए एपिलिकेशन फीस (CSAS UG 2025 Application Fee) भरें

इतने सीटों पर मिलेगा एडमिशन( DU CSAS UG 2025)

डीयू के 69 कॉलेजों में स्नातक के करीब 79 कोर्सेस में लगभग 85,000 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें BA, BCom, BSc जैसे लोकप्रिय कोर्स शामिल हैं। इन सीटों पर दाखिला CUET (सीयूईटी) स्कोर के आधार पर होगा, जैसा कि पिछले साल भी हुआ था।

CUET रिजल्ट के बाद शुरू होगा दूसरा चरण

CUET-UG के नतीजे आने के बाद दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू होगी। तब छात्रों को पोर्टल पर लॉग इन करके अपनी कोर्स और कॉलेज की वरीयता (preference) भरनी होगी। इसके आधार पर सीटों का आवंटन किया जाएगा।

1 / 6
Your Score0/ 6
Sonal Verma
ABOUT THE AUTHOR

Sonal Verma

Sonal Verma is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story