पहले Deepika Padukone और अब इस सुपरस्टार को संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी फिल्म से किया बाहर

Sandeep Reddy Vanga Film: खबरें हैं कि संदीप रेड्डी वांगा साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन संग फिल्म बनाने वाले थे, लेकिन अब उन्होंने अपनी इस फिल्म से अल्लू अर्जुन को बाहर कर दिया है|

Shivani Tiwari
Published on: 12 Jun 2025 11:56 AM IST
Sandeep Reddy Vanga Film
X

Sandeep Reddy Vanga Film

Sandeep Reddy Vanga Film: निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहें हैं, उनका नाम विवादों में घिर गया है, दरअसल हाल ही में उनकी फिल्म से दीपिका पादुकोण बाहर हुईं थीं, जिसके बाद उन्होंने दीपिका पादुकोण पर गंभीर आरोप लगाए थे, दीपिका पादुकोण के बाद अब उन्होंने अपनी फिल्म से एक और सुपरस्टार को रिमूव कर दिया है, जी हां! खबरें हैं कि संदीप रेड्डी वांगा साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन संग फिल्म बनाने वाले थे, लेकिन अब उन्होंने अपनी इस फिल्म से अल्लू अर्जुन को बाहर कर दिया है, आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं।

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म से अल्लू अर्जुन हुए बाहर (Allu Arjun Removed From Sandeep Reddy Vanga Film)

संदीप रेड्डी वांगा ने हाल ही में दीपिका पादुकोण को अपनी फिल्म स्पिरिट से बाहर किया, क्योंकि दीपिका 8 घंटे की शिफ्ट मांग रहीं थीं, उन्होंने कहा कि उनकी एक बेटी भी है, इस वजह से वे 8 घंटे से ज्यादा समय शूटिंग में नहीं दे पाएंगी, इस वजह से संदीप ने दीपिका की वजह तृप्ति डिमरी को कास्ट कर लिया। यह मामला अभी शांत ही हुआ था कि अब खबर आई है कि संदीप रेड्डी वांगा ने अब अभिनेता अल्लू अर्जुन को भी अपनी फिल्म से बाहर कर दिया है।

संदीप रेड्डी वांगा ने पिछले साल अल्लू अर्जुन को अपनी एक फिल्म में साइन किया था, वहीं अब खबर आई है कि संदीप रेड्डी वांगा की ये फिल्म होल्ड कर दी गई है, साथ ही अल्लू अर्जुन को भी बाहर कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन की जगह जूनियर NTR इस फिल्म का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि अब तक मेकर्स या फिर अल्लू अर्जुन और संदीप रेड्डी वांगा द्वारा कोई भी ऑफशियल बयान सामने नहीं आया है, इस वजह से साफ तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता।

संदीप रेड्डी वांगा फिल्म (Sandeep Reddy Vanga Upcoming Film)

संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी फिल्म एनिमल के जरिए दर्शकों के बीच धमाल मचा दिया था। वहीं अब वे अपनी फिल्म स्पिरिट को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें प्रभास लीड रोल में हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी थीं, लेकिन अब तृप्ति डिमरी ने उन्हें रिप्लेस कर दिया है। इस दिल्म को बहुत ही बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है|

1 / 6
Your Score0/ 6
Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story