मन्नारा चोपड़ा के सपोर्ट में उतरीं बहन प्रियंका चोपड़ा, कहा- 'तुम अपना बेस्ट...'

Bigg Boss 17: सलमान खान के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' का ग्रैंड फिनाले अब बेहद करीब है। इस बीच ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपनी छोटी बहन मन्नारा चोपड़ा के सपोर्ट उतरीं हैं।

Ruchi Jha
Written By Ruchi Jha
Published on: 24 Jan 2024 7:57 AM
मन्नारा चोपड़ा के सपोर्ट में उतरीं बहन प्रियंका चोपड़ा, कहा- तुम अपना बेस्ट...
X

Bigg Boss 17: कलर्स टीवी का पॉपुलर शो 'बिग बॉस 17' इन दिनों काफी चर्चा में है। बहुत जल्द शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है और फिर इस सीजन को अपना विनर मिल जाएगा। ऐसे में जहां शो के अंदर सभी कंटेस्टेंट्स अपने-अपने गेम पर फोकस कर रहे हैं, तो वहीं शो के बाहर सभी कंटेस्टेंट्स के फैंस, दोस्त और फैमिली उनका सपोर्ट कर रहे हैं। इस बीच ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा भी अपनी छोटी बहन मन्नारा चोपड़ा के सपोर्ट में उतरी हैं। जी हां...एक्ट्रेस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरीए मन्नारा चोपड़ा को सपोर्ट किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने किया मन्नारा का सपोर्ट

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक मन्नारा चोपड़ा का एक फोटो शेयर किया है। यह तस्वीर 'बिग बॉस 17' के एक एपिसोड की है, जिसमें मन्नारा चोपड़ा नजर आ रही हैं। मन्नारा की फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा- 'तुम अपना बेस्ट तो बाकी सब बाद में।' बता दें कि इससे पहले भी जब मन्नारा चोपड़ा ने शो में एंट्री ली थी, तो प्रियंका चोपड़ा ने अपनी छोटी बहन का सपोर्ट किया था। खैर, प्रियंका के इस पोस्ट से एक बात को साफ हो गई है कि मन्नारा और प्रियंका आपस में काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं।


प्रियंका चोपड़ा की मां ने भी किया था मन्नारा का सपोर्ट

इससे पहले, प्रियंका चोपड़ा की मां और मन्नारा की आंटी ने भी उनका सपोर्ट किया था। मन्नारा मधु चोपड़ा की भांजी लगती हैं और उन्होंने अपनी इस लाडली के लिए एक वीडियो रेकॉर्ड किया था, जिसमें वो उन्हें फिनाले के लिए विश करती दिख रही थीं। मन्नारा चोपड़ा की टीम ने मधु चोपड़ा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस वीडियो में मधु के अलावा मन्नारा की एक और आंटी नजर आ रही थीं। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा की मां कहती दिख रही थी- 'हाय मन्नारा। तुम बहुत अच्छा कर रही हो। बधाई हो, तुम कम से कम फिनाले तक तो पहुंचे हो। मुझे तुम पर काफी गर्व है। हिम्मत बनाए रखना। खुद को मजबूत रखो, उन्हें तुम्हें तोड़ने का मौका मत दो। तुम एक चोपड़ा गर्ल हो और तुम वाकई में बहुत मजबूत हो। बेस्ट ऑफ लक।'

कब होगा 'बिग बॉस 17' का ग्रैंड फिनाले?

बिग बॉस 17 का फिनाले 28 जनवरी 2024 को होगा। शो का आखिरी एपिसोड संडे को कलर्स चैनल पर आएगा। शो का फिनाले एपिसोड रात को 9 बजे ऑनएयर होगा। आप इसे जियो सिनेमा पर भी देख सकते हैं। शो के टॉप कंटेस्टेंट्स की बात करें, तो इस लिस्ट में अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और अरुण महाशेट्टी हैं। बता दें कि शो में समर्थ जुरैल, जिग्ना वोरा, सना रईस खान, औरा, नील भट्ट, रिंकू धवन, ऐश्वर्या शर्मा, खानजादी, सनी आर्या, आयशा खान, ईशा मालवीय और विक्की जैन जैसे स्टार्स भी नजर आए थे, लेकिन ये शो से बाहर हो गए हैं।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Senior Content Writer

पत्रकारिता क्षेत्र में मुझे लगभग 3 साल का अनुभव है, जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा है और अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है। शुरुआत से ही बॉलीवुड जगत से मुझे बहुत लगाव था। लिखने और कहानी गढ़ने का शौक शुरु से ही था, जिसकी चाह में मैंने हिंदी पत्रकारिता और जनसंचार/मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन और मास्टर्स डिप्लोमा हासिल किया। अब मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए 'NewsTrack' के साथ जुड़ी हुई हूं, यहां मैं मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में लिखती हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!