QS World University Ranking 2026: ग्लोबल एजुकेशन में भारत का जलवा! IIT दिल्ली और मद्रास में कौन टॉप, देखें क्यूएस रैंकिंग 2026

QS World University Ranking 2026 List: ग्लोबल एजुकेशन में भारत ने मचाया धमाल, दुनिया के नामी विश्वविद्यालयों को पछाड़ क्यूएस वर्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में किया कमाल का प्रदर्शन, जाने कौन सी यूनिवर्सिटी रही आगे।

Sonal Verma
Published on: 19 Jun 2025 3:27 PM IST
QS World University Ranking 2026: ग्लोबल एजुकेशन में भारत का जलवा! IIT दिल्ली और मद्रास में कौन टॉप, देखें क्यूएस रैंकिंग 2026
X

QS World University Ranking 2026 List: क्यूएस वर्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में भारत ने अब तक का सबसे धमाकेदार प्रदर्शन किया है। इस बार की QS Ranking में 106 देशों की 1500 से ज्यादा विश्वविद्यालयों को शामिल किया गया है। क्यूएस वर्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 की लिस्ट में भारत के 54 संस्थानों ( QS World University Ranking 2026 List Download) को स्थान मिला है। आज से 10 साल पहले यानी 2015 में जब यह रैंकिंग जारी की गयी थी तब देश के केवल 11संस्थानों को जगह मिली थी। लेकिन 2026 की क्यूएस वर्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में 390 प्रतिशत के इजाफे के साथ यह संख्या 54 हो गयी है। IIT दिल्ली और IIT मद्रास (IIT Delhi, IIT Madras ranking in QS World University Ranking 2026 List) जैसे बड़े संस्थान इस लिस्ट में शामिल हैं। G20 में शामिल अन्य देशों की अपेक्षा भारत का हायर एजुकेशन सिस्टम सबसे तेजी से बढ़ रहा है। अमेरिका, इंग्लैंड और चीन के बाद क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में भारत के सबसे ज्यादा संस्थान हैं। अमेरिका के 192, यूके के 90 और चीन के 72 संस्थान हैं। इस बार की रैंकिंग में भारत की 8 नई यूनिवर्सिटीज शामिल हुई हैं। टॉप यूनिवर्सिटीज की पूरी लिस्ट https://www.topuniversities.com/world-university-rankings आप लिंक पर देख सकते हैं।


IIT दिल्ली और IIT मद्रास की शानदार रैंकिंग

क्यूएस वर्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में भारत की IITs और यूनिविर्सिटीज् की रैंकिंग में पिछले साल के मुकाबले शानदार प्रदर्शन किया है। 2024 की रैंकिंग में देश के संस्थानों की संख्या 45 थी, 2025 में भारतीय शिक्षा संस्थानों की संख्या 46 थी और 2026 में यह 54 है। वहीं, विश्व के टॉप 150 संस्थानों में भारत की दो IIT को जगह मिली है। आईआईटी दिल्ली की पिछली रैंकिंग 150 थी, उससे पहले 197 थी और अब 123 है।

आईआईटी दिल्ली के साथ अमेरिका के जार्जिया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को भी 123वां स्थान मिला है। इसी के साथ इस बार आईआईटी दिल्ली की अब तक की बेस्ट रैंकिंग दर्ज की गयी है। वहीं आईआईटी बॉम्बे ने 2025 में अपनी बेस्ट 118वीं रैंकिंग हासिल की थी लेकिन इस बार संस्थान की रैंकिंग 129 है। इस तरह से टॉप 150 में आईआईटी दिल्ली और आईआईटी बॉम्बे शामिल हैं।


बात करें IIT मद्रास की तो IIT मद्रास ने गजब का प्रदर्शन करते हुए पहली बार टॉप 200 में जगह बनाई है। आईआईटी मद्रास ने अपनी रैंकिंग में 47 पॉइंट का सुधार किया है और इस बार आईआईटी मद्रास को 180वां स्थान मिला है, जो बेस्ट है। पिछली बार आईआईटी मद्रास 227वें नंबर पर था। आईआईटी खड़गपुर को 215, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस (IISc)- बेंगलुरु को 219वां स्थान मिला है।


और भी यूनिवर्सिटीज का रहा अच्छा पर्फोरमेंस (Indian Universities in QS World University Ranking 2026 List)

आईआईटी गुवाहाटी की रैंकिंग दस पॉइंट के सुधार के साथ 334 पर है। आईआईटी रूड़की की रैंकिंग 339 और अन्ना यूनिवर्सिटी की रैंकिंग 465 हैं। भारत से टॉप 10 में ये संस्थान शामिल हैं। आईआईटी कानपुर की रैंकिंग 263 से 222 पर आ गई है। दिल्ली यूनिवर्सिटी की रैंकिंग पहले की तरह 328वीं है। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में शामिल 54 भारतीय संस्थानों में से ज्यादातर की रैंकिंग बेहतर हुई है। जेएनयू की रैंकिंग 22 पॉइंट बेहतर होकर 558 पर है। यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद 801-850, मणिपाल अकैडमी ऑफ हायर एजुकेशन 851-900, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी 1001-1200 के बैच में है। आईपी यूनिवर्सिटी, जामिया हमदर्द भी रैंकिंग में है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Sonal Verma
ABOUT THE AUTHOR

Sonal Verma

Sonal Verma is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story