×

Bhojpuri Gana: 8 साल बाद भी जलवा बरकरार है खेसारी लाल यादव के गाने 'टेनिस वाली सानिया दूल्हा खोजली पाकिस्तानी का

Bhojpuri Gana: खेसारी लाल यादव का गाना ‘टेनिस वाली सानिया दूल्हा खोजली पाकिस्तानी’ (Tennis Wali Sania Dulha Khojli Pakistani) को 8 साल पूरे हो चुके हैं।

Shweta
Written By Shweta
Published on: 16 Oct 2021 10:31 AM GMT (Updated on: 26 Feb 2023 12:19 PM GMT)
Khesari Lal Yadav
X

खेसारी लाल यादव (डिजाइन फोटोः सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: आज भले ही खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) एक स्टार बन चुके हैं । लेकिन शुरुआत के दिनों में खेसारी दूध बेचा करते थे। सिर्फ इतना ही नहीं खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा (Khesari Lal Yadav bhojpuri star) में आने से पहले आर्केस्ट्रा में डांस किया करते थे। यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी ने एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं। अपने गानों के कारण उन्होंने करोड़ों लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई।

कई बार तो खेसारी लाल अपने गानों के कारण विवादों में भी फंस चुके हैं। आपको खेसारी लाल यादव का गाना (Khesari Lal Yadav Ka Gana) 'टेनिस वाली सानिया दूल्हा खोजली पाकिस्तानी' (Tennis Wali Sania Dulha Khojli Pakistani) याद ही होगा। इस गाने ने खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Song) को एक अलग पहचान दिलाई। साल 2014 में रिलीज हुआ (khesari lal bhojpuri 2014 ke song) भोजपुरी गाना 'टेनिस वाली सानिया दूल्हा खोजली पाकिस्तानी' आज भी सुना जाता है।

खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना (khesari lal bhojpuri song) 'सानिया दूल्हा खोजली पाकिस्तानी'को 8 साल पूरे हो चुके हैं । लेकिन 2021 में भी यह गाना खूब सुना जा रहा है। खेसारी लाल यादव का एचडी सॉन्ग (khesari lal bhojpuri hd gana) 'सानिया दूल्हा खोजली पाकिस्तानी' का जलवा अभी भी बरकरार है। इस गाने के शुरुआती बोल 'बहुते कुवांर हिंदुस्तानी क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, धोनी से के बा बेटर पठान सलमान संघे कईली बईमानी टेनिस वाली सानिया दूल्हा खोजली पाकिस्तानी'है। खेसारी लाल यादव के इस गाने को अब तक 46,186,619 व्यूज मिल चुके हैं।

बहरहाल , आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव का यह गाना आज भी डीजे (khesari lal bhojpuri dj song) पर सबसे ज्यादा सुना जाता है। खेसारी लाल यादव अपने इस गाने के कारण उन दिनों खूब सुर्खियों में थे। क्योंकि उसी साल टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी। खेसारी लाल यादव के इस गाने पर एफआईआर भी दर्ज कराया गया था। खेसारी लाल यादव का गाना 'सानिया दूल्हा खोजली पाकिस्तानी' को एंगल म्यूजिक आधिकारिक चैनल पर रिलीज किया गया है।

गाना 'सानिया दूल्हा खोजली पाकिस्तानी' पर लोगों का रिक्शन

खेसारी लाल यादव का गाना 'सानिया दूल्हा खोजली पाकिस्तानी' पर एक यूज़र ने कमेंट में लिखा हैं कि यह गाना आज भी सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं ट्रेंडिंग स्टार KLY, वहीं एक दूसरे ने लिखा हैं, 6 साल बाद इस गाने को सुना हूं भाई बहुत ही लाजवाब गाना है। जबकि एक यूजर ने लिखा है, जिसका जलवा जारी उसका नाम खेसारी है।

Shweta

Shweta

Next Story