NEET UG Result 2025: नीट रिजल्ट में फिर हुआ घपला? सामने आयी एनटीए की घोर लापरवाही,जाने क्या है पूरा मामला

NEET UG Result 2025: नीट यूजी रिजल्ट 2025 में गड़बड़ी होने की खबरें सामने आ रहीं हैं ।

Sonal Verma
Published on: 16 Jun 2025 3:28 PM IST (Updated on: 16 Jun 2025 3:33 PM IST)
NEET UG Result 2025: नीट रिजल्ट में फिर हुआ घपला? सामने आयी एनटीए की घोर लापरवाही,जाने क्या है पूरा मामला
X

NEET UG Result 2025: नीट यूजी 2025 का रिजल्ट आने के बाद से ही कई ऐसी खबरें सामने आ रहीं हैं जो इस एग्जाम में कुछ घपलेबाजी होने के संकेत दे रही हैं। नीट के स्कोर में गड़बड़ी होने की एक खबर कोयंबटूर से मिल रही है। बताया जा रहा है कि कोयंबटूर की एक छात्रा एन अभिष्या ने नीट एग्जाम 2025 में बेहतरी प्रदर्शन करते हुए 720 में से 680 मार्क्स हासिल किये थे। इसी के साथ उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 40 हासिल की। लेकिन इतने अच्छे प्रदर्शन के बाद भी एन अभिष्या का नाम एनटीए की आधिकारिक रैंक लिस्ट में (NTA NEET UG Official Rank List 2025) नहीं शामिल हुआ है। जबकि एनटीए की ओर से जारी रैंक लिस्ट में उससे कम 665 मार्क्स लाने वाले एक छात्र को स्टेट टॉपर घोषित किया गया है। इस गड़बड़ी को लेकर छात्रा सहित स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम ने भी एनटीए से जवाब मांगा है।

अभिष्या से कम मार्क्स वाले को बनाया टॉपर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नीट यूजी रिजल्ट 2025 में तमिलनाडु के 6 स्टुडेंट्स को पूरे देश की टॉप 100 लिस्ट में जगह मिली है। तिरुनेलवेली के सूर्या नारायणन एस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं, जिन्होंने 720 में से 665 अंक हासिल किए। उनका नाम तमिलनाडु में पहले स्थान पर है और पूरे भारत में उनकी रैंक 27वीं थी लेकिन सूर्या नारायणन से 15 नंबर ज्यादा (680 मार्क्स) लाने पर भी एन अभिष्या का नाम रैंक लिस्ट से ही नदारद है।


रिजल्ट में हुई गड़बड़ी को लेकर अभिष्या के पिता ने की एनटीए से शिकायत

अभिष्या के पिता, नेल्सन ने बताया कि उन्होंने NTA को ईमेल करके शिकायत की है। उन्होंने इस गलती के बारे में स्पष्टीकरण मांगा है। वे जानना चाहते हैं कि उनकी बेटी का नाम लिस्ट में क्यों नहीं है। नेल्सन ने बताया, 'यह उसकी तीसरी कोशिश थी। उसने पिछले साल 570 अंक हासिल किए थे।' इसका मतलब है कि अभिष्या ने पहले भी NEET की परीक्षा दी थी और इस बार उसने बहुत सुधार किया है।

यहां भी हुई है गड़बड़ी

जिस दिन नीट का परिणाम घोषित किया गया था उसी दिन CBI ने नीट यूजी 2025(NEET UG 2025 Exam) के स्कोर में हेराफेरी का झांसा देकर उम्मीदवारों और उनके माता- पिता से 90 लाख रुपये तक की मोटी रकम वसूलने को लेकर CBI ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप शाह (सोलापुर, महाराष्ट्र निवासी) और सलीम पटेल (नवी मुंबई निवासी) के रूप में हुई है। सलीम पटेल नवी मुंबई में एक एडमिशन कंसल्टेंसी चलाता था, जबकि संदीप शाह मुंबई के ITC ग्रैंड सेंट्रल होटल में अभिभावकों से मुलाकात कर रहा था और झूठा दावा कर रहा था कि वह NTA अधिकारियों से जुड़े लोगों के संपर्क में है और परीक्षा परिणाम बदलवा सकता है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Sonal Verma

Sonal Verma

Mail ID - discoversonal@gmail.com

Next Story