TRENDING TAGS :
Bajrangi Bhaijaan 2 : बजरंगी भाईजान 2 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए आई बुरी खबर जाने फिल्म पर अपडेट
Bajrangi Bhaijaan 2 Update: सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान के सीक्वल का इंतजार कर रहे फैंस के लिए आई बुरी खबर सलमान खान ने उठाया बड़ा कदम
Bajrangi Bhaijaan 2 Update (Image Credit- Social Media)
Bajrangi Bhaijaan 2 Movie: सलमान खान की बजरंगी भाईजान जोकि काफी ज्यादा सफल फिल्मों में से एक है। इस समय बॉलीवुड में लगातार सफल फिल्मों का सीक्वल बनाया जा रहा है। जिसके लिए दर्शक काफी ज्यादा उत्साहित रहते हैं। उसी में से Salman Khan की फिल्म Bajrangi Bhaijaan के सीक्वल को लेकर काफी दिनों से चर्चा चल रही है। लेकिन अब जाकर Bajrangi Bhaijaan 2 पर एक ऐसी अपडेट आई है, जोकि सलमान खान के फैंस को निराश कर सकती है।
बजरंगी भाईजान 2 में हो सकती है देरी (Bajrangi Bhaijaan 2 Update)-
पीपिंग मून की रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान चाहते थे की कबीर सिंह Bajrangi Bhaijaan 2 का निर्देशन करे, जिसे वी. विजयेंद्र प्रसान ने ईद के दौरान उन्हें सुनाया था। सलमान खान काफी पसंद आई थी फिल्म की स्क्रिप्ट जिसके बाद उन्होंने कबीर सिंह को इस स्क्रिप्ट को सुनने के लिए बुलाया था। निर्देशन ने भी इसकी कहानी की सराहना की थी। लेकिन माना जाता है कि उन्होंने इसे करने के बारे में संदेह व्यक्त किया। कबीर ने कथित तौर पर महसूस किया कि Bajrangi Bhaijaan जैसी लोकप्रिय क्लासिक के सीक्वल को लेकर अपेक्षाएँ बहुत अधिक होगी।
कबीर खान ने Salman Khan को स्टैंडअलोन फिल्म करने के लिए मनाने की कोशिश की और बब्बर शेर की कहानी सुनाई, जोकि एक एक्शन फिल्म है। जिसे वे लंबे समय से करने का विचार कर रहे है। सलमान खान को वो कहानी भी पसंद आई लेकिन वो चाहते थे कि Bajrangi Bhaijaan 2 पहले बनाई जाए। कबीर खान के साथ चर्चा अभी भी चल रही है जिसमें Bajrangi Bhaijaan 2 को प्राथमिकता दी जा रही है। लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि इस सीक्वल या स्टैंडअलोन फिल्म पर साथ काम करेंगे या नहीं
सलमान खान (Salman Khan) 2020 के भारत-चीन गलवान घाटी संघर्ष पर अपूर्व लाखिया की फिल्म संभवतः सलमान खान की अगली फिल्म होगी। हालांकि Salman Khan ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसे साइन नहीं किया है लेकिन उन्होंने फिल्म निर्माता को अपनी मंजूरी दे दी है। शूटआउट एट लोखंडवाला मिशन इस्तांबुल, जंजीर और हसीना का निर्देशन किया था। तो वहीं कहा जा रहा है कि Salman Khan की फिल्म अगस्त-सिंतबर तक फ्लोर पर आ जाएगी। लेकिन अभी तक फिल्म को लेकर सलमान खान या अपूर्वा की तरफ से किसी प्रकार की ऑफिशियल अनॉउंसमेंट नहीं की गई है।


