NEET UG Result 2025: नीट यूजी रिजल्ट का इंतजार खत्म!जल्द जारी हो सकता है परिणाम

NEET UG Result 2025 Live: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से नीट यूजी रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जा सकता है।

Sonal Verma
Published on: 13 Jun 2025 11:46 AM IST
NEET UG Results 2025
X

NEET UG Results 2025

NEET UG Result Date 2025: कब जारी होगा नीट यूजी रिजल्ट 2025? जल्द ही नीट यूजी अभ्यर्थियों को इस सवाल का जावाब मिलने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से नीट यूजी 2025 का रिलज्ट जारी होने में कुछ ही समय बचा है। जानकारी के मुताबिक एनटीए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट परीक्षा (NEET UG Result 2025) परिणाम 14 जून 2025 तक आ सकता है। रिजल्ट आते ही अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। अभ्यर्थी इस ऑफिशियल वेबसाइट पर नज़र बनाये रखें तो परिणाम के घोषित होते ही वह अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट ( नीट यूजी ) परीक्षा का आयोजन 4 मई को किया गया था, जिसमें 20 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया था।

नीट यूजी रिजल्ट जल्द जारी होने की संभावना

पिछले साल नीट यूजी का एग्जाम 5 मई को हुआ था जिसके नतीजे एनटीए ने मात्र 30 दिनों के अंदर यानी 4 जून को जारी हो गये थे। इसी आधार पर इस साल के परिणाम 14 जून तक आने की संभावना जाताई जा रही। हालांकि रिजल्ट जारी करने को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।


नीट के जरिए कहां ले सकते हैं एडमिशन

डॉक्टर बनने की इच्छा लिये नीट यूजी मे सफल हुए उम्मीदवार कई बड़े मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमस, बीएचएमस, बीयूएमस ( MBBS, BDS, BSMS, BAMS, BHMS, BUMS ) और अन्य विभिन्न अंडर ग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं। इसके अलावा नीट यूजी परीक्षा के मार्क्स के जरिए अभ्यर्थी मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (एमएनएस) के लिए और आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विस हॉस्पिटल के बीएससी नर्सिंग कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।


MBBS करने के लिये ये हैं देश के टॉप 10 मेडिकल कॉलेज(Top 10 Medical Collage for MBBS in India)

1.ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS), दिल्ली

2.पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER), चंडीगढ़

3.क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC), वेल्लोर

4.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंस, बेंगलुरु

5.जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, पुडुचेरी

6.संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, लखनऊ

7.बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, वाराणसी

8.अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयंबटूर

9.कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज (केएमसी), मणिपाल

10.मद्रास मेडिकल कॉलेज एंड गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल, चेन्नई

1 / 8
Your Score0/ 8
Sonal Verma

Sonal Verma

Mail ID - discoversonal@gmail.com

Next Story