×

साउथ सुपरस्टार के फार्म हाउस में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के फार्म हाउस में बुधवार को एक शव बरामद हुआ है। दरअसल, एक्टर नागार्जुन ने एक व्यक्ति को जैविक खेती के लिए अपने फार्म का सर्वे करने के लिए भेजा था।

Shreya
Published on: 17 May 2023 10:34 AM GMT (Updated on: 17 May 2023 11:10 AM GMT)
साउथ सुपरस्टार के फार्म हाउस में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
X
साउथ सुपरस्टार के फार्म हाउस में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

चेन्नई: साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के फार्म हाउस में बुधवार को एक शव बरामद हुआ है। दरअसल, एक्टर नागार्जुन ने एक व्यक्ति को जैविक खेती के लिए अपने फार्म का सर्वे करने के लिए भेजा था। जहां पर उसे एक शेड के नीचे अज्ञात शव मिला था। इसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई।

नागार्जुन के परिवार ने कुछ साल पहले इस फार्म हाउस को खरीदा था। लेकिन इस जगह का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था। यहां पर नागार्जुन ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर पौधे लगाए थे। शव की जांच से पता चला है कि शव 6 महीने से ज्यादा पुराना है। फिलहाल शव की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। गांव के रेवेन्यू ऑफिसर से जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें: ड्रीम गर्ल की पूजा के बाद, अब इस किरदार में होंगे आयुष्मान खुराना

इससे पहले भी नागार्जुन विवाद में फंस चुके हैं। नागार्जुन बिग बॉस तेलुगु सीजन 3 होस्ट कर रहे थे, जहां इसके शुरू होने से पहले ही दो महिला कंटेस्टेंट्स ने शो के आयोजकों के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज करवाया था। जिसके बाद शो के मेकर्स के साथ-साथ नागार्जुन पर भी सवाल उठने लगे।

दरअसल, स्टूडेंट यूनियन के लीडर ने नागार्जुन पर सवाल खड़े किए थे कि, नागार्जुन इन गंभीर आरोपों के बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं। उन्होंने अतीत में कहा था कि बिग बॉस खराब शो है तो आज वो इस शो को होस्ट क्यों कर रहे हैं। दो महिलाओं ने सामने से शो पर कास्टिंग काउच जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़ें: बीमारी से परेशान होकर इस खिलाड़ी ने कमरे में अपने आपको कर लिया था बंद

Shreya

Shreya

Next Story