×

Bhojpuri Gana: शिल्पी राज और समर सिंह का भोजपुरी गाना 'बॉयफ्रैंड ऐसा चाहिए' हुआ रिलीज, मिला मिलियन व्यूज, देखें Video

Bhojpuri Gana: भोजपुरी जगत के यंग स्टार समर सिंह (Samar Singh) और भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज (Shilpi Raj) एक बार फिर इंटरनेट पर गर्दा मचा रहे हैं।

Network
Newstrack NetworkBy Shweta
Published on: 26 Jun 2021 1:38 AM GMT (Updated on: 23 Feb 2023 9:31 AM GMT)
डिजाइन फोटो
X

डिजाइन फोटो  ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: भोजपुरी जगत के यंग स्टार समर सिंह (Samar Singh) और भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज (Shilpi Raj) एक बार फिर इंटरनेट पर गर्दा मचा रहे हैं। हाल ही में भोजपुरी सेक्सी गाना 'बॉयफ्रैंड ऐसा चाहिए' (Boyfriend Aisa Chahye) रिलीज हुआ है। इस गाने के रिलीज होते ही तेजी से वायरल होने लगा है। लोग इस भोजपुरी वीडियो सॉन्ग को खूब पसंद कर रहे हैं।

भोजपुरी वीडियो सॉन्ग 'बॉयफ्रैंड ऐसा चाहिए' 23 जून 2021 को रिलीज किया गया। और खबर लिखे जाने तक इस गाने को 3 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके थे। इस गाने का क्रेज भोजपुरी प्रेमियों के बीच देखा जा सकता है। इस समय यह गाना खूब सुना जा रहा है।

इस सुपरहिट गाने में दो यंग कलाकार अपनी जलवा दिखा रहे हैं। इन दोनों कलाकारों की डांस और स्टाइल देखने को मिल रहा है। यह गाना इस पर बेस्ड है। इस भोजपुरी गाने में हीरों कार से आ रहा है तो वहीं हीरोइन बाइक से आते हुए दिखाई दे रही है। इन दोनों का स्टाइल दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।

बताते चलें कि भोजपुरी वीडियो सॉन्ग 'बॉयफ्रैंड शुजय भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। वहीं इस गाने का डिजिटल हेड है विक्की यादव। बता दें कि भोजपुरी सिंगर समर सिंह सबसे फेमस सिंगरों में गिने जाते हैं। इनके सभी गाने तहलका मचाते हैं। सबसे ज्याद इनकी जोड़ी आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) और नीलम गिरी (Neelam Giri) के साथ देखने को मिलती है। अभी कुठ दिन पहले ही समर का गाना 'लागेलु जान मार हो' (Lagelu Jaan Maar Ho) रिलीज हुआ था। इस गाने में समर सिंह के साथ भोजपुरी हॉट एक्ट्रेस नीलम गिरी नजर आई थी। इन दोनों की जोड़ी लोगों का दिल जीत लिया था। इस गाने ने मिलियन का आंकड़ा पर कर दिया था। फिलहाल अब यह देखना है कि समर का यह नया गाना कब मिलियन का आंकड़ा पर करता है।

Shweta

Shweta

Next Story