×

बचपन में रहा इन स्टार्स का इनसे क्रश, जानिए कौन मिल पाया अपने प्यार से, कौन नहीं?

suman
Published on: 21 July 2017 10:39 AM GMT
बचपन में रहा इन स्टार्स का इनसे क्रश, जानिए कौन मिल पाया अपने प्यार से, कौन नहीं?
X

लखनऊ: बचपन की मोहब्बत को दिल से ना जुदा करना....हम बात कर रहे हैं बचपन के क्रश की जिसकी बात ही कुछ अलग होती है। हम सभी को बचपन में किसी न किसी से क्रश रहता है। इस दौरान हम एक ऐसे इंसान की तरफ आकर्षित होते हैं जो स्मार्ट होता है। ये नॉर्मल या ये कहे कि मीडिल क्लास के बच्चों के साथ ही नहीं होता, बल्कि बचपन में हमारी तरह ही फेवरेट स्टार्स का भी को किसी न किसी से क्रश होता हैं। बी टाउन के कुछ ऐसे ही स्टार्स के बचपन के क्रश के बारे में जानिए, जिन्हें बड़े होने पर भी सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस भी किया।

आगे...

आयुष्मान खुराना भी बचपन में कुछ कम नहीं थे। वह बॉलीवुड की सबसे क्यूट और बबली एक्ट्रेस प्रीति जिंटा उनकी क्रश थीं।

आगे..

बी टाउन की बबली गर्ल आलिया भट्ट के बचपन के क्रश और कोई नहीं, बल्कि अपने शाहिद कपूर हैं। हाईवे गर्ल शाहिद कपूर की पहली फिल्म इश्क विश्क से ही उनकी दीवानी थी। आलिया शाहिद कपूर से 10 साल छोटी हैं। दोनों ने शानदार और उड़ता पंजाब में साथ काम किया है। इन फिल्मों के साथ आलिया का सपना पूरा हो गया और उन्हें अपने क्रश के साथ काम करने का मौका मिल गया।

आगे...

रणबीर कपूर अपने बचपन के क्रश के बारे में कहते है कि उनके कई क्रश रहे, लेकिन वे माधुरी दीक्षित के लिए पागल थे। रणबीर ने एक रिएलिटी शो में बताया कि उनके बचपन का क्रश माधुरी दीक्षित थी और इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि माधुरी की शादी होने पर उनका दिल बुरी तरह से टूट गया था। रणबीर की फिल्म ये जवानी है दीवानी में एक गाने की शूटिंग के दौरान रणबीर ने माधुरी के साथ स्क्रीन शेयर की है।

आगे...

परिणीति चोपड़ा के आज लाखों फैंस है अब वो कितनों का क्रश बन चुकी है।लेकिन बचपन से ही वो भी किसी की बहुत बड़ी फैन रही है। वो सैफ अली खान की दीवानी रही है।

आगे...

क्यूट गर्ल श्रद्धा कपूर बचपन से ही ऋतिक रोशन की दीवानी है। मीडिया से रूबरू होने पर श्रद्धा ने इस बारे में बताया। वह आज भी ऋतिक के हर इंटरव्यू और फोटो को अपने पास संभाल कर रखती हैं।

आगे...

दीपिका पादुकोण का नाम हर दूसरे इंसान के जुबां पर हो, लेकिन दीपिका का भी बचपन के दिनों में एक क्रश रहा है। उनके द्वारा इंस्टाग्राम पर अपलोड की गई एक फोटो से पता लगा। दीपिका इस फोटो में अपनी बहन के साथ दिखाई दे रहीं हैं। उनकी इस फोटो में दीपिका और उनकी बहन के पीछे लियोनार्डो डिकैप्रियो की बहुत सारी तस्वीरें लगी हुई थी। इस बात से यह पता चलता है कि लियोनार्डो डिकैप्रियो दीपिका के कितने बड़े क्रश होंगे।

आगे...

टाइगर श्रॉफ का नाम आज भले दिशा पटानी से जुड़ गया है। लेकिन एक इंटरव्यू में टाइगर ने खुद कहा है कि वो बचपन में श्रद्धा के दीवाने थे। श्रद्धा उनकी बचपन की क्रश रही है। दोनों एक ही स्कूल में साथ पढ़ें, लेकिन कभी उन्होंने शर्म की वजह से श्रद्ध से अपने दिल की बात नहीं कही।

आगे...

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा के बचपन के क्रश का नाम टॉम क्रुज है। प्रीति टॉप गन के रिलीज होने से पहले से ही उनकी फैन रही है। हाल में प्रीति टॉम से अनिल कपूर के यहां की एक पार्टी में मिली। जब वे अपनी फिल्म मिशन इंपोसिबल के प्रमोशन के लिए आए थे।

आगे

विद्या बालन का बचपन से ही शाहरूख खान के प्रति बहुत ही बड़ा क्रश रहा है। इतना ही नहीं, दोनों ने छोटे पर्दे से ही अपने करियर की शुरुआत की है। उनका का कहना है कि शादीशुदा होने के बाद आज भी शाहरुख खान ही उनके बड़े क्रश हैं।

suman

suman

Next Story