×

Bhojpuri Sawan Song: खेसारी लाल यादव का सावन सॉन्ग 'बाबू... भोले नाथ के दीवाने' ने बनाया रिकॉर्ड, मिले 4 मिलियन व्यूज

Bhojpuri Sawan Song: भोजपुरी जगत के सुपरस्टार सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) का इन दिनों एक से बढ़कर एक सावन सॉन्ग छाए हुए हैं।

Bhojpuri Sawan Song: भोजपुरी जगत के सुपरस्टार सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) का इन दिनों एक से बढ़कर एक सावन सॉन्ग छाए हुए हैं। सावन शुरू होने से पहले ही खेसारी लाल यादव पर सावन का खुमार शुरू हो गया था। फिलहाल इस समय सबसे ज्यादा खेसारी लाल यादव का सावन सॉन्ग (Sawan Song) रिलीज हो रहे हैं। इस बीच खेसारी लाल यादव का सावन सॉन्ग 'बाबू...भोले नाथ के दीवाने' (Babu..... Bhole Nath Ke Deewane) पूरी तरह से बवाल मचा दिया है।

सावन स्पेशल सॉन्ग (Sawan Special) 'बाबू...भोले नाथ के दीवाने' में खेसारी लाल बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव की ऑनस्क्रीन गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस उनके शिकायत करती हुई दिखाई दे रही है। गर्लफ्रेंड का कहना है कि सावन शुरू होने के बाद उसका हालचाल तक नहीं लिया है। वहीं इस गाने में खेसारी लाल यादव ने अपनी गर्लफ्रेंड को बताते हैं कि वह बाबा भोले के दीवाने हो गए हैं। यह सावन वीडियो इसी पर बेस्ड है।

भोजपुरी सावन सॉन्ग 'बाबू...भोले नाथ के दीवाने' 25 जुलाई 2021 को टीम फिल्म्स भोजपुरी के यूट्यूब पर चैनल पर रिलीज हुआ था। और इस अब तक 42 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। इस सावन गाने में खेसारी लाल यादव के साथ गाया है अंतर सिंह प्रियंका ने। इन दोनों सिंगर्स की जोड़ी धमाल मचा रहा है।वहीं इस गाने का लिरिक्स दिया है संतोष साहिल ने और म्यूजिक दिया है रोशन सिंह ने। जबकि गोल्डी और बॉबी ने इसे कोरियोग्राफ किया है।

खेसारी लाल के इन सावन गाने ने बनाया रिकॉर्ड

खेसारी लाल यादव का सावन गाना 'जागी जागी महादेव' (Jagi Jagi Mahadev) को लोगों ने खूब पसंद किया। इस गाने को मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इसके अलावा खेसारी लाल यादव का सावन गाना 'जय जय शिवशंकर' ने एक अलग रिकॉर्ड बनाया है। इस गाने को 12 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना 5 वें नम्बर पर ट्रेंड में हैं।

Shweta

Shweta