×

Bhojpuri Gana: आते ही छा गया पवन सिंह का गाना 'नजरिया ना लागे', मिले मिलियन व्यूज, अभी देखें वीडियो

Bhojpuri Gana: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) की एक्टिंग से लेकर उनके गाने तक के सभी दीवाने हैं।

Network
Newstrack NetworkBy Shweta
Published on: 27 Jun 2021 1:28 AM GMT (Updated on: 23 Feb 2023 9:51 AM GMT)
Bhojpuri Gana: आते ही छा गया पवन सिंह का गाना नजरिया ना लागे, मिले मिलियन व्यूज, अभी देखें वीडियो
X

Bhojpuri Gana: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) की एक्टिंग से लेकर उनके गाने तक के सभी दीवाने हैं। पवन सिंह ने अपने फैंस को इस कोरोना काल में भी निराश नहीं किया। इन दिनों पवन सिंह का एक और जबरदस्त गाना (Pawan Singh ka gana ) रिलीज हुआ है। पवन सिंह के इस भोजपुरी गाने का नाम 'नजरिया ना लागे' (Najariya Na Lage) है जो भोजपुरी दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।

भोजपुरी गाना 'नजरिया ना लागे' रिलीज होते ही इंटरनेट पर गर्दा मचा रहा है। इस वीडियो सॉन्ग में पवन सिंह के साथ भोजपुरी सेक्सी एक्ट्रेस चांदनी सिंह (Chandni Singh) नजर आ रही है। इन दोनों की जोड़ी देखने लायक है। यह सुपरहिट गाना 25 जून 2021 को पीआरए फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल (Youtube Channel) पर रिलीज हुआ है।

और अब तक इस गाने को 45 लाख से अधिक व्यूज मिल चुका है। ये आंकड़ा तेजी से आगे बढ़ रहा है और अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। बता दें कि यह गाना दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया है।पवन सिंह के इस वीडियो सॉन्ग को खुद पवन सिंह ने गाया है। जबकि इस गाने को लिखा है प्रिस प्रियदर्शनी (Prince Priyadarshi) और म्यूजिक दिया है प्रियांशु सिंह (Priyanshu Singh) ने। इन दोनों का रोमांस भोजपुरी प्रेमियों को खूब पसंद आ रहा है।

आपको बता दें कि हाल ही में पवन सिंह का गाना रिलीज हुआ था। जिसका नाम 'रेशम की साड़ी' है। यह गाना भोजपुरी सुपरहिट फिल्म 'पवन पुत्र' (Pawan Putra) का है। यह गाना म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल (Youtube Channel) पर रिलीज किया गया था। रिलीज होते ही इन गाने ने यूट्यूब पर गर्दा मचा दिया। यह गाना 24 जून 2021 को रिलीज हुआ था। और इस गाने को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला। फिलहाल अब यह देखना है कि पवन का यह नया गाना कितना जल्दी मिलियन का आंकड़ा पर करता है।

Shweta

Shweta

Next Story