TRENDING TAGS :
ये हैं भारत के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज, IIRF रैंकिंग 2025 में ये है स्थान
Top 10 Engineering Collage 2025: जेईई एडवान्स्ड 2025 में सफल हुए स्टुडेंट्स इन टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज में ले सकते हैं एडमिशन।
Top 10 Engineering Collage 2025: जेईई एडवान्स्ड 2025 का रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट आने के बाद जेईई एडवान्स्ड 2025 में सफल हुए स्टुडेंट्स इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए तैयारी कर रहे हैं। इसी के साथ इंजीनियरिंग कॉलेज में सीट आवंटन के लिए आज यानि 3 जून 2025 से JoSAA कांउनसलिंग भी शुरु हो गयी है। आइये जानते हैं भारतीय विश्वविद्यालय रैंकिंग फ्रेमवर्क (IIRF) 2025 के अनुसार, भारत के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेजों(Top 10 Engineering Collage in India 2025) में बारे में।
1. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास (IIT मद्रास)
89.46 के स्कोर के साथ चेन्नई में स्थित IIT मद्रास ने IIRF रैंकिंग 2025 में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। यह संस्थान अनुसंधान, शैक्षिक गुणवत्ता और उद्योग सहयोग के लिए प्रसिद्ध है।
इतनी लगती है फीस- B.Tech छात्रों के लिए वार्षिक शुल्क लगभग ₹2.2 लाख है, जिसमें ट्यूशन, हॉस्टल और अन्य शुल्क शामिल हैं। M.Tech छात्रों के लिए शुल्क लगभग ₹1.5 लाख प्रति वर्ष है।
2. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (IIT दिल्ली)
IIRF रैंकिंग 2025 में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और अनुसंधान के साथ IIT दिल्ली दूसरे स्थान पर है। बात करें स्कोर की तो IIRF रैंकिंग 2025 में IIT दिल्ली को 86.66 स्कोर मिला है।
इतनी लगती है फीस- B.Tech छात्रों के लिए वार्षिक शुल्क लगभग ₹2.3 लाख है, जिसमें ट्यूशन, हॉस्टल और अन्य शुल्क शामिल हैं। M.Tech छात्रों के लिए शुल्क लगभग ₹1.6 लाख प्रति वर्ष है।
3. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे (IIT बॉम्बे)
अब बारी आती है IIRF रैंकिंग 2025 में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले कॉलेज की। मुंबई में स्थित IIT बॉम्बे ने 83.09 के स्कोर के साथ तीसरा स्थान पर है।
इतनी लगती है फीस- B.Tech छात्रों के लिए वार्षिक शुल्क लगभग ₹2.4 लाख है, जिसमें ट्यूशन, हॉस्टल और अन्य शुल्क शामिल हैं। M.Tech छात्रों के लिए शुल्क लगभग ₹1.7 लाख प्रति वर्ष है।
4. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपूर (IIT कानपूर)
उत्तर प्रदेश के कानपूर में स्थित IIT कानपूर 82.79 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर है।
इतनी लगती है फीस- B.Tech छात्रों के लिए वार्षिक शुल्क लगभग ₹2.5 लाख है, जिसमें ट्यूशन, हॉस्टल और अन्य शुल्क शामिल हैं। M.Tech छात्रों के लिए शुल्क लगभग ₹1.8 लाख प्रति वर्ष है।
5. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खरगपुर (IIT खरगपुर)
पश्चिम बंगाल के खरगपुर में स्थित IIT खरगपुर ने 76.88 के स्कोर के साथ पांचवां स्थान पर है।
इतनी लगती है फीस- B.Tech छात्रों के लिए वार्षिक शुल्क लगभग ₹2.6 लाख है, जिसमें ट्यूशन, हॉस्टल और अन्य शुल्क शामिल हैं। M.Tech छात्रों के लिए शुल्क लगभग ₹1.9 लाख प्रति वर्ष है।
6. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की (IIT रुड़की)
उत्तराखंड के रुड़की में स्थित IIT रुड़की 76.00 के स्कोर के साथ छठे स्थान पर है।
इतनी लगती है फीस- B.Tech छात्रों के लिए वार्षिक शुल्क लगभग ₹2.7 लाख है, जिसमें ट्यूशन, हॉस्टल और अन्य शुल्क शामिल हैं। M.Tech छात्रों के लिए शुल्क लगभग ₹2.0 लाख प्रति वर्ष है।
7. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी (IIT गुवाहाटी)
असम के गुवाहाटी में स्थित IIT गुवाहाटी ने 71.86 के स्कोर के साथ सातवे स्थान पर किया है।
इतनी लगती है फीस- B.Tech छात्रों के लिए वार्षिक शुल्क लगभग ₹2.8 लाख है, जिसमें ट्यूशन, हॉस्टल और अन्य शुल्क शामिल हैं। M.Tech छात्रों के लिए शुल्क लगभग ₹2.1 लाख प्रति वर्ष है।
8. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद (IIT हैदराबाद)
तेलंगाना के हैदराबाद में स्थित IIT हैदराबाद 71.55 के स्कोर के साथ आठवें स्थान पर है।
इतनी लगती है फीस- B.Tech छात्रों के लिए वार्षिक शुल्क लगभग ₹2.9 लाख है, जिसमें ट्यूशन, हॉस्टल और अन्य शुल्क शामिल हैं। M.Tech छात्रों के लिए शुल्क लगभग ₹2.2 लाख प्रति वर्ष है।
9. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, तिरुचिरापल्ली (NIT तिरुचिरापल्ली)
तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में स्थित NIT तिरुचिरापल्ली ने 66.88 के स्कोर के साथ नौवे स्थान पर है।
इतनी लगती है फीस- B.Tech छात्रों के लिए वार्षिक शुल्क लगभग ₹1.5 लाख है, जिसमें ट्यूशन, हॉस्टल और अन्य शुल्क शामिल हैं। M.Tech छात्रों के लिए शुल्क लगभग ₹1.2 लाख प्रति वर्ष है।
10. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, वाराणसी (IIT BHU वाराणसी)
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित IIT BHU ने 66.69 के स्कोर के साथ दसवे स्थान पर किया है।
इतनी लगती है फीस- B.Tech छात्रों के लिए वार्षिक शुल्क लगभग ₹1.8 लाख है, जिसमें ट्यूशन, हॉस्टल और अन्य शुल्क शामिल हैं। M.Tech छात्रों के लिए शुल्क लगभग ₹1.5 लाख प्रति वर्ष है।


